TheRapidKhabar

Bandra Terminus Stampede News: धक्का मुक्की से बांद्रा रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़, कई घायल

Bandra Terminus Stampede News: धक्का मुक्की से बांद्रा रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़, कई घायल

Bandra Terminus Stampede News

Bandra Terminus Stampede News: त्योहारों का समय शुरू हो चुका है। शारदीय नवरात्र के बाद से ही भारत में कई त्यौहार एक के बाद एक मनाए जाते हैं। इनमें दीवाली, भाई दूज, छठ महापर्व जैसे बड़े और पूरे भारत में मनाए जाने वाले त्यौहार शामिल होते हैं।

ऐसे में दूसरे शहरों में रहने वाले लोग इन त्योहारों को मनाने के लिए अपने अपने घरों को आते है। जिससे ट्रेनों में भयंकर भीड़ हो जाती है। कुछ को रिजर्वेशन मिल पाता है तो अधिकतर को बैठने की जगह भी नहीं मिल पाती। इसके बावजूद लोग त्यौहार अपने परिवार के साथ मनाने के लिए उत्सुक रहते हैं।

खबर मिल रही है कि ट्रेनों में भारी भीड़ की वजह से मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मच गई है। इस भगदड़ में 9 से 10 लोगों के घायल होने की खबर आ रही है।

Bandra terminus stampede news

Bandra Terminus Stampede News: बांद्रा रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़, 9 से 10 लोगों के घायल होने की खबर

कब मची भगदड़

प्राप्त जानकारी के मुताबिक दीवाली और छठ को मनाने के लिए लोग ट्रेन पकड़ने स्टेशन पर आए हुए थे। इसी बीच भोर के समय 2:30 बजे के लगभग बांद्रा-गोरखपुर ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचने पर लोगों में पहले चढ़ने को लेकर धक्का मुक्की होने लगी। इससे कुछ लोग प्लेटफार्म पर गिर पड़े।


कुछ लोगों के प्लेटफॉर्म पर गिरने पर अन्य यात्रियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके कारण प्लेटफॉर्म पर मौजूद भीड़ इधर उधर भागने लगी। भारी भीड़ को कंट्रोल करने में आरपीएफ के जवानों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

घायल हो गए कुछ लोग

प्लेटफॉर्म पर मची भगदड़ से अपने घरों को जाने वाले करीब 9 से 10 लोग घायल हो गए। रेलवे कर्मचारियों और आरपीएफ जवानों की मदद से सभी घायलों को बांद्रा के ही एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। यहां 2 की हालत गंभीर बनी हुई है।

सांस लेने में दिक्कत के बाद वीरेंद्र सचदेवा हॉस्पिटल में भर्ती

स्टेशन पर थी अव्यवस्था

भगदड़ के बाद यात्रियों ने प्लेटफॉर्म पर सुरक्षा के सही इंतजाम ना होने का आरोप लगाया है। यात्रियों की मानें तो ट्रेनों के आने पर उसमें चढ़ने के लिए लाइन ना लगना और RPF जवानों के एक्टिव ना होने से भगदड़ की स्थिति बनी। इस भगदड़ से लोगों के कपड़े फट गए। सामान प्लेटफॉर्म पर फैल गया और कई लोगों को चोटें भी लगी है।

Bandra terminus stampede news

रेलवे ने जारी किया बयान

पश्चिमी रेलवे ने घटना पर खेद जताते हुए कहा कि यह हादसा बेहद दुखद है। रेलवे की तरफ से लोगों की सुविधा को ध्यान में रखकर ट्रेनों को 2 से 3 घंटे पहले ही प्लेटफॉर्म पर खड़ा किया जा रहा है जिससे लोग आराम से ट्रेनों में बैठ सकें।


इसके अलावा दीवाली और छठ जैसे त्योहारों को देखते हुए सिर्फ मुंबई से ही देश के अलग अलग जगहों के लिए लगभग 80 से ज्यादा ट्रेनों को चलाया जा रहा है। सभी यात्रियों से निवेदन है कि स्टेशन पर आराम से ट्रेनों में बैठे। जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि ना हो और सभी का त्यौहार खुशहाली पूर्वक मन सके।


इमेज सोर्स: Twitter

आखिर क्यों मनाया जाता है दीपावली का त्यौहार !!

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

मनोरंजन

ऑटोमोबाइल