Budget Friendly Monsoon Destinations in India- भारत में मानसून का मौसम जब दस्तक देता है तो चारों ओर हरियाली, ताजगी और ठंडी-ठंडी फिजाएं मन को सुकून देती हैं। लेकिन बहुत से लोग यह सोचकर ट्रैवल प्लान नहीं बना पाते कि खर्चा ज्यादा हो जाएगा।
अगर आप भी ऐसा ही सोच रहे हैं तो अब टेंशन छोड़िए! भारत में कई ऐसी जगहें हैं जहां आप कम बजट में एक शानदार मानसून ट्रिप प्लान कर सकते हैं। इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कुछ बजट फ्रेंडली मानसून डेस्टिनेशन और ट्रैवेल टिप्स जिससे आपकी जेब पर ज्यादा बोझ भी नहीं पड़ेगा और आपकी ट्रिप भी मज़ेदार हो जाएगी।
Budget Friendly Monsoon Destinations in India- बेहद कम बजट में मानसून में घूमने वाली जगहें
लोनावला और खंडाला (महाराष्ट्र)
क्यों जाएं: मुंबई और पुणे के पास स्थित ये हिल स्टेशन मानसून में हरे-भरे हो जाते हैं। झरने, घाट, बादलों से घिरी वादियां और ट्रेकिंग ट्रेल्स यहां की खासियत हैं।
कैसे जाएं: मुंबई या पुणे से लोकल ट्रेन या बस से आसानी से पहुँचा जा सकता है।
बजट टिप: शेयर ऑटो, लोकल ट्रेन और होमस्टे का उपयोग करके आप कम खर्च (Monsoon Destinations in India) में ट्रिप पूरी कर सकते हैं।
माउंट आबू (राजस्थान)
क्यों जाएं: राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन, जो मानसून में हरियाली से भर जाता है। नक्की झील, गुरु शिखर और दिलवाड़ा मंदिर यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।
कैसे जाएं: अहमदाबाद से बस या ट्रेन से।
बजट टिप: सस्ते गेस्ट हाउस और लोकल भोजन विकल्पों के कारण ये जगह बजट ट्रैवलर्स के लिए आदर्श है।
कोडाईकनाल (तमिलनाडु)
क्यों जाएं: इसे “प्रिंसेस ऑफ हिल स्टेशन” भी कहा जाता है। मानसून में यहां के झरने और घाटियां देखने लायक होती हैं। अगर आपको झरने और हरी भरी वादियां देखने का शौक है तो यहाँ घूम सकते हैं।
कैसे जाएं: मदुरै या कोयंबटूर से बस या कैब के जरिए पहुंच सकते हैं।
बजट टिप: ऑफ-सीजन में होटल्स में भारी डिस्काउंट मिलता है।
शिलांग (मेघालय)
क्यों जाएं: भारत की सबसे खूबसूरत और साफ-सुथरी जगहों में से एक। मानसून में यहां के झरने और बादलों से ढकी पहाड़ियां एक अलग ही जादू बिखेरती हैं।
कैसे जाएं: गुवाहाटी से बस या टैक्सी से पहुंचा जा सकता है।
बजट टिप: स्थानीय टैक्सी शेयर करें और होमस्टे चुनें, इससे खर्च काफी कम (Monsoon Destinations in India) होगा।
कोकराझार (असम)
क्यों जाएं: कम भीड़भाड़, प्राकृतिक सौंदर्य और स्थानीय बोडो संस्कृति का अनुभव लेने के लिए यह जगह एकदम परफेक्ट है।
कैसे जाएं: गुवाहाटी से ट्रेन या बस से।
बजट टिप: लोकल गेस्ट हाउस और स्ट्रीट फूड से खर्च में कटौती संभव है।
View this post on Instagram
त्रिवेंद्रम – वर्कला (केरल)
क्यों जाएं: मानसून में केरल की खूबसूरती और आयुर्वेदिक स्पा का अनुभव एक सस्ती और बेहतरीन छुट्टी हो सकती है।
कैसे जाएं: त्रिवेंद्रम से लोकल ट्रेन द्वारा वर्कला पहुंचें।
बजट टिप: गेस्टहाउस, होमस्टे और लोकल कैफे का इस्तेमाल करें। केरल में मानसून ऑफर के कारण आप अच्छे रिजॉर्ट भी सस्ते में ले सकते हैं।
मानसून ट्रैवल के लिए बजट टिप्स
मानसून में घूमना जितना रोमांचक होता है, उतना ही सस्ता भी हो सकता है – अगर आप थोड़ी स्मार्ट प्लानिंग करें। यहां हम आपके लिए लाए हैं कुछ आसान और कारगर बजट ट्रैवल टिप्स, जिनकी मदद से आप कम खर्च में मानसून की खूबसूरती का भरपूर आनंद ले सकते हैं।
- ऑफ-सीजन ऑफर्स का लाभ उठाएं: मानसून को अधिकतर लोग यात्रा के लिए नहीं चुनते, जिससे यह “ऑफ-सीजन” माना जाता है। ऐसे में होटल्स और होमस्टे में 30% से 50% तक छूट मिलती है। एयरलाइन और ट्रेन टिकट भी सस्ते (Monsoon Destinations in India) मिलते हैं।
- पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें: लोकल ट्रेन, सरकारी बस या वोल्वो जैसी सेवाएं प्राइवेट टैक्सी के मुकाबले काफी सस्ती होती हैं। ग्रुप ट्रैवल में टैक्सी शेयर करने से भी खर्च कम होगा।
- होमस्टे, हॉस्टल और बजट होटल चुनें: होटल की जगह होम-स्टे या डॉरमेट्री स्टाइल हॉस्टल चुनें। Airbnb, Zostel, OYO जैसे प्लेटफॉर्म पर कई सस्ते और अच्छे विकल्प मिलते हैं।
- लोकल और स्ट्रीट फूड ट्राय करें: महंगे रेस्तरां में खाने की बजाय स्थानीय ढाबों या स्टॉल्स पर स्वादिष्ट और सस्ता खाना मिलता है। फिक्स थाली या साउथ इंडियन ब्रेकफास्ट (इडली, डोसा) बजट फ्रेंडली होते हैं।
- कम सामान, कम खर्च: हल्का बैग पैक करें ताकि आपको टैक्सी की जरूरत न पड़े। वॉटरप्रूफ बैग और जरूरी दवाइयों से लैस रहें, ताकि आपको अचानक खरीदारी न करनी पड़े।
- पेड एक्टिविटीज से बचें: नेचर वॉक, झरनों की ट्रेकिंग, फोटोग्राफी जैसी फ्री एक्टिविटीज पर फोकस करें। अगर गाइड की जरूरत हो तो लोकल लोगों से बात करें, वे कम पैसे में मदद कर सकते हैं।
- स्मार्ट डेट्स चुनें: वीकेंड या छुट्टियों के समय कीमतें बढ़ जाती हैं। मानसून के शुरुआती या अंतिम सप्ताहों में यात्रा करें जब बारिश हल्की और भीड़ कम होती है।
- समूह में यात्रा करें: ट्रिप का खर्च बंट जाता है – टैक्सी, होटल और खाना सब कुछ शेयर हो सकता है। ग्रुप डिस्काउंट भी मिल सकता है।
- बजट बनाकर चलें: ट्रिप से पहले एक अनुमानित बजट तय करें – यात्रा, रहना, खाना, और खरीदारी का अलग-अलग अनुमान लगाएं। एक बजट ट्रैकर ऐप का इस्तेमाल करें ताकि आप बजट से बाहर न जाएं।
- अचानक की बुकिंग से बचें: ट्रिप की बुकिंग (होटल, ट्रेन/फ्लाइट) पहले से कर लें। “लास्ट मिनट” बुकिंग में अक्सर ज्यादा पैसे लगते हैं।
बारिश का मौसम अपने साथ न सिर्फ ताजगी लाता है, बल्कि कम बजट में घूमने का एक बेहतरीन मौका भी देता है। भारत में कई ऐसे गंतव्य हैं जहां आप कम पैसे में भी दिल खोलकर प्रकृति का आनंद ले सकते हैं।
ज़रूरत है बस थोड़ी समझदारी और सही प्लानिंग की। मानसून में घूमना सिर्फ मन को सुकून नहीं देता, बल्कि अगर सही तरीके से प्लान किया जाए तो यह जेब पर भारी भी नहीं पड़ता।
ऊपर दिए गए टिप्स को अपनाकर आप एक बजट फ्रेंडली, सेफ और मजेदार मानसून ट्रिप (Monsoon Destinations in India) का आनंद ले सकते हैं।
तो इस बार मानसून में अपने बजट की चिंता छोड़िए और निकल पड़िए एक यादगार, रोमांचक और जेब पर हल्की ट्रिप के लिए !
इमेज सोर्स: Instagram
अगर आपको गुर्दे की पथरी है, तो ये 10 चीजें हो सकती हैं आपकी दुश्मन
ब्लॉगिंग को पैशन की तरह फॉलो करने वाले आशीष की टेक्नोलॉजी, बिज़नेस, लाइफस्टाइल, ट्रैवेल और ट्रेंडिंग पोस्ट लिखने में काफी दिलचस्पी है।