अंतरिम Budget 2024: बजट सत्र शुरू, देखें क्या सस्ता और क्या महंगा? आज देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट पेश किया।निर्मला सीतारमण का ये 6वां और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल का आखरी बजट है। खबरों के अनुसार यह बजट देश को प्रगति करने वाला होगा, जानकारी में यह भी पता चला है की यह अंतरिम बजट ऐसे विकास का दिशा निर्देशक होगा , जो भारत को अगले ३ वर्षों से भी कम समय में 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में सक्षम होगा। आज के इस ब्लॉग पोस्ट में हम देखेंगे की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा पेश किये गए बजट 2024 में देखें क्या सस्ता और क्या महंगा होगा।
Budget 2024: बजट सत्र शुरू, देखे क्या सस्ता और क्या महंगा ?
पेश किये गए बजट के अनुसार इस बार कुछ सस्ता या महंगा नहीं हुआ है। इसके पीछे का कारण यह है की साल 2024 में लागू किये गए GST के अनुसार बजट में सिर्फ कस्टमड्यूटी तथा एक्साइज ड्यूटी को ही केवल बढाया या घटाया जा सकता है, जिससे बाकी चीजों पर इसका कम असर देखने को मिलता है।
और अगर बात करे इनकम टैक्स की तो इसमें आम आदमी को कोई राहत नहीं मिली है।
जाने कबतक चलेगा अंतरिम बजट सत्र?
यह Budget सत्र नौ फ़रवरी तक चलने वाला है ऐसा भी माना जा रहा है कि यह Budget सत्र में विपक्ष द्वारा कई हँगामे में भी हो सकते हैं।
कौन-कौन से सेगमेंट पर बात हुई?
वही अगर बात कर ली जाए सेग्मेंट्स की तो वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2024 के अंतर्गत 4 सेग्मेंट्स पर चर्चा की है ।आइये देखते है वह चार सेग्मेंट्स कौन कौन से हैं।
- युवाओं पर
- किसान पर
- महिलाओं पर
- और गरीबों पर
जाने क्या होता है अंतरिम बजट?
आम चुनाव से पहले इस संसद में बिना किसी चर्चा के पेश किया जाता है, पिछले वर्ष के दौरान और उसका पूरा लेखा जोखा तैयार किया जाता है जो आने वाली नई सरकार के गठन के बाद इसको पूर्ण रूप से पेश किया जाएगा।
बजट से जुड़ी और जानकारी के लिए हमसे जुड़े रहें। हम जल्द ही एक विस्तृत पोस्ट बजट 2024 पर लाने वाले है, जिसमे आपको बजट से जुड़ी पूरी जानकारी मिलेगी।
और पढ़े: https://therapidkhabar.com/top-indian-youtubers/
Click here: https://www.thedailyhealthlines.com
संस्कृति एक ब्लॉगर हैं। संस्कृति को ऑटोमोबाइल, फैक्ट्स, लाइफस्टाइल और ट्रेवल से जुडी पोस्ट लिखना पसंद है।