TheRapidKhabar

Assamese Singer Gayatri Hazarika Passed Away- असमिया सिंगर गायत्री हजारिका का निधन, कैंसर से थीं पीड़ित

Assamese Singer Gayatri Hazarika Passed Away- असमिया सिंगर गायत्री हजारिका का निधन, कैंसर से थीं पीड़ित

Assamese Singer Gayatri Hazarika Passed Away

Assamese Singer Gayatri Hazarika Passed Away- असम की मशहूर गायिका गायत्री हजारिका का निधन हो गया है। 44 वर्ष की सिंगर गायत्री लंबे समय से कोलन कैंसर से पीड़ित थीं। उन्होंने असम के गुवाहाटी स्थित एक हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली।

Assamese Singer Gayatri Hazarika Passed Away- सिंगर गायत्री हजारिका का निधन

कब हुआ निधन

Assamese singer gayatri hazarika passed away

प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रसिद्ध असमिया सिंगर गायत्री हजारिका ने दोपहर 2 बजे के करीब गुवाहाटी के नेमकेयर अस्पताल में अंतिम सांस ली। डॉक्टरों के मुताबिक वह कोलन कैंसर से पीड़ित थी और काफी लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था।

संगीत जगत में शोक की लहर

असम के लोकप्रिय गीत ” सारा पाते पाते फागुन नामे ” से प्रसिद्ध हुई सिंगर गायत्री हजारिका के निधन से संगीत जगत में शोक की लहर है। उनके (Assamese Singer Gayatri Hazarika) निधन पर उनके फैंस और साथी संगीतकारों ने श्रद्धांजलि व्यक्त की है।


असम में उनके द्वारा गाए गीतों को आज भी लोगों द्वारा गुनगुनाया जाता है। बेहद प्रतिभाशाली और असम की संस्कृति को अपनी गायन शैली से लोगों तक पहुंचाने वाली (Assamese Singer Gayatri Hazarika) गायत्री हजारिका महज 44 साल की थीं। कोलन कैंसर होने की वजह से पिछले 2 सालों से उनका इलाज चल रहा था।

कहां हुई थी पढ़ाई

असम की लोकप्रिय गायिका गायत्री हजारिका ने महज 11 साल की उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था। लेकिन उनको लोकप्रियता उनके गाने “सोरा पाते पाते” से मिली। इसके बाद उन्होंने कई मशहूर गाने गाए। इनमें “राति राति मोर सोर”, “अहार दर्रे ओभोति आंतरि” जैसे गाने शामिल हैं।

आज भी गायत्री हजारिका के गाने कई म्यूजिक ऐप पर सुने जा सकते हैं। गायत्री हजारिका की शुरुआती पढ़ाई गुवाहाटी में ही हुई। बाद में उन्होंने कोलकाता और लखनऊ के संगीत कॉलेज से संगीत और गायन की शिक्षा ली।

सीएम हेमंत बिस्वा ने जताया दुःख

असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा ने गायिका गायत्री हजारिका के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सिंगर गायत्री हजारिका की आवाज और असमिया संगीत (Assamese Singer Gayatri Hazarika) के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

अन्य लोगों ने भी दी श्रद्धांजलि

संगीत के क्षेत्र के कुछ अन्य लोगों ने भी सोशल मीडिया पर असमिया सिंगर गायत्री हजारिका के निधन पर शोक व्यक्त किया। इनमें फिल्म निर्माता एमी बरुआ ने अपने पोस्ट में लिखा कि सिंगर गायत्री हजारिका की मधुर आवाज कई सालों तक मेरे कानों में गूंजती रही है। उनका जाना हमारे बीच एक खामोशी पैदा कर गया है, लेकिन उनके गाए गाने अब भी लोगों के बीच पॉपुलर रहेंगे और लगातार सुने जाते रहेंगे।


इमेज: Twitter

जासूसी करने वाली हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा हुई गिरफ्तार

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

मनोरंजन

ऑटोमोबाइल

How To