10 Best Places to Visit in India in Monsoon Season: मानसून का मौसम बहुत ही सुहाना होता है। मानसून के मौसम में होने वाली बारिश में भीगने का एक अलग ही मज़ा होता है। मई जून की उमस भरी गर्मी के बाद आने वाला मानसून एक ठंडा और हमारे दिमाग को रिफ्रेश करने वाला मौसम है। बारिश की बूंदों को देखते हुए गर्म चाय/ काफी को पीने का जो मज़ा आता है वो किसी और मौसम में नहीं मिलता।
यदि आप घूमने के शौक़ीन हैं तो सिर्फ गर्मी या सर्दी के मौसम में ही नहीं बल्कि मानसून के मौसम में भी घूमने का आनंद ले सकते हैं। मानसून में चलने वाली ठंडी हवाओं और बारिश के बीच घूमने का मज़ा ही अलग होता है। भारत में ऐसे कई स्थान हैं जहाँ आप मानसून के मौसम में घूम सकते हैं और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकते हैं। मानसून में घूमने के लिए कुछ प्रसिद्ध स्थान निम्न हैं –
10 Best Places to Visit in India in Monsoon Season: मानसून के मौसम में भारत में घूमें इन स्थानों पर
मुन्नार, केरल
दक्षिण भारत के केरल में स्थित मुन्नार एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। तीन पहाड़ियों के बीच चाय के बागानों के बीच बसा मुन्नार अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। प्रकृति प्रेमियों को मुन्नार जरूर घूमना चाहिए। यहाँ इको प्वाइंट, एरविकुलम नेशनल पार्क और कुंडला झील के अलावा सांस्कृतिक विरासत को समेटे म्यूजियम भी हैं। वहीं बरसात के मौसम में पहाड़ों की खूबसूरती अद्भुत होती है।
कोडईकनाल, तमिलनाडु
दक्षिण भारत के तमिलनाडु राज्य में स्थित यह हिल स्टेशन अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। मानसून के मौसम में यहाँ की शांति आपको मानसिक सुकून का अनुभव देती है जिसे आप दूसरे किसी हिल स्टेशन पर महसूस नहीं कर सकते हैं। इसके अलावा कोडईकनाल की पहाड़ियों में कुरिंजी के नीले रंग के फूल भी मानसून के मौसम में ही खिलते हैं। इस फूल की सबसे ख़ास बात है कि यह 12 महीने में सिर्फ एक बार ही मानसून के मौसम में खिलते हैं।
पहाड़ों के बीच दिखने वाले इंद्रधनुष की खूबसूरती मुख्य आकर्षण का केन्द्र है। मानसून के मौसम में यहाँ पर बेरिजम झील, ब्रायंट पार्क, कोडईकनाल झील के अलावा बीयर शोला फॉल और म्यूजियम देखने का अलग ही मज़ा आता है।
उदयपुर, राजस्थान
10 Best Places to Visit in India in Monsoon Season: राजपूत महलों के लिए प्रसिद्ध राजस्थान वैसे तो एक गर्म राज्य है जहाँ बारिश कम होती है। परन्तु इसी राजस्थान के उदयपुर में पर्याप्त बारिश होने के कारण यह शहर मानसून में घूमने के लिए सैलानियों में काफी लोकप्रिय है। उदयपुर में कई झीलें मौजूद हैं, जिनमें पिछोला झील और फतेह सागर झील बहुत फेमस हैं।
यहाँ मानसून के अलावा हर मौसम में पर्यटकों की भीड़ देखने को मिलती है। उदयपुर में आप सिटी पैलेस, सज्जनगढ़, बाहुबली हिल्स और एकलिंगजी मंदिर जैसे भव्य महलों और मंदिरों की सुंदरता को देख सकते हैं। कहा जाता है कि यहाँ की सभ्यता लगभग 5 हजार साल पुरानी है।
लोनावला, महाराष्ट्र
पुणे और मुंबई के बीच सह्याद्रि के पहाड़ों में स्थित लोनावला एक सुन्दर मनोरम स्थान है। मानसून के समय पहाड़ों पर फैली हुई हरियाली के कारण यहाँ पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। मानसून के मौसम में हरे भरे पहाड़ों को देखने पर एक अलग ही सुकून मिलता है। यदि आप हरे भरे पहाड़ों को देखने में दिलचस्पी रखते हैं तो आपको लोनावाला जरूर घूमना चाहिए।
अलेप्पी, केरल
10 Best Places to Visit in India in Monsoon Season: मानसून के सीजन में केरल के अलेप्पी में घूमना काफी रोमांचकारी अनुभव देता है। अपने बैकवाटर और बोट रेस के लिए प्रसिद्ध अलेप्पी बारिश के मौसम में घूमने के लिए एक बेहतरीन स्थान है। केरल का यह स्थान समुद्र के बीच और हाउसबोट की वजह से काफी पॉपुलर है। यहाँ आप अलाप्पुझा बीच, थम्पोली बीच के अलावा श्री कृष्ण मंदिर भी घूम सकते हैं।
पॉन्डिचेरी
अपने शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध पॉन्डिचेरी शहर मानसून के मौसम में घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है। फ्रेंच संस्कृति की अनूठी झलक देखनी हो तो इससे बेहतर जगह भारत में कोई और नहीं है। पॉन्डिचेरी में आप समुद्र के किनारे के बीच के अलावा हाउसबोट और ऑरोविले भी घूम सकते हैं। ऑरोविले एक प्रसिद्ध केंद्र है जहाँ आपको मानसिक शांति की अनुभूति होती है।
गोवा
पुर्तगाली संस्कृति का प्रतीक गोवा बहुत पुराना टूरिस्ट प्लेस है। यहाँ विदेशों से लाखों सैलानी सिर्फ मानसून के सीजन में आते हैं। गोवा में छोटे बड़े 40 से भी ज्यादा बीच हैं। मानसून के मौसम में यहाँ विदेशी पर्यटकों की भीड़ देखी जा सकती है। अगर आप भी गोवा घूमने का मन बना रहे हैं तो मानसून का मौसम सबसे बेस्ट रहेगा। इसके अलावा आप यहाँ पर किराये पर बाइक लेकर आराम से पूरे गोवा को घूमने का मज़ा ले सकते हैं।
कूर्ग, कर्नाटक
भारत के स्कॉटलैंड के नाम से प्रसिद्ध कूर्ग दक्षिण भारत के एक सुंदर टूरिस्ट प्लेस है। यह अपनी खूबसूरत पहाड़ियों, झरनों और वन्यजीव अभ्यारण के लिए फेमस है। कूर्ग के काफी के बागानों की सुंदरता भी मानसून के मौसम में देखते बनती है।
कूर्ग में आप एबी फॉल्स, मंडलपट्टी व्यूपॉइंट, पुष्पगिरी वन्यजीव अभ्यारण, इरुप्पु फॉल्स, राजा की सीट, चेलावारा वॉटर फॉल्स के अलावा हनी वैली और कई किलों की खूबसूरती का आनंद ले सकते है।
दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल
अपने चाय के बागानों के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध दार्जिलिंग को एक्स्प्लोर करने के लिए मानसून सबसे बढ़िया मौसम है। मानसून में दार्जिलिंग की खूबसूरती हर किसी को मंत्रमुग्ध कर देती है। यहाँ के हरे भरे चाय के बागान और पहाड़ों के किनारे संकरे रास्तों पर घूमने का मज़ा सिर्फ दार्जिलिंग जा कर ही लिया जा सकता है।
आप यहाँ यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल टॉय ट्रेन के सफर के अलावा टाइगर हिल, महाकाल मंदिर, दार्जिलिंग जू, विक्टोरिया वॉटरफॉल और सेंथल झील जैसे खूबसूरत स्थानों का मज़ा ले सकते हैं।
शिलांग, मेघालय
भारत के पूर्वोत्तर में स्थित मेघालय में शिलांग अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर है। शिलांग को मानसून के मौसम में भारत की सबसे अच्छी घूमने वाली जगहों में से एक माना जाता है। यहाँ के धुंध भरे बादल का मौसम और खूबसूरत झरने शिलांग की सुंदरता में चार चाँद लगाते हैं।
शिलांग में आप उमियम झील, शिलांग पीक, लेडी हैदरी पार्क, वार्डस झील, एलिफण्ट फॉल्स और मासिनराम जैसी प्राकृतिक सुंदरता वाली जगहों पर घूम सकते है और प्रकृति का आनंद उठा सकते हैं।
मानसून के मौसम में इन स्थानों पर तो अवश्य ही घूमना चाहिए। इन सभी स्थानों पर वाटर फॉल्स में नहाने और प्रकृति के बीच घूमने से आपकी बॉडी और दिमाग दोनों रिफ्रेश हो जाते हैं।
इमेज सोर्स: Pixabay & Wikipedia
लेटेस्ट पोस्ट: त्रिपुरा में छात्रों पर HIV का कहर
इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी ऑस्ट्रिया के दौरे पर, 41 साल बाद हो रहा है किसी प्रधानमंत्री का दौरा
ब्लॉगिंग को पैशन की तरह फॉलो करने वाले आशीष की टेक्नोलॉजी, बिज़नेस, लाइफस्टाइल, ट्रैवेल और ट्रेंडिंग पोस्ट लिखने में काफी दिलचस्पी है।