TheRapidKhabar

Boeing CEO Resign: बोइंग के सीईओ देंगे इस्तीफा, क्या है मुख्य वजह

Boeing CEO Resign: बोइंग के सीईओ देंगे इस्तीफा, क्या है मुख्य वजह

Boeing CEO Resign

Boeing CEO Resign: बोइंग जोकि एक मशहूर एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है। इस समय एक बड़े संकट से घिरी नज़र आ रही है। इस संकट की जड़ इसके एक एयरक्राफ्ट के बार-बार दुर्घटनाग्रस्त होना बताया जा रहा है।

आईये जानते हैं कि वह कौन सा एयरक्राफ्ट है जो बोइंग के इस संकट की वजह माना जा रहा है और क्यों इसकी वजह से बोइंग के CEO डेव कैलहौन को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ेगा।

Boeing CEO Resign: बोइंग के सीईओ क्यों देंगे इस्तीफा

बोइंग 737 का बार-बार एक्सीडेंट होना

बोइंग के फेमस एयरप्लेन बोइंग 737 को कपंनी द्वारा 2015 में उड़ान के लिए तैयार था। परन्तु अपने हवाई सफर के कुछ ही यात्राओं में इस एयरप्लेन में कमियाँ सामने आने लगी और ये विभिन्न दुर्घटनाओं का शिकार होने लगा।

इनमे से लेटेस्ट दुर्घटना 5 जनवरी को हुई। इसमें बोइंग 737 विमान का दरवाजा लगभग 16 हजार फीट की ऊंचाई पर अचानक ही उखड़ गया। इसके बाद दरवाजे की बगल में बैठा एक बच्चा भी हवा में उड़ने ही वाला था, परन्तु अपनी माँ की होशियारी के चलते उसकी जान को बचा लिया गया। मगर इस दौरान उस बच्चे की शर्ट फट गई।

Boeing ceo resign
प्लेन का दरवाजा

इस दुर्घटना में कई पैसेंजर के स्मार्टफोन्स भी हवा में ही उड़ गए। आपको बता दें कि यह हादसा पोर्टलैंड से कैलिफोर्निया के ओंटारियो जाते समय हुआ था। हादसे के समय प्लेन के अंदर 171 पैसेंजर और 6 क्रू मेंबर मौजूद थे।

हादसे के बाद बोइंग 737 विमानों के उड़ान पर लगी रोक

इस हादसे के बाद पूरे अमेरिका सहित विश्व के अनेक देशों में बोइंग 737-9 मैक्स विमानों के उड़ान भरने पर रोक लगा दी गई। भारत में भी DGCA ने सभी एयरप्लेन के एग्जिट डोर को चेक करने का फैसला किया।

Boeing ceo resign
बोइंग 737 विमान

अनेकों बार दुर्घटना का शिकार हो चुका है बोइंग का यह विमान

बोइंग के इस विमान को वर्ष 2017 में FAA (फेडरल एविएशन अथॉरिटी) से उड़ान भरने मंजूरी मिली थी। यह एयरप्लेन पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला प्लेन है। वर्ष 2018 में इंडोनेशिया में उड़ान भरते वक्त यह पहली बार क्रैश हुआ था। इस दुर्घटना में लगभग 180 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।

इसके बाद मार्च 2019 में यह विमान फिर से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें लगभग 150 से भी ज्यादा लोगों की जान चली गयी थी।

जांच का सामना करना

जबसे बोइंग के इस प्लेन का एक्सीडेंट हुआ, तभी से इसको अलग अलग देशों की एयरलाइन अथॉरिटी द्वारा जांच का सामना करना पढ़ रहा है। इसमें सीईओ डेव कैलहौन को भी मौजूद रहना होता है। इस विमान की जांच, मरम्मत और सुरक्षा पर बढ़ते खर्चों के कारण सीईओ डेव कैलहौन अपना इस्तीफ़ा दे रहे हैं।

Boeing ceo resign
सीईओ डेविड एल कैलहौन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पॉपुलर टेक कंपनी क्वालकॉम के पूर्व सीईओ स्टीव मोलेनकोफ को बोर्ड का नया अध्यक्ष बनाया जायेगा।

और भी खबरें आपको मिलती रहेंगी। जानने के लिए विजिट करते रहे हमारी वेबसाइट TheRapidKhabar पर।


इमेज क्रेडिट: भास्कर न्यूज़ और इंटरनेट मीडिया

इसे भी पढ़ें:  Take Care Of Health In Holi 2024: रंगों से फीकी ना पड़ जाए इस होली पर आपका उत्साह, ऐसे रखें अपने सेहत का ख्याल।

लेटेस्ट पोस्ट:  Cancer: जानें कैंसर के 5 लक्षण, इन्हें भूलकर भी नज़रअंदाज़ न करें।

वेब स्टोरीज: वेब स्टोरीज

 

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

मनोरंजन

ऑटोमोबाइल

How To