Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर में रामलला की मूर्ति विराजमान होने के बाद बदला स्वरूप।राम मंदिर में सोमवार को हुई प्राण प्रतिष्ठा समारोह के साथ ही राम भक्तों का वर्षों का इंतजार खत्म हो गया। वही मंदिर के कपाट खोलते ही भक्तों की भारी संख्या में भीड़ देखने को मिली।
Ayodhya Ram Mandir-श्रद्धालुओं के भारी भीड़ को देखते हुए दर्शन अवधि बढ़ी:
जैसा कि हम जानते हैं कि अपने भव्य नव्य और दिव्य अयोध्या राम मंदिर में विराजे बालक राम के दर्शन की लालसा बढ़ती जा रही है। रामलला के भक्तों की अप्रत्याशित संख्या शासन-प्रशासन के लिए लगातार एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। श्रद्धालुओं के इसी उत्साह के कारण ट्रस्ट ने नियमों में परिवर्तन कर दर्शन समय को बढ़ाकर शाम 7:00 से 10:00 तक करना पड़ा ताकि भक्तों को रामलला के दर्शन करने में परेशानियों का सामना न करना पड़े और सभी को दर्शन मिल सके।
वही यह भी देखा गया कि आम दिनों प्राण प्रतिष्ठा से पहले शाम 7:00 मंदिर के पट बंद कर दिए जाते थे। बुधवार को दूसरे दिन तीन लाख श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए और अभी भी मंदिर में प्रवेश का सिलसिला जारी है।
Ayodhya Ram Mandir-दर्शन के समय:
प्रातः 7:00 बजे से लेकर 11:30 तक।
दोपहर को 2:00 से लेकर रात 10:00 तक।
अयोध्या राम मंदिर में रामलला की दिनचर्या:
जागरण मंगला आरती- प्रातः 6:00 बजे
श्रृंगार आरती, बाल भोग – प्रातः 7:00 बजे
राजभोग व आरती – दोपहर 12:00 बजे
संध्या आरती – रात्रि 8:00 बजे
शयन आरती- रात 10 बजे
रामलला का अद्भुत स्वरूप:
Ayodhya Ram Mandir-अद्भुत है रामलला का स्वरूप चेहरे पर तेज हाथ में धनुष बाण लिए। बाल रूप में रामलला सब का मन मोह रहे हैं। प्रभु का बाल स्वरूप अति मनमोहक और निराला है। चेहरे पर तेज लिए बाल रूप में रामलला सबका मन मोह रहे हैं।
गर्भगृह से प्राण प्रतिष्ठा के बाद जब भगवान रामलला की झलक सामने आए तो श्रद्धालु उन्हें देखते ही रह गए। रामलला के सिर पर मुकुट ,चेहरे पर सौम्यता, शरीर पर दिव्य आभूषण,और पीतांबर वस्त्र, यह स्वरूप बिल्कुल ऐसा था मानों जैसे साक्षात प्रभु दर्शन दे रहे हों।
वही रामलला की मूर्ति में 5 वर्षीय बच्चे की मनमोहक झलक दिख रही है।बाएं हाथ में धनुष बाण और दाएं हाथ को आशीर्वाद देने की मुद्रा में दिखाया गया है।
प्रतिदिन बदलते रामलला के वस्त्र पोशाक:
रामलला को हर दिन के हिसाब से अलग-अलग रंग के कपड़े पहनाए जाएंगे। वहीं कपड़े सिलने वाले दर्जी शंकर लाल ने बताया है कि रामलला किस दिन कौन से रंग के पोशाक पहनेंगे। वहीं देखा गया कि रामलला प्राण प्रतिष्ठा के समारोह के दौरान पीले रंग का वस्त्र पहनाया गया।
बता दें की रामलला का पोशाक दिन के हिसाब से बदलता रहता है। रविवार को गुलाबी सोमवार को सफेद, मंगलवार को लाल ,बुधवार को हरा, गुरुवार को पीला, शुक्रवार को क्रीम, और शनिवार को प्रभु नीला वस्त्र धारण करते हैं।
Ayodhya Ram Mandir-प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी सोमवार के दिन रामलला को सफेद वस्त्र तो पहनाए गए थे, लेकिन आयोजन के दिन पीला वस्त्र पहनना शुभ माना गया है। इसलिए प्राण प्रतिष्ठा के समय राम लाल को पीला वस्त्र धारण कराया गया। उसके पास सफेद रंग धारण कराया गया।
Official Instagram of shriramteerthkshetra: shriramteerthkshetra
और पढ़े: https://therapidkhabar.com/google-chrome-update/
पल्लवी को लाइफस्टाइल की अच्छी समझ है, वह हेल्थ, लाइफस्टाइल, मनोरंजन से संबंधित पोस्ट लिखना पसंद करती हैं।