The Rapid Khabar

Bigg Boss OTT Season 3 Contestants List: बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 शुरू, जानें सभी प्रतियोगियों के नाम

Bigg Boss OTT Season 3 Contestants List: बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 शुरू, जानें सभी प्रतियोगियों के नाम

Bigg Boss OTT Season 3 Contestants List

Bigg Boss OTT Season 3 Contestants List: बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 शुरू हो गया है। बिग बॉस एक रियलिटी टीवी शो है जिसमें आपको ड्रामा के अलावा एंटरटेनमेंट, कंट्रोवर्सी और कभी कभी आपसी लड़ाई भी देखने को मिलता है। अपने इसी अनोखे फॉर्मेट और कंटेंट की वजह से यह बेहद पॉपुलर हो गया है।

बिग बॉस में सभी कंटेस्टेंट एक ऐसे घर में रहते हैं जहाँ उनकी हर एक्टिविटी पर 24 घंटे कैमरे से नज़र रखी जाती है। ऐसा कहा जाता है कि जब तक कोई कंटेस्टेंट इस शो रहता है उसके पास मोबाइल या कोई और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट नहीं होता है। भारत में बिग बॉस के शोज कई भाषाओं में बनने लगे हैं, लेकिन सबसे प्रसिद्ध इसका हिंदी शो ही है।

Bigg boss ott season 3 contestants list
बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 के प्रतियोगी

अभी तक इस शो के टीवी पर आने वाले कई सीजन को सलमान खान ने होस्ट किया है। ओटीटी के भी दो सीजन को सलमान ने ही होस्ट किया है। इस बार Big Boss OTT Season 3 में आपको कुछ नया देखने को मिलेगा। इस बार शो को अनिल कपूर होस्ट कर रहे हैं। आज इस पोस्ट में इस सीजन के सभी कंटेस्टेंट के बारे में बता रहे हैं। इसके अलावा हम सभी प्रतियोगी की कुछ उपलब्धियों के बारे में भी बतायेंगे।

Bigg Boss OTT Season 3 Contestants List: बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 के सभी प्रतियोगियों के नाम

चंद्रिका दीक्षित

दिल्ली में रहकर वड़ा पाव बेचने वाली चंद्रिका दीक्षित आज सोशल मीडिया पर “वड़ा पाव गर्ल” के नाम से मशहूर हैं। इंस्टाग्राम और TikTok पर इनकी कई वीडियो वायरल हुई। इन्हीं वीडियो की वजह से इन्हें पॉपुलैरिटी मिली। कभी हल्दीराम में काम करने वाली चंद्रिका आज पूरे वर्ल्ड के टॉप फ़ूड इन्फ्लुएंसर में से एक हैं। वड़ा पाव बेच कर लाखों कमाने वाली चंद्रिका ने भारत के स्ट्रीट फ़ूड को एक अलग पहचान दी है। उनकी सफलता से लोग अब ठेलों पर चाट समोसे की दुकान लगाने वालो को सम्मान देने लगे हैं।

पोलोमी दास

हावड़ा, कोलकाता में जन्मी पोलोमी एक बेहतरीन मॉडल और अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई टेलीविज़न शोज में काम किया है। उन्हें स्टार प्लस पर आने वाले शो “सुहानी सी एक लड़की” से पॉपुलैरिटी मिली। इसके अलावा उन्होंने दिल ही तो है, अघोरी, कार्तिक पूर्णिमा के अलावा कई अन्य शोज में भी बेहतरीन अभिनय किया है।

साई केतन

महाराष्ट्र में जन्में और पले -बढ़े साई केतन राव एक पॉपुलर अभिनेता के रूप में जाने जाते हैं। साई केतन ने टेलीविज़न के कई शोज के अलावा फिल्मों में भी काम किया है। उनको कई पॉपुलर वेब सीरीज़ जैसे कि Beyond Breakup, लव स्टूडियो और Aham Bhramhasmi में भी शानदार अभिनय किया है। उन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी “मेहंदी है रचने वाली” शो से मिली। इस शो में उनके काम को लोगों द्वारा बहुत सराहा गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by SAI KETAN RAO (@saiketanrao)

लवकेश कटारिया

लवकेश कटारिया उर्फ़ लव कटारिया एक फेमस YouTuber हैं। पॉपुलर Youtuber और Big Boss OTT के पुराने विजेता एल्विस यादव के दोस्त लव कटारिया अपने मनोरंजक वीडियो के लिए जाने जाते हैं। बिग बॉस के लिए एल्विस यादव ने उन्हें कुछ सुझाव भी दिए हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि लव इस सीजन में क्या धमाल मचाते हैं। (Bigg Boss OTT Season 3 Contestants List)

सना मकबूल

महाराष्ट्र में जन्मी सना मकबूल एक प्रतिभाशाली भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं। सना ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग, टीवी एड और शो से की। सना ने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में भी काम किया है। इसके अलावा वह फेमिना मिस इंडिया में भी भाग ले चुकी हैं।

बेहद खूबसूरत मुस्कान वाली सना वर्ष 2012 में फेमिना मिस ब्यूटीफुल स्माइल का अवार्ड भी जीत चुकी हैं। सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर वह काफी एक्टिव रहती हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि उनके प्रसंशको को बिग बॉस में उनका कौन सा रूप देखने को मिलता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sana Makbul (@divasana)

सना सुल्तान

एक ब्लॉगर के रूप में अपना कैरियर शुरू करने वाली सना सुल्तान 2014 और 2015 के समय में डबस्मैश वीडियो के चलते पॉपुलर हुई। TikTok पर बनी वीडियो के वायरल होने के बाद सना डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के रूप में प्रसिद्ध हो गयी। इसके बाद वह मॉडलिंग करने लगी जिससे टेलीविज़न इंडस्ट्री में भी काम पा सकें और अपनी मॉडलिंग और क्रिएटिविटी के दम पर उन्होंने कई पंजाबी एल्बम के वीडियोस में काम किया। आज सना सुल्तान लोगों के बीच बहुत पॉपुलर हैं। (Bigg Boss OTT Season 3 Contestants List)

विशाल पांडे

विशाल पांडे भी फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 9 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स वाले विशाल पांडे को लोग उनके मनोरंजक वीडियो और पोस्ट के लिए जानते हैं। तीन तिगाड़ा वीडियो से पॉपुलर हुए विशाल को बिग बॉस में देखने में बहुत ही मज़ा आने वाला है।

मुनीषा खटवानी

कई फिल्मों में काम करने वाली मुनीषा एक फेमस टैरो कार्ड रीडर और ज्योतिषी हैं। शशश… कोई है और तंत्र जैसी फिल्मों में मुनीषा को अभिनय करते हुए आप देख सकते हैं। यह देखना रोचक होगा कि हर सीजन की तरह इस बार भी कोई ज्योतिषी बिग बॉस में क्या कमाल दिखाता है। (Bigg Boss OTT Season 3 Contestants List

रैपर नैज़ी

मुंबई में जन्मे नैज़ी जिनका मूल नाम नावेद शेख है, एक रैपर के रूप में बहुत पॉपुलर हैं। नैज़ी ने कई फेमस फिल्मो और म्यूजिक एलबम्स के लिए रैप म्यूजिक दिया है। उनका सबसे पॉपुलर रैप सॉन्ग बॉलीवुड फ़िल्म “गली बॉय” का था, जिसके बाद नैज़ी लोगों के बीच बहुत पॉपुलर हो गए। यह देखना काफी मज़ेदार होगा कि नैज़ी बिग बॉस के इस सीजन में भी रैप करते हुए दिखेंगे या नहीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Naezy (@naezythebaa)

रणवीर शौरी

रणवीर शौरी एक प्रसिद्ध भारतीय फ़िल्म अभिनेता हैं। जिस्म, ट्रैफ़िक सिग्नल और भेजा फ्राई जैसी पॉपुलर फिल्मों के अलावा रणवीर ने कई क्रिटिकल फिल्मों में भी काम किया है। इनकी पत्नी कोंकणा सेन भी एक मशहूर अभिनेत्री हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ranvir Shorey (@ranvirshorey)

अरमान मलिक

फिटनेस कंटेंट को प्रमोट करने वाले अरमान मालिक सोशल मीडिया पर बेहद चर्चा में रहते हैं। इसके अलावा अरमान अपनी दो पत्नियों की वजह से भी चर्चा में बने रहते हैं। इनके यूट्यूब चैनल पर 7 मिलियन से भी ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं।

पायल मलिक

लिप-सिंकिंग के लिए पॉपुलर पायल मलिक मशहूर अरमान मालिक की पत्नी हैं। इनके वीडियो अरमान के साथ काफी देखने को मिलते हैं और इसकी वजह से ही वे लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं। पायल अपने पति अरमान और उनकी दूसरी पत्नी के साथ नई दिल्ली में ही रहती हैं।

कृतिका मलिक

एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के साथ साथ कृतिका मलिक अपनी लिप-सिंकिंग वीडियोज के लिए जानी जाती हैं। ये अरमान मलिक की दूसरी पत्नी हैं। इस बार बिग बॉस में वह अपने पति अरमान मलिक और उनकी पहली पत्नी पायल के साथ शामिल हुई हैं।

शिवानी कुमारी

एक YouTuber और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर पॉपुलर शिवानी कुमारी अपने क्रिएटिव लिप-सिंक वीडियो के लिए लोगों के बीच पॉपुलर हैं। अपने इन्हीं वीडियोस की वजह से सोशल मीडिया पर उनकी एक अच्छी फैन फॉलोइंग है। बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 में भी उनकी लिप-सिंक क्रिएटिविटी देखने को मिल सकती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shivani (@shivani__kumari321)

दीपक चौरसिया

इंदौर में जन्में दीपक चौरसिया एक पत्रकार और समाचार एंकर के रूप में बेहद प्रसिद्ध हुए हैं। वह अपनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने प्रमुख समाचार चैनलों जैसे कि आज तक, ज़ी न्यूज़, न्यूज़ नेशन, स्टार न्यूज़ के अलावा एबीपी न्यूज़ और इंडिया न्यूज़ में भी काफी सालों तक काम किया है। दीपक को पत्रकारिता का अच्छा अनुभव है।

नीरज गोयत

नवम्बर में हरियाणा में जन्मे नीरज गोयत एक फेमस भारतीय मुक्केबाज हैं। बॉक्सिंग के क्षेत्र में अपने खेल के कारण नीरज को बहुत पॉपुलैरिटी मिली है। इसके अलावा नीरज को मार्शल आर्ट भी आता है। मुक्केबाजी में नीरज को कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला है, जो बॉक्सिंग के प्रति उनकी खेल भावना को दर्शाता है। बिग बॉस के घर में नीरज किसको मुक्का मारते हैं और किसको बचाते हैं, यह देखना मजेदार होगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Neeraj Goyat (@neeraj_goyat)

होस्ट बने हैं अनिल कपूर

इस बार बिग बॉस के होस्ट के रूप में आप सलमान खान को नहीं देख सकेंगे। अपने स्टाइलिश लुक के लिए बॉलीवुड में प्रसिद्ध अभिनेता अनिल कपूर इस बार बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 को होस्ट करते दिखाई देंगे।


मीडिया क्रेडिट: JioCinema & इंस्टाग्राम 

इसे भी पढ़ें:  लंबी कंट्रोवर्सी के बाद आमिर खान के बेटे जुनैद के डेब्यू फिल्म महाराज नेटफ्लिक्स पर हुई रिलीज 

लेटेस्ट पोस्ट:  अर्थव्यवस्था के मामले में दुनिया के 5 सबसे अमीर देश

 

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

ऑटोमोबाइल

How To