Benefits of Mangoes and Its Varieties in India: भारत में ‘फलों के राजा’ के रूप में मशहूर आम न केवल खाने में स्वादिष्ट होता है बल्कि इसमें कई आवश्यक पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। इन पोषक तत्वों से हमारे शरीर को कई लाभ मिलते हैं।
आयुर्वेद के मुताबिक आम को अच्छे स्वास्थ्य और जीवन शक्ति के प्रतीक के रूप में जाना जाता है। अगर आपको भी गर्मी के मौसम में आम खाना पसंद है तो जरूर खाइए परंतु कुछ सावधानियां बरतें। ज्यादा आम के सेवन से आपका स्वास्थ्य खराब भी हो सकता है। इस पोस्ट में आम से जुड़े कुछ फायदों के बारे में बता रहे हैं,जिससे आम खाने में आपकी रुचि बढ़ जाएगी।
Benefits of Mangoes and Its Varieties in India: आम खाने के कुछ विशेष फायदे
आम के बारे में कुछ जानकारी और उपयोग
सबसे पहले आम भारतीय उपमहाद्वीप में ही पाया गया था। भारत में हजारों सालों से आम का सेवन हो रहा है। पूरी दुनिया का लगभग 40% आम का उत्पादन सिर्फ भारत में होता है। इसके बाद चीन में इसका सबसे ज्यादा उत्पादन होता है।
भारत से आम को निर्यात भी किया जाता है। भारत में आम को राष्ट्रीय फल माना जाता है। आयुर्वेद के अनुसार आम हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है। भारत में आम से अचार, जूस, मैंगो शेक आदि चीजें बनाई जाती हैं जो बेहद स्वादिष्ट होती हैं। (Benefits of Mangoes and Its Varieties in India)
आम के कुछ प्रमुख फायदे इस प्रकार हैं –
हाइड्रेशन बनाये रखना
आम के अंदर पानी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। ये गर्मियों के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखने में और लू से बचाने में मदद करता है। इसीलिए यह फल मुख्य रूप से गर्मी के सीजन में ही पाया जाता है।
पोटेशियम और विटामिन्स से भरपूर
आम को पोटेशियम का एक बेहतरीन स्रोत माना जाता है। गर्मी में जब बहुत ज्यादा पसीने के कारण हमारे शरीर में पोटेशियम की कमी हो जाती है तो आम उस कमी को जल्दी पूरा कर देता है। इसके अलावा आम में विटामिन ए और सी की भी पर्याप्त मात्रा होती है। विटामिन ए और सी हमारी आँखों, त्वचा और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं।
फाइबर की अत्यधिक मात्रा
फलों के राजा आम में फाइबर बहुत ज्यादा पाया जाता है। फाइबर हमारे पाचन तंत्र को मजबूत रखता है जिससे हमारा भोजन जल्दी पच जाता है। इसका एक फायदा ये भी होता है कि हमें पेट की बीमारियां होने की संभावना कम हो जाती हैं।
कम कैलोरी
आम वैसे तो दिखने में बड़े आकार का होता है परन्तु इसमें कैलोरी की मात्रा बेहद कम होती है। कम कैलोरी होने के कारण इससे वजन को कम किया जा सकता है।
डायबिटीज के मरीजों के लिए सुरक्षित
वैसे तो डायबिटीज के मरीजों को अपने खान-पान का बहुत ख्याल रखना चाहिए। परन्तु आपको यह जानकर हैरानी होगी कि आम के अंदर शुगर की मात्रा कम पायी जाती है। अगर आम प्राकृतिक रूप से पका हुआ है तो इसका मीठापन किसी को भी नुकसान नहीं करता है। इसीलिए डायबिटीज के मरीज आम को बड़े ही आराम से खा सकते हैं। फिर भी डॉक्टर्स डायबिटीज के मरीज को बहुत ज्यादा आम खाने से मना करते हैं। (Benefits of Mangoes and Its Varieties in India)
गर्मी में लाभकारी
चूकि आम गर्मियों के मौसम में ही पाया जाता है। इसलिए यह हमारे शरीर को गर्मी से राहत देता है और शरीर को ठंडा रखता है। यदि आपको कोई गंभीर एलर्जी ना हो तो गर्मियों में प्राकृतिक रूप से पके आम को जरूर खाना चाहिए।
यह ध्यान रखें कि केमिकल से पकाया हुआ आम आपके शरीर को फायदा कम नुकसान ज्यादा पहुँचाता है। इसलिए आम को खरीदते समय यह ध्यान देना चाहिए कि वह केमिकल से पकाया हुआ ना हो। नेचुरल तरीके से पका ही खाना चाहिए।
भारत एक ऐसा देश है जहाँ अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग प्रकार की जलवायु पायी जाती है। इसी विभिन्न जलवायु के कारण ही हमारे देश में आम की कई वैरायटी मिलती है , जिनमें से कुछ निम्न हैं –
- केसर आम – गुजरात के जूनागढ़ और आस-पास के जिलों में मिलने वाला यह आम अपनी खुशबू और बेहद मीठे स्वाद के लिए प्रसिद्ध है।
- अल्फांसो आम (हापुस) – महाराष्ट्र के रत्नागिरी की पहाड़ियों के पास पाया जाने वाला हापुस आम बहुत ही मीठा और रसीला होता है। हापुस को आमों का राजा भी कहा जाता है।
- दशहरी आम – उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और मलीहाबाद में पाया जाने वाले दशहरी आम का स्वाद ही इसको खास बनाता है। यह थोड़ा कम मीठा होता है लेकिन लोगों के बीच बहुत ही पॉपुलर है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश के साथ साथ पूर्वांचल के लोग इसको बड़े चाव से खाते हैं।
- चौसा आम – उत्तर प्रदेश के ही हरदोई और उसके आस-पास के इलाकों में यह आम मिलता है। यह बहुत ही मीठा और रसदार होता है और ये पूरी गर्मी में आपको आसानी से मिल सकता है।
- सफेदा आम – सफेदा आम आंध्र प्रदेश में मिलता है। यहाँ से यह पूरे भारत में भेजा जाता है।
- लंगड़ा आम – कहने को तो यह लंगड़ा आम है, परन्तु जो इसको एक बार खा लेता है , फिर इसकी तारीफ करते नहीं थकता। यह आम उत्तर प्रदेश के मशहूर शहर और महादेव की नगरी काशी में मिलता है।
- तोतापुरी आम – बैंगलोर, कर्नाटक में मिले वाला तोतापुरी आम सामान्य आम से लम्बा और थोड़े खट्टे-मीठे स्वाद वाला होता है।
- नीलम आम – आंध्र प्रदेश और उसके आस-पास के जिलों में मिलने वाला यह आम भी लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है।
- आम्रपाली आम – आम्रपाली आम पूरे भारत में ही देखने को मिल जायेगा। यह आसानी से उपलब्ध हो जाता है। इसको देखकर आपको लगेगा कि आप दशहरी ही खा रहे हैं। परन्तु यह दिखने में दशहरी जैसा लगता है परन्तु स्वाद में दशहरी से भी ज्यादा रसीला होता है।
भारत में इतने प्रकार के आम पाए जाते हैं कि आप खाते खाते थक जायेंगे लेकिन आम की प्रजातियां ख़त्म नहीं होंगी। इसलिए यदि आप आम नहीं खाते हैं तो अब से कम ही सही लेकिन आम खाना शुरू कर दीजिये क्यूकि इसके बहुत ही लाजवाब फायदे हैं फायदे प्राचीनआयुर्वेद में भी लिखे हुए हैं।
इमेज सोर्स: Unsplash & विकिपीडिया
इसे भी पढ़ें: जानिये रामेश्वरम मंदिर से जुड़े कुछ रोचक तथ्य
लेटेस्ट पोस्ट: How to Keep गर्मियों में अपनी आँखों को स्वस्थ रखें इन आसान उपायों से
ब्लॉगिंग को पैशन की तरह फॉलो करने वाले आशीष की टेक्नोलॉजी, बिज़नेस, लाइफस्टाइल, ट्रैवेल और ट्रेंडिंग पोस्ट लिखने में काफी दिलचस्पी है।