Arvind Kejriwal Arrest: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बीते कल 21 मार्च गुरुवार रात 9:15 बजे आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। उनसे करीब 2 घंटे तक पूछताछ करने के बाद यह कार्रवाई की गई। पद पर रहते हुए किसी मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी का यह पहला मामला है।
इससे पहले शाम को दिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल को गिरफ्तारी से राहत देने से इनकार कर दिया था। हाईकोर्ट से केजरीवाल को राहत नहीं मिलने के बाद प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों की एक टीम शाम को दसवां समन लेकर उनके घर पहुंची। ईडी के संयुक्त निदेशक के नेतृत्व में टीम ने उनसे पूछताछ की।
इस दौरान घर की तलाशी भी ली गई। मुख्यमंत्री का बयान दर्ज करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके बाद विधायकों और कार्यकर्ताओं ने सीएम आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने विधायक राखी बिड़ला, संजीव झा, जरनैल सिंह, ऋतुराज समेत करीब 300 लोगों को हिरासत में ले लिया।
Arvind Kejriwal Arrest: दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को ED ने किया गिरफ़्तार।
आपको बता दें कि इस मामले में आप नेता मनीष सिसोदिया 26 फरवरी 2022 से जेल में हैं। आबकारी नीति लागू होने के समय सिसोदिया विभाग के मंत्री थे। वही सांसद संजय सिंह को पिछले साल 4 अक्टूबर को मनी लॉन्ड्रिंग में गिरफ्तार किया गया था। और BRAS नेता कविता को 18 मार्च को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया था।
केजरीवाल के गिरफ्तार होते ही कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी का बड़ा बयान।
Arvind Kejriwal Arrest: केजरीवाल की गिरफ़्तारी पर प्रियंका गांधी ट्वीट करते हुए प्रियंका गांधी ने लिखा है कि चुनाव के चलते दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल को इस तरह टार्गेट करना एकदम गलत और असंवैधानिक है। राजनीति का स्तर इस तरह से गिराना न प्रधानमंत्री जी को शोभा देता है ना उनकी सरकार को।
अपने आलोचकों से चुनावी रणभूमि में उतरकर लड़िये , उनका डटकर मुकाबला करिए। उनकी नीतियों और कार्यशैली पर बेशक हमला करिए। यही लोकतंत्र होता है। मगर इस तरह देश की सारी संस्थाओं की ताकत का अपने राजनीतिक मकसद को पूरा करने के लिए इस्तेमाल करना,दबाव डालकर उन्हें कमजोर करना लोकतंत्र के हर उसूल के खिलाफ है।
देश के विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। तमाम राजनीतिक दलों और उनके नेताओं पर ED,CBI, IT का दिन रात दबाव है, एक मुख्यमंत्री जेल में डलवा दिए गए हैं। अब दूसरे मुख्यमंत्री को भी जेल ले जाने की तैयारी हो रही है। ऐसा शर्मनाक दृश्य भारत के स्वतंत्र इतिहास में पहली बार देखने को मिल रहा है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर छापेमारी के दौरान कुछ नहीं मिला।
(Arvind Kejriwal Arrest) मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आप ने दावा किया है कि छापेमारी में कुछ नहीं मिला। दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मुख्यमंत्री के पूरे घर की तलाशी ली गई।
घर में सिर्फ 70 हजार रुपये मिले और मनी ट्रेल से जुड़े कोई कागजात नहीं मिले। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने देश में दो मुख्यमंत्रियों को गिरफ्तार किया है या फिर सत्ता का दुरुपयोग किया गया है।
भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली की जनता चाहती है कि अरविंद केजरीवाल सरकार चलाये तो अरविंद केजरीवाल जेल से ही दिल्ली सरकार चलाएंगे।वही राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि केंद्र सरकार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव से दूर रखने की कोशिश कर रही है।
यह केंद्र सरकार की हताशा ही है जिसके चलते ये गिरफ्तारियां की जा रही हैं। 2 साल की जांच के बाद भी मामले में कहीं से एक पैसा भी बरामद नहीं हुआ है। आम आदमी पार्टी के नेताओं को सिर्फ झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है।
कांग्रेस ने मुख्यमंत्री केजरीवाल की गिरफ्तारी पर विरोध जताया।
(Arvind Kejriwal Arrest) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने विरोध जताया है। गौरतलब है कि दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ गुरुवार देर रात मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी को पूरी तरह गलत बताया।
दिल्ली के मुख्यमंत्री को ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने की खबर मिलते ही दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली, दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा, पूर्व सांसद संदीप दीक्षित समेत अन्य नेता देर रात मुख्यमंत्री आवास पहुंचे।
उन्होंने मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी को गलत बताया और इसकी निंदा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी गठबंधन धर्म का पालन करेगी। इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इसे शर्मनाक बताया था।
और पढ़ें: Holi Skincare Tips: जानिए होली में रंग खेलने से पहले अपनी त्वचा की देखभाल कैसे करें?
लेटेस्ट पोस्ट: भारत के सबसे महंगे स्टॉक
वेब स्टोरीज: https://therapidkhabar.com/web-stories/
पल्लवी को लाइफस्टाइल की अच्छी समझ है, वह हेल्थ, लाइफस्टाइल, मनोरंजन से संबंधित पोस्ट लिखना पसंद करती हैं।