Ayurvedic Treatment For Veins Blockage: नसें हमारे शरीर के जरूरी अंग होते हैं।ये पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेट करने का काम करते हैं। ऐसे में नसों का हेल्दी रहना बहुत जरूरी होता है।
जैसे ही नसों में कोई दिक्कत आती है, तो व्यक्ति को तरह-तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। नसों में दिक्कत आने पर ब्लड सरकुलेशन सही तरीके से नहीं हो पता है। इस स्थिति में शरीर के हर अंग तक रक्त सही तरीके से नहीं पहुंच पाता है।
ऐसा कई कारणों की वजह से हो सकता हैं। क्योंकि नसें अलग-अलग बीमारियों के कारण प्रभावित हो सकती हैं। इसमें नर्व ब्लॉकेज भी शामिल होता है यानी नसों की ब्लॉकेज के कारण रक्त प्रवाह बाधित हो सकता हैं और आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
नसों की ब्लॉकेज के कारण हृदय रोग, हार्ट फैलियर जैसी गंभीर समस्याएं भी हो सकती है। ऐसे में नसों की ब्लॉकेज का इलाज करवाना बहुत जरूरी होता है। वैसे तो नसों की ब्लॉकेज का इलाज डॉक्टर ही करते हैं।
लेकिन कुछ उपायों की मदद से भी नसों के ब्लॉकेज को खोल सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि ब्लॉक नसों को खोलने के लिए क्या खाना चाहिए या फिर ब्लॉकेज खोलने की आयुर्वेदिक दवा क्या है।
Ayurvedic Treatment For Veins Blockage: नसों की ब्लॉकेज खोलने के बेहद कारगार आयुर्वेदिक उपाय
बादाम
नसों की ब्लॉकेज खोलने के लिए आप बादाम का सेवन कर सकते है। बादाम विटामिन और मिनरल्स का एक बेहतरीन सोर्स होता है। इसके साथी ही बादाम की तासीर भी बेहद गर्म होती हैं।
नसों की ब्लॉकेज (Veins Blockage) होने पर आप बादाम को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। आप बादाम को भिगोकर खा सकते हैं रोजाना बादाम खाने से नसें भी मजबूत बनती है।
बला
बला एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है। नसों की ब्लॉकेज (Veins Blockage) खोलने के लिए आप बला का सेवन कर सकते है।कुछ दिनों तक रोजाना बला का सेवन करने से नसों की ब्लॉकेज ठीक हो सकती है।
साथ ही नसों को मजबूती मिलती है और नसों से जुड़ी अन्य समस्याएं भी दूर हो सकती हैं। बला नसों की ब्लॉकेज (Veins Blockage) को खोलने के साथ ही सूजन को कम कर सकता है और पाचन तंत्र को मजबूत बना सकता है।
हरिद्रा
आयुर्वेद में हरिद्रा का उपयोग कई रोगों को दूर करने के लिए किया जाता है। नसों में दर्द का इलाज करने के लिए भी हरिद्रा का उपयोग किया जा सकता है।
आयुर्वेद में नसों से जुड़े समस्याओं का इलाज करने के लिए हरिद्रा फायदेमंद हो सकता है। हरिद्रा ब्लड को प्यूरिफाई करने का भी काम कर सकता है आप नसों की ब्लॉकेज खोलने के लिए हरिद्रा के पाउडर का सेवन कर सकते हैं।
लहसुन
(Veins Blockage) नसों की ब्लॉकेज खोलने के लिए आप लहसुन का सेवन कर सकते हैं। अगर आपका नसों की ब्लॉकेज (Veins Blockage) की वजह से शरीर में दर्द रहता है या फिर रक्त का प्रवाह सही तरीके से नहीं होता है तो आप लहसुन का सेवन कर सकते हैं।
लहसुन नसों की ब्लॉकेज को खोलने में फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए आप रोज सुबह खाली पेट लहसुन का सेवन कर सकते हैं। लहसुन खाने से जोड़ों के दर्द से भी छुटकारा मिल सकता है।
त्रिफला चूर्ण
त्रिफला आंवला, हरड़ ,बहेड़ा पाचन सुधरता हैं और नसों में जमी गंदगी को साफ करता है। रात में एक चम्मच त्रिफला चूर्ण गुनगुने पानी के साथ लें। इसके सेवन से राहत मिलेगी।
Image: Freepik
धरती पर मौजूद विचित्र जीवों के बारे में जानकर आप भी हो जायेंगे हैरान !
पल्लवी को लाइफस्टाइल की अच्छी समझ है, वह हेल्थ, लाइफस्टाइल, मनोरंजन से संबंधित पोस्ट लिखना पसंद करती हैं।