Abdul Rehman Makki Death News: आतंकी हाफिज अब्दुल रहमान मक्की जो लश्कर-ए-तैयबा का वरिष्ठ नेता और आतंकवादी संगठन का मास्टरमाइंड था। जानकारी के मुताबिक उसका पाकिस्तान में निधन हो गया है, बताया जा रहा है कि मोस्ट वॉन्टेड मक्की, का निधन प्राकृतिक कारण से हुई है।
वह लंबे समय से तमाम तरह की बीमारियों से जूझ रहा था और हाल ही में उसकी तबीयत और बिगड़ गई जिसके चलते लश्कर-ए-तैयबा के डिप्टी चीफ अब्दुल रहमान मक्की की मौत हो गई।
Abdul Rehman Makki Death News: मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड था मक्की।
अब्दुल रहमान मक्की, लश्कर-ए-तैयबा का एक प्रमुख नेता, 26/11 मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड माना जाता था। 26 नवंबर 2008 को, मुंबई में हुए इस हमले ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया था, जिसमें 166 निर्दोष लोगों की जान गई और 300 घायल हुए।
इस हमले में आतंकवादियों ने ताज होटल, ओबेरॉय होटल, नरीमन हाउस और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस जैसी प्रमुख जगहों को निशाना बनाया था।
Pakistan-based LeT’s deputy leader #AbdulRehmanMakki dies.https://t.co/VU7qyF28XU
— The Hindu (@the_hindu) December 27, 2024
मक्की ने इन हमलों की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस हमले के पीछे उसकी रणनीति और आतंकवादी नेटवर्क को संगठित करने की क्षमता ने उसे अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर ला दिया। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने मक्की को इस क्रूर हमले का मास्टरमाइंड मानते हुए उसे न्याय के कटघरे में लाने के लिए लगातार प्रयास किए थे।
जाने कैसे हुई अब्दुल रहमान मक्की की मौत!
अब्दुल रहमान मक्की की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई। लश्कर-ए-तैयबा के इस वरिष्ठ नेता ने लंबे समय से विभिन्न गंभीर बीमारियों से जूझते हुए अंतिम सांस ली। हाल के महीनों में उसकी तबियत में और भी गिरावट आई थी, जिससे उसकी स्थिति बेहद नाजुक हो गई थी। पाकिस्तान में रह रहे मक्की को चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई थीं, लेकिन उसके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हो पाया।
Missing person is addressing crowd?
Where do you people find these news, even if people genuinely gets abducted also will go under fake news tomorrow 😂#AbdulRehmanMakki https://t.co/JIreH7k96r pic.twitter.com/2xzIn0mTXT— 🇵🇰Frankly Speaking (@occupiedbypak) October 2, 2023
अंततः 27 दिसंबर 2024 को, इस कुख्यात आतंकवादी ने दुनिया को अलविदा कह दिया। बता दें अब्दुल रहमान मक्की की मौत हार्ट अटैक से हुई है, उसकी मौत ने आतंकवाद विरोधी वैश्विक प्रयासों को एक नई दिशा दी है।
आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में नया मोड़
भारत मक्की की मृत्यु को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एक बड़ी जीत के रूप में देख रहा है। भारतीय गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “मक्की की मृत्यु से आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई को मजबूती मिलेगी। यह उन सभी आतंकवादियों के लिए एक संदेश है कि उनकी बुराई का अंत निश्चित है।”
हालाँकि, कई विशेषज्ञों का मानना है कि लश्कर-ए-तैयबा जैसे संगठन अपने नेताओं की मृत्यु के बावजूद भी सक्रिय रहते हैं, लेकिन मक्की की मृत्यु उनके मनोबल को जरूर प्रभावित करेगी।
यह घटना आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में शामिल सभी देशों के लिए एक महत्वपूर्ण संकेत है कि आतंकवाद के खिलाफ कठोर कदम उठाने की जरूरत है।
Image: Twitter
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, लंबे समय से थे बीमार!!
संस्कृति एक ब्लॉगर हैं। संस्कृति को ऑटोमोबाइल, फैक्ट्स, लाइफस्टाइल और ट्रेवल से जुडी पोस्ट लिखना पसंद है।