The Rapid Khabar

Bihar Sand Artist Madhurendra Kumar News- बिहार के सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज, ब्रिटिश पार्लियामेंट में किया गया सम्मान

Bihar Sand Artist Madhurendra Kumar News- बिहार के सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज, ब्रिटिश पार्लियामेंट में किया गया सम्मान

Bihar Sand Artist Madhurendra Kumar News- बिहार के मशहूर सैंड आर्टिस्ट ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। रेत पर अपनी कला का जादू बिखेरने वाले मधुरेंद्र कुमार ने अपना नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया है। उन्हें ब्रिटिश संसद में एक कार्यक्रम में सम्मानित किया गया है।

Bihar Sand Artist Madhurendra Kumar News- लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित हुए सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र

Bihar sand artist madhurendra kumar news

बना चुके हैं कई कलाकृतियां

बिहार के रहने वाले 31 वर्षीय मधुरेंद्र कुमार अब तक भागलपुर में गंगा तट के किनारे कई तरह की बड़ी बड़ी कलाकृतियां बना चुके हैं। इनमें भगवान शिव की 108 रंगों से युक्त लगभग 50 टन रेत से बनी कलाकृति के अलावा अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर श्रद्धांजलि देने, पीएम मोदी की मूर्ति, जल ही जीवन है से जुड़ा संदेश भी शामिल है।

मधुरेंद्र कुमार की सावन में भगवान शिव की कलाकृति सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। इससे पहले उन्होंने पीपल के पत्ते पर पूर्व राष्ट्रपति और प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को भी श्रद्धांजलि देते हुए उनका चित्र उकेरा था।

ब्रिटिश पार्लियामेंट में हुए सम्मानित

बिहार के रहने वाले मधुरेंद्र कुमार को लंदन में सम्मानित किया गया है। संसद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्हें पॉपुलर लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार को खुद लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अध्यक्ष डॉ. अविनाश डी. सकुंडे और यूरोप के प्रमुख डॉ. इवान गैसीना की उपस्थिति में दिया गया।

Bihar sand artist madhurendra kumar news

देश के लिए गर्व की बात

बिहार के सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल होना भारत देश के साथ साथ देश भर के कला प्रेमियों और बिहार के लिए गर्व की बात है। उनके सम्मान मिलने के बाद से ही सोशल मीडिया और उनके परिवारजनों के बधाई संदेश मिलने लगे हैं।

लोग रेत पर की गई उनकी कड़ी मेहनत की चर्चा खूब कर रहे हैं। आपको बता दें कि मधुरेंद्र को रेत से एक कलाकृति बनाने में कई घंटों का समय लग जाता था, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और पूरे जोश और जुनून से अपनी कला को निखारते रहे। उनकी कला को देख कर खुद ओडिशा के मशहूर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने भी उनकी तारीफ की है।

जून में शामिल हुआ था नाम

Bihar sand artist madhurendra kumar news

प्राप्त जानकारी के अनुसार मधुरेंद्र का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए जून में एक सर्वे के जरिए नाम शामिल किया गया था। नाम शामिल होने के बाद जब टीम द्वारा जानकारी जुटाई गई तो इसमें सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार को 95% की रेटिंग मिली जो कि अब तक की सबसे ज्यादा रेटिंग मानी जा रही है।

लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम के मुताबिक मधुरेंद्र कुमार ने अब तक हजारों कलाकृतियों को रेत पर उकेरा है और समाज को नए नए संदेश देने की कोशिश जारी है।

भारत सरकार की तरफ से भी मिली बधाई

बिहार के मधुरेंद्र कुमार को लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किए जाने पर भारत सरकार की तरफ से भी बधाई मिली है। सोशल जस्टिस एंड एंपावरमेंट मिनिस्ट्री के मंत्री रामदास आठवले ने भी मधुरेंद्र कुमार को बधाई दी है।

मधुरेंद्र की यह सफलता हम सभी को खुद पर विश्वास रखने और काम के प्रति पूर्ण समर्पण की सीख देती है। हम सभी को अपने जीवन में धैर्य, कड़ी मेहनत और पूरी लगन से अपने काम को करते रहना चाहिए। एक ना एक दिन हमें सफलता जरूर मिलेगी।


इमेज क्रेडिट: X

दोस्ती का जश्न मनाने का अनूठा दिन, कैसे बनाएं इस दिन को ख़ास !

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

मनोरंजन

ऑटोमोबाइल

How To