Brain Stroke Symptoms And Causes: आज हम एक ऐसी बीमारी के बारे में बात करेंगे जो पूरे विश्व में हर 40 सेकंड में किसी न किसी को ग्रसित करती है 4 मिनट में किसी की जान जाती है इस बीमारी से और 80% इस बीमारी से हम बच सकते हैं अगर हमें सही जानकारी है तो। आज हम बात करेंगे Brain Stroke यानी ब्रेन अटैक के बारे में की ब्रेन स्ट्रोक क्या हैं और इसके कारण, लक्षण के बारे में।
Brain Stroke Symptoms And Causes: ब्रेन स्ट्रोक क्या होता हैं?
आपको यह जानकर हैरानी होगी की Brain Stroke विश्व में दूसरा सबसे बड़ा मौत का कारण है और विकलांगता का भी सबसे प्रमुख कारण है आपको बता दे स्ट्रोक दो तरह का होता है Ischemic Stroke और Hemorrhagic Stroke. Ischemic स्ट्रोक में शरीर के किसी पार्ट से ब्रेन की नसों के अंदर जाकर क्लॉट जमा हो जाता है ।और वहां पर ऑक्सीजन और न्यूट्रिशन की कमी हो जाती है।
जिससे शरीर का वह पार्ट पार्टिकुलर्ली जो ब्रेन कंट्रोल करता है वह इफेक्ट हो जाता है। जैसे स्पीच वाला एरिया इफेक्ट होता है तो पेशेंट का बोलना बंद हो जाता है। या हाथ या पांव का कंट्रोल करने वाला एरिया के अंदर क्लाॅट जमा होता है। तो वो वाला पार्ट इफेक्ट होकर उस तरफ पैरालिसिस हो जाते हैं।
दूसरे टाइप का स्टॉक होता है हेमोरेजिक स्ट्रोक इसमें ब्रेन के अंदर कोई नस फट जाती है। और वहां पर क्लोट इकट्ठा हो जाता है। इसके अंदर भी शरीर के किसी एक पार्ट में पार्टिकुलर पार्ट में डैमेज हो जाता है या फिर वहां पर कमजोरी आ जाती है।
जानिए ब्रेन स्ट्रोक के कुछ सामान्य लक्षण के बारे में।
Brain Stroke कई तरह से प्रेजेंट कर सकता है।लेकिन मुख्य बात यह है कि यह सारे लक्षण अचानक आते हैं इसमें कुछ प्रमुख लक्षण है।
- बोलने में परेशानी होना या जबान का लडखडाना स्ट्रोक से पीड़ित व्यक्ति भ्रमित हो सकता है शब्द स्पष्ट रूप से नहीं बोल सकता और भाषा समझने में कठिनाई आ सकती है।
- एक या दोनों आंखों से देखने में कठिनाई होना ब्रेन स्ट्रोक की वजह से व्यक्ति को अचानक एक या दोनों आंखों से देखने में धुंधलापन, कालापन या फिर दोहरा दिखाएं दे सकता है।
- गंभीर सर दर्द होना। ब्रेन स्ट्रोक मरीज को अचानक गंभीर सर दर्द का लक्षण हो सकता है सर दर्द के साथ साथ उल्टी चक्कर भी आ सकता है।
- चेहरे हाथ या पैर में सुन्नपन कमजोरी या लकवा होना। स्ट्रोक से पीड़ित व्यक्ति के बॉडी के सिर्फ आधे हिस्से से प्रभावित करता है। व्यक्ति दोनों हाथों को सर के ऊपर उठाने की कोशिश कर सकता है अगर एक हाथ नीचे गिरने लगे तो यह स्ट्रोक का संकेत हो सकता है।
- चलने में परेशानी होना। स्ट्रोक से पीड़ित व्यक्ति लड़खड़ा कर चलना या संतुलन खो सकता है।
जानिए स्ट्रोक आने के कारण के बारे में।
1.हाई ब्लड प्रेशर- हाई ब्लड प्रेशर भी ब्रेन स्ट्रोक का कारण बन सकता है।
2.हृदय रोग- हृदय रोग से पीड़ित लोगों में ब्रेन स्ट्रोक का खतरा ज्यादा होता है।
3.हाई कोलेस्ट्रॉल- स्ट्रोक पीड़ित व्यक्ति के हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से भी ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बना रहता है।
4.अधिक शराब का सेवन करना- यदि व्यक्ति अधिक शराब का सेवन करता है तो उनमें भी ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बन जाता है।
5.अत्यधिक वजन बढ़ाना- यदि व्यक्ति का अचानक वजन बढ़ जाता है तो यह भी ब्रेन स्ट्रोक की तरफ इशारा करता है।
6.अनुवांशिक- ब्रेन स्ट्रोक अनुवांशिक भी हो सकता है यदि परिवार में किसी को ब्रेन स्ट्रोक हुआ है तो भी ब्रेन स्ट्रोक होने के चांसेस होते हैं।
जानिए Brain Stroke से कैसे बचाव करें।
- स्वस्थ आहार ले।
- नियमित व्यायाम करें।
- धूम्रपान और बहुत अधिक शराब पीने से बचे।
- यदि आपको बीपी डायबिटीज़ हैं तो नियमित रूप से दवाई ले।
- यदि वजन बढ़ गया है तो वजन को कम करें।
Image: Freepik
लेटेस्ट पोस्ट: स्वतंत्रता दिवस से पहले जम्मू में सेना को मिली सफलता, 4 आतंकवादियों को मार गिराया
इसे भी पढ़ें: तेलुगू मूवी कंगुवा का ट्रेलर हुआ रिलीज़
पल्लवी को लाइफस्टाइल की अच्छी समझ है, वह हेल्थ, लाइफस्टाइल, मनोरंजन से संबंधित पोस्ट लिखना पसंद करती हैं।