TheRapidKhabar

Mahindra Thar 5-Door Leaked: डेब्यू से पहले Thar Armada की तस्वीरें हुई लीक, जानिये क्या कुछ आया सामने?

Mahindra Thar 5-Door Leaked: डेब्यू से पहले Thar Armada की तस्वीरें हुई लीक, जानिये क्या कुछ आया सामने?

Mahindra Thar 5-Door Leaked: तो आखिरकार बेहद लंबे इंतजार के बाद महिंद्रा थार 5 लॉन्च से पहले लीक हो चुकी है। ऐसे में फैन्स के अंदर थार को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। आपको बता दे महिंद्रा थार महिंद्रा ऐंड महिंद्रा एक शानदार ऑफ रोडर एसयूवी है जो लगभग सभी मिडिल क्लास भारतीय की ड्रीम कार है।

Mahindra thar 5-door leaked

इसके पहले महिंद्रा की शायद ऐसी कोई गाड़ी रही होगी जिसे इतनी ज्यादा लोकप्रियता मिली हो और यही वजह है कि थार फाइव डोर भी बहुत जल्द ही हमारे सामने आ जाएगी।

आपको बता दे महिंद्रा ऐंड महिंद्रा कंपनी की अपकमिंग Mahindra Thar 5-Door की इमेज लीक हुई है जिसमें अनुमान लगाया जा रहा है कि काफी नए और आकर्षक फीचर्स मिलने वाले हैं। तो चलिए इन लीक्ड हुई तस्वीरों से क्या कुछ फीचर्स सामने आएंगे इसी पर आज हम चर्चा करेंगे।

Mahindra Thar 5-Door Leaked: क्या कुछ आया सामने?

Mahindra Thar 5-Door जिसे आमतौर पर Thar Armada के नाम से भी जाना जाता है की कुछ तस्वीरें लीक हुई है जिसमें बहुत सी चीजें सामने आ रही है। सबसे पहले तो इसके फ्रंट में अगर देखें तो इसमें आपको नए और आकर्षक हैडलैम्प देखने को मिलेंगे जो काफी हद तक मोडिफाइड थार की तरह लगते हैं। यह सी-शेप में एलईडी हेडलैंप्स है जो की एलइडी डीआरएल के साथ आते हैं।

Mahindra thar 5-door leakedइसके बाद दूसरा सबसे बड़ा बदलाव हमें फ्रंट ग्रिल में देखने को मिलता है जो पहले से ज्यादा अलग दिखाई पड़ रहे हैं। फ्रंट ग्रील पहले से ज्यादा बड़ी हो गई है और और इसमें आपको छोटे-छोटे बॉक्स नजर आते है। इसके अलावा इसके फ्रंट में 360 डिग्री कैमरा को भी शामिल किया गया है।

Mahindra thar 5-door leaked

वहीं इसके साइड प्रोफाइल को देखें तो इसमें सबसे पहले आपको दूसरे रो की डोर दिखती है। जो इस कार का मुख्य आकर्षण होने वाला है। इसके अलावा इसमें आपको एक नए डिजाइन का एलॉय व्हील्स भी मिलने वाला है। वहीं इसके बैक प्रोफाइल में कोई भी ख़ास बदलाव नहीं देखने को मिलेगा।

कैसा रहने वाला है इंटीरियर?

Mahindra thar 5-door leaked

इंटीरियर कि अगर हम बात करें तो नई Mahindra Thar 5-Door में काफी ज्यादा प्रीमियम इंटीरियर होने की उम्मीद कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें हमें फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.25 इंच का इन्फोटेनमेंट सिस्टम, एसी वेंट्स, वायरलेस चार्जिंग, एंड्राइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, स्लाइडिंग हैंड रेस्ट और सनरूफ जैसे फीचर्स मिलने वाले हैं।

इतना ही नहीं लेटेस्ट खबरों के अनुसार यह भी पता चला है कि इस गाड़ी का इंजन पहले से भी काफी ज्यादा पावरफुल होने वाला है। और इसमें एडास जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मिलने वाले हैं।

जानिए कब होगी लॉन्च?

Mahindra Thar 5-Door को 15 अगस्त 2024 को ऑफीशियली अनविल किया जाएगा और जिसके कुछ समय बाद ही इसकी बुकिंग शुरू कर दी जाएगी। वहीं अगर इसके कीमत की बात करें तो इस महिंद्रा थार फाइव डोर की अनुमानित शुरुआती कीमत 15 लाख रुपए होने वाली है जो कि इसका एक्स शोरूम प्राइस होगा।


आपको बता दे Mahindra Thar 5-Door को लेकर लोगों में काफी ज्यादा उत्साह देखने को मिल रहा है तो देखना ये है कि महिंद्रा 5 डोर थार को 3-डोर जितनी लोकप्रियता मिल पाती है या नहीं।

लेटेस्ट पोस्ट: Nissan X-Trail जल्द होगी भारत में लांच, जानिये कौन कौन से नए फीचर्स होंगे शामिल

इसे भी पढ़ें: क्यों चर्चा में हैं आईएएस ट्रेनी पूजा खेडकर, जानें पूरा मामला

Image: Twitter

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

मनोरंजन

ऑटोमोबाइल