TheRapidKhabar

Cholera Outbreak in Jamnagar Gujrat: गुजरात सहित कई राज्यों में हैजा के आतंक के कई मामले सामने आए।

Cholera Outbreak in Jamnagar Gujrat: गुजरात सहित कई राज्यों में हैजा के आतंक के कई मामले सामने आए।

Cholera Outbreak in Jamnagar Gujrat

Cholera Outbreak in Jamnagar Gujrat: पिछले कुछ दिनों से कई राज्यों में फैल रहे हैजा के मामलों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। इस मानसून ने हैजा के साथ दस्तक दी है। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से एक रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात राज्य में हैजा के 7 मामले सामने आए हैं, जिसके बाद प्रशासन हरकत में है। पुणे में भी नगर निगम से मिली जानकारी के मुताबिक पुणे के कुछ इलाकों में 100 से ज्यादा लोगों में हैजा के लक्षण देखे गए हैं।

Cholera outbreak in jamnagar gujrat
Cholera outbreak in jamnagar gujrat

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बढ़ते मामलों (Cholera Outbreak in Jamnagar Gujrat) के बीच स्वास्थ्य विभाग की तरफ से डॉक्टरों की एक टीम बनाई गई है, जो घर-घर जाकर लोगों के सैंपल लेगी और लोगों को जागरूक करेगी। आपको बता दें कि उत्तर भारत के कई हिस्सों में भीषण गर्मी के बाद हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत जरूर दी है, लेकिन साथ ही इसने कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ा दिया है।

Cholera outbreak in jamnagar gujrat
Cholera outbreak in jamnagar gujrat

बारिश के मौसम में तरह-तरह की बीमारियां लोगों को अपना शिकार बनाती हैं, हैजा उन्हीं में से एक है, जिसका प्रकोप कई राज्यों में देखा जा रहा है। यह एक गंभीर बीमारी है जो कई मामलों में जानलेवा भी हो सकती है।

Cholera Outbreak in Jamnagar Gujrat: जानिए हैजा क्या होता है।

(Cholera Outbreak in Jamnagar Gujrat) हैजा एक जीवाणु जनित रोग है, जो विब्रियो कोलेरी नामक जीवाणु के कारण होता है। हैजा विब्रियो कोलेरी नामक जीवाणु के संक्रमण से होता है, जो दूषित भोजन के साथ आंत में पहुचता हैं ।अक्सर मानसून के दौरान हैजा के संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इस दौरान बाहर का जंक फूड और तला-भुना खाना खाने से पेट से जुड़ी बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है।

दूषित पानी और भोजन की वजह से लोगों को बुखार, उल्टी और दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा बासी खाना भी संक्रमण का बड़ा कारण बन सकता है। मानसून के दौरान जल जमाव दूषित पानी और भोजन की वजह से हैजा की समस्या होना आम बात है।

(Cholera Outbreak in Jamnagar Gujrat) हैजा होने पर व्यक्ति को दस्त और उल्टी की समस्या हो जाती है। और अगर इस स्थिति का समय पर इलाज न किया जाए, तो यह गंभीर स्थिति ले लेती है।और रोगी की जान भी जा सकती हैं ।

हैजा रोग के प्रमुख लक्षण।

  • हैजा से ग्रसित व्यक्ति को दस्त होने लगती है
  • दस्त अत्यंत पतले पानी जैसे होने लगते हैं जो देखने में चावल के माड़ जैसे प्रतीत होते हैं।
  • रोगी का शरीर ठंडा पढ़ने लगता है।
  • इसके अलावा रोगी की नाड़ी और हृदय गति बढ़ जाती है।
  • रोगी के हाथ पैरों की मांसपेशियों में तेज ऐंठन होने लगती है।
  • रोगी को अत्यधिक प्यास लगती है।
  • मूत्र त्याग में कमी आना।
  • शुरुआत में रोगी को दिन में 10 से 20 बार दस्त होते हैं।
  • रोगी को उल्टी के साथ ही पतले दस्त होते हैं और ये होते ही रहते हैं शरीर का सारा पानी इन दस्तों द्वारा निकल जाता है। और रोगी थका सा कमजोर व शक्तिहीन हो जाता है।

हैज़ा के कारण।

Cholera outbreak in jamnagar gujrat
Cholera outbreak in jamnagar gujrat

वातावरण में विभिन्न प्रकार के सूक्ष्मजीव रहते हैं जैसे की प्रोटोजोआ जीवाणु विषाणु इसी के कारण लोगों को विभिन्न प्रकार के बीमारियां होती है हैजा भी विब्रियो कोलारी नामक जीवाणु के द्वारा होने वाला एक संक्रमांक रोग है जो महामारी की तरह फैलता है और व्यक्ति के पाचन तंत्र को संक्रमित करता है।

हैजा से बचने के उपाय।

  1. रोगी को गर्म रखें क्योंकि शरीर का तापक्रम 98.4° F से कम हो जाता है।
  2. नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर सूचना दें।
  3. रोगी को शीघ्र डॉक्टर को दिखाएं
  4. रोगी को उबले पानी को ठंडा कर उसमें ग्लूकोस या चीनी थोड़ा नमक नींबू डालकर दें।
  5. रोगी को ओ. आर .एस पाउडर पानी में घोलकर पिलायें

 

लेटेस्ट पोस्ट: सनरूफ के साथ आने वाली भारत की 10 सबसे affordable कारें।

इसे भी देखें: दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका के बारे में कुछ रोचक फैक्ट्स

Image: Freepik 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

मनोरंजन

ऑटोमोबाइल