Avoid Slippers To These Places: कई बार हम जाने अनजाने में बड़ी गलतियां कर बैठते हैं।जिसका हमें अंदाजा ही नहीं होता कि उसका परिणाम क्या होगा और हमें एक नहीं कई परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। कई बार बिना जानकारी के हम में से बहुत से लोग ऐसे हैं जो जूते चप्पल ऐसी जगह पर भी पहन कर चले जाते हैं।
जहां बिल्कुल नहीं पहना चाहिए यदि ऐसा करते हैं तो हमें वास्तु दोष का सामना करना पड़ सकता है। जिससे आर्थिक तंगी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां पारिवारिक समस्या आदि जैसे चीजों का सामना करना पड़ सकता हैं। तो आज हम आपको बताएंगे कि किन किन जगह पर जूते चप्पल नहीं पहन कर जाना चाहिए।
Avoid Slippers To These Places: जानिए वो कौन सी जगहें हैं जहां जूता चप्पल नहीं पहनकर जाना चाहिए।
1. पवित्र नदियों में जूते चप्पल पहन कर नहीं जाना चाहिए।
पवित्र नदियों में स्नान करने से पहले जूते चप्पल या चमड़े की वस्तुओं को उतार (Avoid Slippers) देना चाहिए। जूते चप्पल पहन कर स्नान करने से घर की सुख शांति खत्म हो जाती है और वाद विवाद की स्थिति बनी रहती है।
2. रसोई घर में भूल कर भी जूते चप्पल नहीं पहनना चाहिए।
रसोई घर का स्थान वस्तु में बेहद खास माना जाता है। ये स्थान न केवल हमारा पेट भरता है बल्कि इसे मां लक्ष्मी का स्थान माना जाता है। ऐसी मान्यता है,की मां लक्ष्मी के रसोई घर होने की वजह से ही व्यक्ति स्वस्थ निरोग रहता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसी जगह पर जूते चप्पल पहनकर जाने से देवी लक्ष्मी, देवी अन्नपूर्णा नाराज हो सकती हैं।और आपके घर में दरिद्रता आ सकती है।
3. मंदिर में भूल कर भी जूता चप्पल नहीं पहनना चाहिए।
हिंदू धर्म में मंदिर देवी देवताओं का स्थान माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार वैसी जगह पर चप्पल जूता कभी पहन कर नहीं जाना चाहिए। ऐसी जगह पर जूते चप्पल पहन कर (Avoid Slippers) जाने से धन की हानि,स्वास्थ्य में गिरावट, जीवन के गुणवत्ता में गिरावट आ सकती है।
इसलिए श्रेयस्कर यही है कि आप इन जगहों पर जूता चप्पल पहनकर नहीं जाए मंदिर को भगवान का घर कहा जाता है धार्मिक मान्यता है कि देवों के स्थान पर जूते चप्पल पहन कर जाने से घर की बरकत खत्म हो जाती है और कल शुरू हो जाती है।
4. तुलसी के पौधे के आसपास।
तुलसी का पौधा वास्तु शास्त्र में बताया गया है, कि तुलसी के पौधे के आसपास जूते चप्पल (Avoid Slippers) कभी भी नहीं रखना चाहिए, ऐसा करने से घर में कंगाली आ सकती है। खासकर शाम के समय तुलसी के पौधे के पास जूते चप्पल नहीं होने चाहिए।
5.घर के बेडरूम में
वास्तु के अनुसार घर के बेडरूम में जूते चप्पल (Avoid Slippers) कभी नहीं रखना चाहिए। बेडरूम में जूते चप्पल रखने से वैवाहिक जीवन में परेशानियां पैदा हो सकती है। ऐसा करने से पति पत्नी के बीच झगड़ा बढ़ सकते हैं, इसलिए यह बात जरूर ध्यान रखें।
लेटेस्ट पोस्ट: बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस हैं बेहद अमीर, नेट वर्थ जानकर हो जायेंगे हैरान
यह भी देखें: सलमान खान को फिर मिली धमकी
Image: Unsplash
पल्लवी को लाइफस्टाइल की अच्छी समझ है, वह हेल्थ, लाइफस्टाइल, मनोरंजन से संबंधित पोस्ट लिखना पसंद करती हैं।