TheRapidKhabar

Acharya Satyendra Das Passed Away At PGI- राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास का हुआ निधन, लंबे समय से थे बीमार

Acharya Satyendra Das Passed Away At PGI- राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास का हुआ निधन, लंबे समय से थे बीमार

Acharya Satyendra Das Passed Away

Acharya Satyendra Das Passed Away- राम मंदिर आंदोलन में प्रमुख रूप से शामिल पुजारी सत्येंद्र दास का निधन हो गया है। वह 85 वर्ष के थे। पुजारी के निधन से अयोध्या के मठों और मंदिरों में शोक की लहर है। श्री सत्येन्द्र दास जी राम जन्मभूमि आंदोलन से शुरू से ही जुड़े हुए थे।

Acharya Satyendra Das Passed Away At PGI- राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास का हुआ निधन

Acharya satyendra das passed away

पीजीआई में थे भर्ती

गत 3 फरवरी को ब्रेन हैमरेज के बाद उन्हें गंभीर हालत में लखनऊ में पीजीआई में एडमिट कराया गया था। वहां पर उनका कई डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा था।

योगी आदित्यनाथ जी ने भी इस दौरान पीजीआई जाकर उनका हाल चाल लिया था। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। आज सुबह 85 वर्ष की अवस्था में उन्होंने माघी पूर्णिमा के दिन अंतिम सांस ली।

राम मंदिर के थे मुख्य पुजारी

आचार्य सत्येन्द्र दास पिछले 30 सालों से भी अधिक समय से राम मंदिर के मुख्य पुजारी के रूप में कार्य कर रहे थे। जब राम लला टेंट में विराजमान थे, तभी से आचार्य राम जन्मभूमि में राम लला की सेवा में थे।

राम मंदिर आंदोलन में आचार्य सत्येन्द्र दास की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका थी। आंदोलन के समय ही एक ऐसा भी समय आया था, जब इन्होंने राम लला की मूर्ति को अपनी गोद से लगा कर रखा करते थे।

Acharya satyendra das passed away

पैसों की नहीं की परवाह

अपनी सालों की पूजा के दौरान आचार्य सत्येन्द्र दास ने कभी भी रूपये पैसे की मांग नहीं की। वे अक्सर बोला करते थे कि वे प्रभु राम और हनुमान जी की सेवा के लिए ही बने हैं। उन्हें रूपये पैसे का कोई मोह या लालच नहीं है।

प्रभु की सेवा ही मेरे लिए परम धर्म और कर्तव्य है। आपको बता दें कि टीचर से पुजारी बने आचार्य सत्येन्द्र दास को सिर्फ 100 रूपये ही मंदिर की तरफ से मिलता था। इतने कम पारिश्रमिक के बाद भी उन्होंने कभी शिकायत या आलोचना नहीं की।

संतो के साथ सीएम योगी ने भी जताया दुःख

आचार्य सत्येन्द्र दास के निधन पर अयोध्या सहित देश के सभी संतों ने शोक व्यक्त किया है। राम मंदिर के निर्माण में उनके योगदान को कोई नहीं भूल सकता। पूरे अयोध्या में आचार्य सत्येन्द्र दास के निधन से शोक की लहर है।

वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा कि परम रामभक्त, राम मंदिर के मुख्य पुजारी का निधन बेहद दुखद और देश के आध्यात्मिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्रीराम उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

भक्तों ने भी जताया शोक

राम मंदिर से जुड़े और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी राम भक्तों ने आचार्य सत्येन्द्र दास के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। कई भक्तों ने कहा कि आचार्य हमारे लिए पिता के समान थे। उनकी भक्ति और प्रेरणा से ही हम भी धर्म मार्ग में जुड़े हैं। उनके निधन की सूचना पर विश्वास ही नहीं हो रहा है।

पार्थिव शरीर लाया जा रहा है अयोध्या

पीजीआई में निधन के बाद आचार्य के शिष्य उनके पार्थिव शरीर को अयोध्या लेकर आ रहे हैं। आचार्य सत्येन्द्र दास का अंतिम संस्कार पूरे सम्मान के साथ अयोध्या में ही किया जाएगा।


इमेज सोर्स: Twitter 

इस साल की खतरनाक हॉरर मूवी जो सिनेमाघरों में तहलका मचा देगी

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

मनोरंजन

ऑटोमोबाइल