TheRapidKhabar

Bihar Flood News Updates: बिहार के साथ नेपाल में बाढ़ से मची तबाही, लाखों लोग प्रभावित

Bihar Flood News Updates: बिहार के साथ नेपाल में बाढ़ से मची तबाही, लाखों लोग प्रभावित

Bihar Flood News Updates

Bihar Flood News Updates: बारिश के मौसम में उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल और बिहार में बाढ़ आना एक आम बात है। परंतु इस बार नेपाल में हो रही बारिश का सीधा असर बिहार में बहने वाली कई नदियों पर पड़ा है। बिहार की इन नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

पिछले कुछ दिनों से नेपाल में हो रही भयंकर बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त है। नेपाल में स्थित बैराज से कई गुना पानी छोड़े जाने से बिहार की कई प्रमुख नदियों का स्तर खतरे के निशान के पास पहुंच गया है। इसके कारण कई जिलों के लाखों लोग प्रभावित हुए हैं।

Bihar flood news updates

Bihar Flood News Updates: बिहार में बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित

नेपाल की तरफ से छोड़ा गया पानी

प्राप्त जानकारी के मुताबिक नेपाल में कोसी नदी पर बने बीरपुर बैराज से 6 लाख क्यूसेक से भी ज्यादा पानी छोड़ा गया है। वहीं दूसरी तरफ गंडक नदी पर बने वाल्मीकिनगर बैराज से भी पानी छोड़े जाने से बिहार के 13 से अधिक जिलों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं।

कौन से जिले हुए प्रभावित

Bihar Flood News Updates: अधिकारियों के मुताबिक बाढ़ से बिहार के 13 जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इन जिलों में बेतिया, मोतिहारी, गोपालगंज, वैशाली, समस्तीपुर के अलावा कटिहार, सहरसा, मधुबनी, दरभंगा और भागलपुर मुख्य हैं।

Bihar flood news updates

इन जिलों में बाढ़ के पानी से बांधों पर दबाव बना हुआ है। कुछ जगहों पर तो बांध टूट भी गए हैं जिससे पानी आस पास के इलाकों में भर गया है।

एनडीआरएफ लगी है राहत कार्यों में

नेपाल द्वारा पानी छोड़े जाने के बाद बिहार के लगभग 16 लाख से ज्यादा की आबादी प्रभावित हुई है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने और लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाकों से बाहर निकालने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की कई टीमें लगातार काम कर रही हैं।

Bihar flood news updates

सिंचाई विभाग के कई इंजीनियर लगातार बांधों का निरीक्षण कर रहे हैं। किसी भी प्रकार के खतरे की आशंका के बीच लोगों को सकुशल सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की जिम्मेदारी इन इंजीनियरों की ही है। (Bihar Flood News Updates)

नेपाल में फंसे भारतीयों को बचाने में लगी एंबेसी

वहीं नेपाल में हो रही भारी बारिश के कारण भारतीय नागरिक नेपाल में फंसे हुए हैं। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार नेपाल में कई जगह पर बाढ़ और भूस्खलन के कारण लोग फंसे हुए हैं। इन लोगों को सुरक्षित लाने के लिए नेपाल में स्थित इंडियन एंबेसी ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।

Bihar flood news updates

बाढ़ से हुई है सैकड़ों लोगों की मौत

नेपाल और बिहार में आई भयंकर बाढ़ से लगभग 200 लोगों की मौत होने की खबर है। इनमें अधिकतर की मौत नेपाल में हुए भूस्खलन की वजह से हुई है।


गृह मंत्रालय और राज्य सरकार की तरफ से लोगों की सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए जा रहे हैं। प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों पर जाने का निर्देश दिया गया है। साथ ही उन्हें बाढ़ प्रभावित स्थानों से निकाला भी जा रहा है।


इमेज सोर्स: Twitter 

लेटेस्ट पोस्ट: अक्टूबर के महीने में लांच होने वाले तीन बेहतरीन स्मार्टफोन्स

इसे भी पढ़ें:  मिथुन चक्रवर्ती को सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिलेगा दादा साहब फाल्के अवार्ड

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

मनोरंजन

ऑटोमोबाइल