Avoid Doing These Mistakes in Diwali 2024: दीवाली जिसे दीपावली भी कहा जाता है यह भारत के सबसे बड़े और महत्वपूर्ण त्योहारो में से एक है। यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत और अंधकार पर प्रकाश की जीत का प्रतीक है। दीपावली को भगवान राम के अयोध्या लौटने की खुशी में मनाया जाता है।
इस दिन लोग अपने घरों की साफ सफाई करते हैं घरों को रंगीन रोशनी और दियों से सजाते हैं। इस दिन माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए लोग लक्ष्मी गणेश जी की पूजा करते हैं ताकि घर में सुख समृद्धि बनी रहे। शास्त्रों के अनुसार दीवाली के दिन माता लक्ष्मी धरती लोक पर मौजूद होती हैं।
जो भी भक्त उनकी पूजा पूरी विधि विधान से करता है वह उसके घर में निवास करने लगती हैं । लेकिन जो लोग ये काम भूल से भी करते हैं उनसे माता लक्ष्मी नाराज हो जाते हैं। आज हम आपको बताएंगे दीवाली (Diwali 2024) के दिन ऐसे कौन से काम है जिन्हें भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
Avoid Doing These Mistakes in Diwali 2024: दीवाली के दिन भूलकर भी ना करें ये काम।
जाने ऐसा कौन सा काम है जिसे करने से माता लक्ष्मी होती है नाराज।
पैसों का ना करें लेनदेन।
अक्सर लोग ज्ञान के अभाव में दीवाली जैसे पर्व के दिन भी पैसे के लेनदेन का काम करते हैं। वास्तु शास्त्र कहता है, कि दीवाली के दिन ना तो किसी को पैसे देने चाहिए। और ना ही किसी से पैसे लेने चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।
साथ ही अगर आप दीवाली के दिन किसी के साथ लेनदेन करते हैं। तो भाग्य बट जाता है, इतना ही नहीं ऐसा करने से आर्थिक संकट भी आ सकता है इसलिए दीवाली के दिन पैसों के लेनदेन से बचें।
भूलकर भी ना लगाए झाड़ू।
दीवाली 2024 के दिन अगर कोई शाम के समय घर में झाड़ू लगाता है, तो माता लक्ष्मी उसके घर से चली जाती हैं। ऐसा माना जाता है की दीवाली के दिन शाम के समय झाड़ू लगाने से माता लक्ष्मी का अपमान होता है। हिंदू शास्त्रों में झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतीक बताया गया है।
इतना ही नहीं दीवाली के दिन भूल कर भी झाड़ू को पैर भी नहीं लगाना चाहिए। झाड़ू को पैर लगाने से भी माता लक्ष्मी रूठ जाती है। यदि कोई ऐसा करता है तो उसे धन की समस्याओं से जूझना पड़ता है।
इन लोगों का भूलकर भी ना करें अपमान।
शास्त्र कहता है, कि दीवाली के दिन यदि कोई भूल से भी किसी स्त्री या अपने माता-पिता का अपमान करता है। तो उसे काफी नुकसान उठाना पड़ता है, ऐसा करने से माता लक्ष्मी सदा के लिए घर से चली जाती हैं. दीवाली के दिन माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है।और हिंदू धर्म में स्त्रियों को लक्ष्मी का ही रूप माना जाता है।
ऐसे में यदि कोई दीवाली के दिन स्त्रियों को अपमानित करता है।तो वह आर्थिक रूप से कमजोर हो जाता है इसलिए यदि आप माता लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं। तो दीवाली (Diwali 2024) के दिन ना तो किसी स्त्री को सताए और ना ही अपने माता-पिता का दिल दुखाए।
सूर्योदय के पहले उठें।
शास्त्रों के अनुसार दीवाली के दिन सूर्योदय से पहले उठ जाना चाहिए। यदि कोई दीवाली के दिन सूर्योदय के बाद सोकर उठता है, तो उसे माता लक्ष्मी का आशीर्वाद नहीं मिलता। ऐसा करने से घर में मनहूसियत आती है। ऐसे घरों में कभी पैसा भी नहीं टिकता।
इसलिए दीवाली के दिन सुबह जल्दी उठ जाना चाहिए और स्नान करके भगवान के दर्शन करें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। और घर में सुख समृद्धि का वास होता है।
घर को न रखें गंदा।
शास्त्रों के अनुसार माता लक्ष्मी उसी घर में वास करती है। जहां साफ सफाई का ध्यान रखा जाता है।जिस घर में गंदगी होती है, वहां माता लक्ष्मी कभी नहीं आती हैं।जिन घरों में गंदगी रहती है और टूटा फूटा सामान रखा जाता है वहां मातालक्ष्मी कभी नहीं आती हैं।
ऐसे घरों में हमेशा दरिद्रता बनी रहती है। इसलिए यदि आप दीवाली के दिन माता लक्ष्मी का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो दीवाली (Diwali 2024) से पहले ही अपने घर की साफ सफाई अवश्य कर ले।
Images: Wallpapers
चीजे जिन्हें धनतेरस के दिन खरीदने से आपकी किस्मत बदल सकती है।
पल्लवी को लाइफस्टाइल की अच्छी समझ है, वह हेल्थ, लाइफस्टाइल, मनोरंजन से संबंधित पोस्ट लिखना पसंद करती हैं।