Arms Supplier Salim Pistol Arrested- भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और दिल्ली पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। अवैध हथियारों के सबसे बड़े डीलर और सप्लायर सलीम पिस्टल को नेपाल में अरेस्ट कर लिया है। कई बड़े अपराधों में हथियारों की सप्लाई करने वाले सलीम का कनेक्शन D कंपनी और ISI से भी मिल रहा है।
Arms Supplier Salim Pistol Arrested- नेपाल में पकड़ा गया मोस्ट वांटेड हथियार सप्लायर सलीम पिस्टल, ISI और दाऊद से है कनेक्शन
मिली थी खुफिया जानकारी
भारत की इंटेलीजेंस ब्यूरो (IB) और अन्य खुफिया सूत्रों से जानकारी मिल रही थी कि हथियारों का सप्लायर सलीम पिस्टल अभी नेपाल में मौजूद है। इसके बाद दिल्ली पुलिस और नेपाल की सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर एक ऑपरेशन चलाया गया।
इस ऑपरेशन के दौरान Salim Pistol को नेपाल में अरेस्ट कर लिया गया। भारतीय सुरक्षा एजेंसियां सलीम को भारत लाने में जुट गई हैं।
फैला है बड़ा नेटवर्क
प्राप्त जानकारी के मुताबिक हथियारों के सबसे बड़े सप्लायर सलीम पिस्टल का नेटवर्क कई देशों में फैला हुआ है। सलीम का मुख्य काम इन देशों से आधुनिक हथियारों को देश के अलग अलग रास्तों से भारत में लाना होता था। इसके बाद हथियार कई गैंगस्टर को दे दिए जाते थे।
एक रिपोर्ट के मुताबिक सलीम पिस्टल का नेटवर्क पाकिस्तान, तुर्किए, नेपाल के अलावा लेटेस्ट हथियार बनाने वाली कई कंपनियों के साथ है। ISI और डी कंपनी के साथ भी उसके अच्छे कनेक्शन बताए जा रहे हैं।
पहले भी हुआ है गिरफ्तार
देशहित : नेपाल में पकड़ी ISI-D गैंग की ‘पिस्टल’!#Deshhit #SaleemPistal #CrimeNews @ramm_sharma pic.twitter.com/PzbfIn5PS7
— Zee News (@ZeeNews) August 9, 2025
सलीम पिस्टल को साल 2018 में भी गिरफ्तार किया गया था, लेकिन उस दौरान वह पुलिस को चकमा दे कर फरार होने में कामयाब हो गया था। इसके बाद पिछले कई सालों में कई बड़ी आपराधिक गतिविधियां हुई, जिसके बाद इंटेलीजेंस फिर से हथियारों के सप्लायर की तलाश में जुट गई।
इसकी प्रमुख वजह अधिकतर घटनाओं में विदेशी हथियारों के पाए जाने के साथ ही भारत में बैन तुर्किए की जिगाना पिस्टल भी है। आपको बता दें कि तुर्किए की इस बेहद खास जिगाना पिस्टल को सबसे पहले Salim Pistol ही भारत में ले आया था। उसके बाद गैंगस्टरों की पहली पसंद बनने के बाद सलीम इन पिस्टल को अलग अलग रास्तों के जरिए भारत में सप्लाई करने लगा।
क्यों खास है जिगाना पिस्टल
View this post on Instagram
रिपोर्ट्स की मानें तो तुर्किए में बनी जिगाना पिस्टल से एक बार में 15 गोलियां चलाई जा सकती हैं। हल्की होने के अलावा इस पिस्टल का निशाना भी अच्छा है। इसके अलावा दूसरी पिस्टल के मुकाबले यह जल्दी गर्म भी नहीं होती।
जिगाना पिस्टल में 9MM कैलिबर की अलग अलग गोलियों का इस्तेमाल किया जाता है जो इसे और भी स्पेशल बनाता है। यही वजह है कि यह पिस्टल गैंगस्टरों को काफी पसंद आने लगी। इसके बाद धीरे धीरे Salim Pistol ने अपना नेटवर्क दुनिया के कई देशों में फैला लिया।
कई गैंगस्टर के साथ है कनेक्शन
पुलिस और खुफिया विभाग की मानें तो हथियार सप्लायर सलीम पिस्टल के कनेक्शन भारत के अलावा विदेशों के कई बड़े गैंगस्टरों के साथ है। इनमें पाकिस्तान की ISI, दाऊद गैंग के अलावा भारत में लॉरेंस विश्नोई, हाशिम बाबा के साथ सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में भी सलीम पिस्टल की भूमिका मानी जा रही है।
सोर्सेज की मानें तो Salim Pistol अलग अलग देशों से कई पॉपुलर पिस्टल और अन्य हथियारों की तस्करी करता था। इनमें तुर्किए की जिगाना पिस्टल, ऑस्ट्रिया की ग्लॉक पिस्टल, रूस की NN –94 के अलावा जर्मनी में बनी P–30 नाम के हैंडगन को भी भारत में अलग अलग रास्तों के जरिए पहुंचाया जाता था।
ड्रोन और कार के जरिए होती थी तस्करी
खुफिया विभाग के अनुसार सलीम पाकिस्तान से हथियारों की तस्करी ड्रोन के जरिए करता था। इसमें बॉर्डर के पार से ड्रोन से पिस्टल के अलग अलग भाग को पंजाब और अन्य सटे इलाकों में गिराया जाता था।
उसके बाद अलग अलग पार्ट्स को किसी अज्ञात ठिकाने पर ले जाकर असेंबल किया जाता था। वहीं तुर्किए और अन्य देशों से अवैध हथियारों को नेपाल भेजा जाता था। यहां से कार, ट्रक में पिस्टल के छोटे छोटे हिस्सों को भारत भेजा जाता था।
एक बार भारत में एंट्री होने के बाद अलग अलग जगह से आए हिस्सों को जोड़कर इन पिस्टल और हथियारों को पूरा बना लिया जाता था। इस प्रकार Salim Pistol ने अवैध हथियारों का एक बड़ा और मजबूत नेटवर्क बनाया हुआ था।
#BreakingNow: सबसे बड़े अवैध हथियार सप्लायर पर दिल्ली पुलिस का शिकंजा
👉 गिरफ्तार किया गया सलीम पिस्टल
👉 देखिए, ज्यादा जानकारी दे रहे हैं संवाददाता @Mishra1anuj@shrutikaindia #SalimPistol #Delhi #DelhiNews #DelhiPolice pic.twitter.com/foOgNs8IMe
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) August 9, 2025
सप्लाई रुकने से अपराध में होगी कमी
अब जब दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने हथियारों के इस सबसे बड़े डीलर को नेपाल में पकड़ लिया है तो उसके नेटवर्क का भी पता लग सकता है। इससे अवैध हथियारों के जरिए भारत में होने वाले अपराधों में कमी देखने को मिलेगी। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ में लगी हुई हैं।
कैसे शुरू हुआ सलीम पिस्टल का आपराधिक जीवन
सलीम पिस्टल कैसे बना सबसे बड़ा हथियार तस्कर? #SaleemPistal #CrimeNews @ramm_sharma pic.twitter.com/FSKFi9NFiw
— Zee News (@ZeeNews) August 9, 2025
हथियार सप्लायर सलीम पिस्टल का पूरा नाम शेख सलीम है। पिस्टल के सप्लायर बनने के बाद लोग उसे सलीम पिस्टल के नाम से बुलाने लगे। दिल्ली के जाफराबाद इलाके का रहने वाले सलीम ने कक्षा आठ तक की ही पढ़ाई की है। घर में आर्थिक तंगी के कारण पहले उसने स्कूल छोड़ा और छोटी मोटी चोरियां करने लगा। हालांकि इससे उसकी घर की जरूरतें पूरी नहीं हो रही थीं। क्यूंकि उसके घर में उसके अलावा 5 भाई बहन और भी थे।
धीरे धीर वह लूटपाट, गाड़ियों की चोरी और हथियारों की तस्करी में शामिल होने लगा। इससे उसे अच्छी कमाई हो रही थी, फिर कई बड़े और नामी गैंगस्टरों के संपर्क में आने के बाद उसने अवैध हथियारों को भारत में लाने की शुरुआत की। अवैध हथियारों की तस्करी को बढ़ाने के लिए वह लगातार अपने नेटवर्क को बढ़ाता गया और आज कई देशों के आर्म्स डीलरों के साथ उसका संबंध बन चुका है।
दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा आर्म्स सप्लायर सलीम पिस्टल का कनेक्शन ISI और दाऊद गैंग से भी बताया जा रहा है। एजेंसियों का मानना है कि बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में शामिल हथियारों की सप्लाई भी सलीम पिस्टल ने ही की थी।
इमेज: X
ट्रंप टैरिफ के बाद कई अमेरिकी कंपनियों ने भारत के आर्डर रोके
ब्लॉगिंग को पैशन की तरह फॉलो करने वाले आशीष की टेक्नोलॉजी, बिज़नेस, लाइफस्टाइल, ट्रैवेल और ट्रेंडिंग पोस्ट लिखने में काफी दिलचस्पी है।