American Airlines Fire News- अमेरिका में एक बड़ा विमान हादसा टल गया है। घटना अमेरिका के डेनवर एयरपोर्ट की बताई जा रही है। लैंडिंग गियर फंसने की वजह से प्लेन में आग लग गई। जिसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
American Airlines Fire News- लैंडिंग गियर फेल होने से बोइंग के प्लेन में लगी आग, बड़ा हादसा टला
कहां की है घटना
प्राप्त जानकारी के मुताबिक अमेरिका के डेनवर एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा होने से टल गया है। अमेरिका से मियामी जाने वाली फ्लाइट AA–3023 के लैंडिंग के समय गियर फंसने की वजह से आग लग गई। जिसके बाद क्रू मेंबर्स की मदद से प्लेन में सवार 173 पैसेंजर्स को इमरजेंसी एग्जिट से बाहर निकाल लिया गया है। सभी 6 क्रू मेंबर्स भी सुरक्षित हैं।
कब की है घटना
🔥An American Airlines Boeing 737 Max passenger plane caught fire while preparing for takeoff at Denver Airport in the United States. pic.twitter.com/3gDi5ZSOnS
— News.Az (@news_az) July 27, 2025
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डेनवर एयरपोर्ट पर आग लगने की घटना शनिवार दोपहर लगभग 2:45 बजे की बताई जा रही है। इस दौरान बोइंग का यह विमान टेकऑफ़ के लिए रनवे पर जा रहा था। Boeing 737 Max 8 प्लेन जैसे ही टेकऑफ के लिए रनवे पर आया, उसके लैंडिंग गियर में आग लग गई।
इससे पहले कि आग तेज और भयानक रूप लेती, एयरपोर्ट ऑथोरिटी के कर्मचारियों के साथ प्लेन के क्रू मेंबर्स ने सावधानी बरतते हुए सभी यात्रियों को इमरजेंसी एग्जिट से बाहर निकाल दिया।
यात्रियों में अफरा तफरी का माहौल
BREAKING: Chaos at Denver Airport! American Airlines Flight 3023’s left main wheel erupts in FLAMES during takeoff.
~ Passengers flee Boeing 737 MAX 8 in panic.Smoke, fire, one hospitalized. Another terrifying chapter in Boeing’s ongoing NIGHTMARE pic.twitter.com/mZSTaibCeZ
— The Analyzer (News Updates🗞️) (@Indian_Analyzer) July 27, 2025
बोइंग के प्लेन में आग लगने की खबर मिलते ही प्लेन में सवार सभी यात्रियों में भगदड़ मच गई। लोग शोर मचाने लगे। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें पैसेंजर्स को धुएं के बीच इमरजेंसी स्लाइड के जरिए बाहर निकाला जा रहा है। घटना के बाद से ही एयरपोर्ट पर अफरा तफरी का माहौल है।
पहले भी हुई है बोइंग प्लेन दुर्घटना
बोइंग कंपनी के प्लेन के साथ होने वाली यह कोई पहली घटना नहीं है। अभी कुछ दिनों पहले ही बोइंग का ही एक प्लेन भारत के अहमदाबाद के सरदार वल्लभ भाई पटेल एयरपोर्ट के पास हवा में क्रैश हो गया था।
इस विमान हादसे में सिर्फ 1 व्यक्ति ही जीवित बच पाया था। प्लेन में सवार और सभी यात्री मारे गए थे। मार्च 2025 में ही डेनवर एयरपोर्ट पर एक और प्लेन के इंजन में खराबी आई थी, जिसके कारण उस प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी।
अमेरिकन एयरलाइंस ने Boeing 737 Max 8 को तत्काल ही सेवा से हटा दिया है। एयरपोर्ट ऑथोरिटी ने शुरुआती जांच में पाया है कि प्लेन के टायरों में कुछ खराबी थी। इसलिए अब यह विमान पूरी तरह ठीक ना होने तक अपनी सेवा नहीं देगा।
FAA ने यात्रियों के लिए डेनवर से मियामी तक जाने के लिए दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था की है। ग्राउंड स्टाफ और एटीसी की मदद से कुछ घंटे के बाद ही डेनवर एयरपोर्ट पर सभी उड़ानों को शुरू कर दिया गया है।
इमेज सोर्स: X
कंबोडिया और थाईलैंड के बीच युद्ध के कारण भारत ने जारी की एडवाइजरी
ब्लॉगिंग को पैशन की तरह फॉलो करने वाले आशीष की टेक्नोलॉजी, बिज़नेस, लाइफस्टाइल, ट्रैवेल और ट्रेंडिंग पोस्ट लिखने में काफी दिलचस्पी है।