The Rapid Khabar

एआई की मदद से खेती करना हुआ आसान, किसानों के लिए कारगर हैं ये एआई टूल !

एआई की मदद से खेती करना हुआ आसान, किसानों के लिए कारगर हैं ये एआई टूल !

Best AI Tools for Agriculture

10 Best AI Tools for Agriculture- भारत, यूरोप और अमेरिका सहित विश्व के कई देशों में खेती की जाती है। इनमें अमेरिका और यूरोप जैसे देश में खेती काफी बड़े पैमाने पर और एक बिजनेस के रूप में की जाती है। इन देशों से अनाज पूरे विश्व में भेजा जाता है।

भारत भी एक कृषि प्रधान देश है यहां उत्तर भारत के अधिकतर इलाकों में खेती की जाती है और पैदा हुए अनाज को भारत के कोने कोने में पहुंचाया जाता है। टेक्नोलॉजी के इस दौर में खेती करने के तरीकों में भी बदलाव आया है। आज के समय में टेक्नोलॉजी की मदद से खेती को और भी उन्नत बनाया जा रहा है।

टेक्नोलॉजी के इस समय में कुछ AI Tools भी अपनी प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। आईए जानते हैं कुछ ऐसे ही AI Tools के बारे में जो खेती करने के तरीकों, बीजों और आसान उपायों के बारे में बताते हैं। यह AI Tools बहुत ही आसान बोलचाल की भाषा में तरीकों को बताते हैं जिससे काम करना आसान हो जाता है।

10 Best AI Tools for Agriculture- अपनायें इन एआई टूल्स को और करें फसलों की देखभाल !

Best ai tools for agriculture

क्यों जरूरी है किसानों के लिए एआई टूल

एग्रीकल्चर या खेती कोई आसान काम नहीं है। एक किसान हमेशा यही सोचता रहता है कि उसकी फसल अच्छी कैसे हो। बीज किस प्रकार का इस्तेमाल करें। खराब मौसम और कीड़े से फसल को किस प्रकार सुरक्षित रखा जाय।

इसके अलावा फसल तैयार होने पर उसका सही दाम कहां मिलेगा, यह कैसे पता चलेगा। इस सब के टेंशन के चलते ही टेक कंपनियों ने किसानों के लिए कई AI Tools बनाए, जो उनकी सभी टेंशन को काफी हद तक खत्म करने का काम करते हैं। AI Tools या ऐप के जरिए किसान फसलों की सही देखभाल के तरीकों के बारे में जानते हैं।

फसलों की सही कीमत क्या है, ये भी उन्हें इन AI Tools से पता चलती रहती हैं। ये एआई टूल उन्हें कम लागत में अधिक पैदावार करने के आसान उपायों के बारे में भी गाइड करते रहते हैं। आइए जानते हैं कुछ प्रमुख AI Tools के बारे में जो किसानों के लिए काफी मददगार साबित हो सकते हैं।

CropX

यह खेती के लिए एक बढ़िया डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो ऐप और AI की मदद से खेत का विश्लेषण करता है। CropX में खेत की एक फोटो की मदद से जमीन की नमी के साथ साथ सही फसल, मिट्टी और सही फर्टिलाइजर की पूरी जानकारी मिलती है।

इसके माध्यम से मौसम का भी आकलन किया जाता है जो फसल के लिए बेहद जरूरी होता है। मौसम के आकलन के लिए यह रियल टाइम लोकेशन का इस्तेमाल करता है। CropX के जरिए आप अपनी फसल को तुरंत भी चेक कर सकते हैं।

इसके लिए इसके ऐप को इंस्टॉल करें। उसके बाद इसके स्कैनर की मदद से अपनी फसल को स्कैन करें और कुछ ही पलों में यह एक डिटेल रिपोर्ट आपके सामने दे देता है। AI आधारित इस टूल की खास बात है कि यह आपकी फसल की वृद्धि के लिए सही सुझाव भी देता है।

Prospera

फसलों में छिपी हुई बीमारियों और कीड़ों का पता लगाने में यह बेहद कारगर है। Prospera जोकि एक इजरायली एग्रीकल्चर कंपनी है, खेती से जुड़े कई प्रकार की समस्या को सुलझाने का काम करती है। यह खेती से जुड़ी समस्या को अपने बेहतरीन AI कंप्यूटर विज़न और डेटा एनालिटिक्स के जरिए खत्म करती है।

फसल, मिट्टी, सही उर्वरक, पानी की कमी को यह स्कैनिंग के माध्यम से पहचान सकता है। इसके साथ साथ अधिक पैदावार के लिए क्या जरूरी है, इसके सुझाव भी Prospera देता है।

Plantix

 

View this post on Instagram

 

A post shared by PLANTIX (@plantixapp)

फोटो बेस्ड आधारित यह टूल भारतीय किसानों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। Plantix एक ऐप है जिसमें AI का बेहतरीन तरीके से इस्तेमाल किया गया है। यह फसल की फ़ोटो को देखकर 2 सेकंड से भी कम समय में सबसे सटीक जवाब देता है।

आपकी फसल में क्या कमी है, आने वाले समय में कौन से रोग लग सकते हैं या अभी जो कीड़े हैं उनसे कैसे बचा जाय, ये सब जानकारी आपको इस AI बेस्ड ऐप में मिल जाती है।

भारत में Plantix की मदद से लगभग 80 से भी ज्यादा फसलों की 800 बीमारियों के बारे में पता लगाया जा सकता है। इसके लिए आपको सिर्फ अपनी फसल या पौधों की फोटो इस ऐप के माध्यम से खींचनी होगी।

फोटो क्लिक होने के 2 सेकंड के अंदर ही सही जानकारी आपको मिल जाती है। इस AI बेस्ड ऐप की खास बात है कि इसमें आप एक्सपर्ट की सलाह भी ले सकते हैं और उनसे बात भी कर सकते है। इसके अलावा Plantix ऐप में आपकी लोकेशन के आसपास के सभी प्रमुख बीज भंडार के बारे में जान सकते हैं।

OneSoil

10 best ai tools for agriculture

यह एक AI बेस्ड कृषि प्लेटफॉर्म है जिसकी मदद से आपके खेत की सेटेलाइट मैपिंग की जाती है। इसमें खेत की मैपिंग करके यह पता लगाया जाता है कि वर्तमान समय में कौन सी फसल आपके खेत के लिए बेस्ट रहेगी।

सैटेलाइट मैपिंग के जरिए मिट्टी और उसके नीचे के तत्वों की सही जानकारी इकट्ठा की जाती है। इसके बाद उस लोकेशन के मौसम का आकलन किया जाता है जिससे सही फसल का चुनाव किया जा सके। OneSoil प्लेटफॉर्म अपने AI सिस्टम की मदद से आपको उर्वरक के उपयोग, पानी की कमी और मौसम के पूर्वानुमान के बारे में भी बताता है।

इससे फसलों की सही से देखभाल संभव हो पाती है। OneSoil की मदद से यह भी पता चलता है कि जमीन खेती के योग्य है या नहीं। इससे समय और पैसे दोनों की बचत होती है। अमेरिका, ब्राजील जैसे देशों में इसका बहुत उपयोग किया जा रहा है।

Agrobot

यह एक AI बेस्ड रोबोट है जो खेती से जुड़े कामों को अपने आप करता है। मशीन आधारित खेती के लिए Agrobot को बनाया गया है। बड़े स्तर पर की जाने वाली फॉर्मिंग में इस तरह के रोबोट का इस्तेमाल ज्यादा होता है।

Agrobot फसल की कटाई, बीज बोने के साथ पानी और दवा के छिड़काव को इतनी सटीकता से करता है कि फसल के हर हिस्से पर उसका असर हो जाता है। AI बेस्ड इस रोबोट के इस्तेमाल से जहां कृषि लागत कम आती है, वहीं पैदावार में काफी बढ़ोत्तरी होती है।

अपने AI सिस्टम की वजह से Agrobot लगातार मिट्टी, मौसम और फसल पर निगरानी रखता है और उसकी रिपोर्ट बनाता रहता है। इसमें लगे सेंसर अच्छे और खराब फसल में अंतर समझकर रिकॉर्ड बनाते रहते हैं जिससे अगली फसल में कीड़े लगने की संभावना काफी कम हो जाती है।

अमेरिका, यूरोप और बड़े बड़े फार्म में इसका उपयोग देखने को मिलता है। सबसे खास बात कि Agrobot के अधिकतर उपकरणों में सोलर एनर्जी का इस्तेमाल होता है जो इसे और भी किफायती बनाता है।

Intello Labs

बेंगलुरु बेस्ड यह कंपनी कृषि संबंधी वस्तुओं की पैकेजिंग के साथ उनकी क्वालिटी को भी चेक करने का काम करती है। सबसे खास बात कि यह सब काम मैनुअल ना होकर AI की मदद से किया जाता है। AI, मशीन लर्निंग की मदद से ताजा सब्जियों और फलों को ऑटोमैटिक स्कैन किया जाता है और फिर उन्हें पैक करके बाजार में भेजा जाता है।

यह सब प्रोसेस ऑटोमैटिक होता है, इसलिए पैकेजिंग की कॉस्ट काफी कम आती है। सबसे खास बात कि Intello Labs की पैकिंग में यह भी लिखा होता है कि यह कब तक खराब हो जाएगा यानी सेल्फ लाइफ फिक्स होती है। यह कंपनी मुख्य रूप से पैकेजिंग और सप्लाई चेन को मेंटेन करने का काम AI की मदद से कर रही है। Intello Labs को कई अवॉर्ड भी मिल चुके हैं।

DJI Agriculture Drone

10 best ai tools for agriculture

DJI जो चीन की कंपनी है, पूरे विश्व में बेहतरीन ड्रोन बनाने के लिए पॉपुलर है। यूट्यूबर, क्रिएटर इसी कंपनी के ड्रोन का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। अब यह ड्रोन कंपनी खेती में भी नए नए प्रयोग कर रही है। इसमें ड्रोन की मदद से ही फसलों पर निगरानी रखना हो या कीड़े को दूर करने के लिए दवा का छिड़काव दोनों में ही DJI अपने स्पेशल ड्रोन का इस्तेमाल कर रही है।

इससे खेती की लागत के साथ तरीके में भी बदलाव आ रहे हैं। हालांकि यह उन जगहों पर ही उपयुक्त है जहां खेती के लिए बहुत ज्यादा भूमि हो और इंसानों की पहुंच मुश्किल हो। चीन में कुछ ऐसी भी जगहें हैं जहां पहाड़ी क्षेत्र हैं और वहां भी खेती होती है, उस जगह के लिए DJI के ड्रोन काफी कारगर साबित होते हैं। ये भी AI बेस्ड टेक्नीक का इस्तेमाल करते हैं।

Ceres Imaging

Best ai tools for agriculture

एरियल इमेज और सैटेलाइट मैपिंग की मदद से फसलों की सही जानकारी देने में यह AI टूल काफी कारगर है। Ceres Imaging (Ceres AI) अपने डेटा कलेक्शन के आधार पर पौधों और खेतों में खड़ी फसलों में पानी की कमी, कीट और रोग का पता लगाने के साथ पोषक तत्वों की कमी का भी पता लगाता है।

Ceres AI मौसम पूर्वानुमान, सैटेलाइट इमेज, जमीन की संरचना के आधार पर फसल की उपज का भी अनुमान लगाता है जिससे किसान के लिए सही निर्णय लेना आसान हो जाता है। हाई रेजोल्यूशन वाली इमेज से पौधों की बारीकी से जांच की जाती है।

Flypix AI

AI, सैटेलाइट और ड्रोन की मदद से जमीन या किसी इलाके के बारे में जानकारी इकट्ठा करना Flypix AI का मुख्य काम है। यह अपने डेटा के माध्यम से उस क्षेत्र में हो रहे बदलावों पर नजर रखता है। खेती के लिए भी इस AI प्लेटफ़ॉर्म का इस्तेमाल किया जाता है।

जमीन की मैपिंग करने के बाद यह एक डिटेल रिपोर्ट बनाता है जो उस जगह की सही जानकारी देता है। इसी आधार पर खेती से जुड़े फैसले लिए जाते हैं। Flypix AI का इस्तेमाल कई अन्य क्षेत्रों में भी किया जाता है। इनमें कंस्ट्रक्शन, पोर्ट ऑपरेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलेपमेंट, जंगलों की मैपिंग के साथ शहरी क्षेत्रों पर निगरानी रखने का काम भी शामिल होता है।

Jeevn AI

Best vitamins after 60s

कृषि के लिए सबसे जरूरी जो चीज है वो है सही बीज, पोषक तत्व, अच्छी मिट्टी और सही जलवायु। अब इनमें से किसान अपनी जानकारी में बीज, मिट्टी आदि तो सही इस्तेमाल करते हैं। लेकिन उन्हें यह नहीं पता होता कि वर्तमान में मिट्टी में कौन से पोषक तत्व मौजूद हैं और किन तत्वों की कमी है।

इन सभी के बारे में सही जानकारी देने के लिए ही Jeevn AI बनाया गया है। यह AI कुछ ही क्लिक में आपके खेत की मिट्टी में मौजूद PH की जानकारी आपको बता देता है। इससे आप सही पोषक तत्व का उपयोग करके पैदावार बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा Jeevn AI आपको मौसम से जुड़ी जानकारी के अलावा सिंचाई संबंधी जानकारी और अन्य सुझाव भी देता है। जिसकी मदद से आप खेती के आधुनिक तरीके को अपना सकते हैं।

खेती करने का तरीका दिनों दिन बदलता जा रहा है। एक समय था जब लोग खुद खेती करते थे। अब आज के टेक्नोलॉजी के समय में रोबोट और AI की मदद से खेती की जा रही है। इसमें समय तो बच ही रहा है, कम लागत में अधिक पैदावार भी हो रही है।

आने वाले समय में AI तेजी से खेती से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने में हमारी मदद करेगा। इसलिए आज ही तैयार हो जाइए और खेती करने के पुराने तरीकों की बजाय इन AI बेस्ड तरीकों को अपनाना शुरू करें।


इमेज क्रेडिट: Freepik

घूमने में इस्तेमाल कीजिये इन एआई टूल का और ट्रैवल एक्सपीरियंस बनाइए और भी बेहतर

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

ऑटोमोबाइल

How To