PM Modi Inaugurates New Campus in Nalanda: नालंदा विश्वविद्यालय का हमारे प्राचीन भारतीय संस्कृति में विशेष महत्त्व रहा है। प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय में 10,000 से ज्यादा विद्यार्थियों साथ शिक्षा दी जाती थी और उस समय में ऐसा विश्वविद्यालय पूरे विश्व में कहीं नहीं था।
भारत पर आक्रमण करने वाले विभिन्न आक्रांताओ ने इस विश्वविद्यालय को ध्वस्त करने की पूरी कोशिश की जिससे भारत में शिक्षा का व्यापक प्रसार ना हो पाए। परन्तु ऐसा हुआ नहीं और अब उसी प्राचीन विश्वविद्यालय के खण्डहरों के पास ही नए विश्वविद्यालय परिसर का उद्घाटन किया जा रहा है।
PM Modi Inaugurates New Campus in Nalanda: प्रधानमंत्री द्वारा नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन आज
कहाँ स्थित है प्राचीन विश्वविद्यालय
हम सभी को यह मालूम है कि नालंदा बिहार में है और प्राचीन समय में यह शिक्षा का एक महत्वपूर्ण केंद्र था। यहाँ देश-विदेश से विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने आते थे। नालंदा बिहार के प्रसिद्ध राजगीर शहर से 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जिस तरह नालंदा विश्व प्रसिद्ध है, उसी तरह राजगीर भी अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पहाड़ी क्षेत्र के लिए जाना जाता है।
नए विश्वविद्यालय का लोकार्पण
आज 19 जून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नए नालंदा विश्वविद्यालय परिसर का लोकार्पण किया जायेगा। इस नए परिसर को प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के खंडहरों के पास ही बनाया गया है। नए विश्वविद्यालय परिसर का नाम प्राचीन विश्वविद्यालय के नाम पर ही रखने के एक सवाल पर विश्वविद्यालय के अंतरिम कुलपति प्रोफेसर अभय कुमार सिंह ने बताया कि यह बहुत ही ऐतिहासिक और गौरवान्वित करने वाला पल है।
Built At A Cost Of Rs 1749 Crore: PM Modi Inaugurates New Nalanda University Campus In Bihar. pic.twitter.com/R6ruvOncSp
— Gems of Engineering (@gemsofbabus_) June 19, 2024
प्रधानमंत्री के द्वारा इस विश्वविद्यालय परिसर के लोकार्पण से देश विदेश के लोगों को इस विश्वविद्यालय के बारे में पता चलेगा। इसके साथ ही यहाँ आने वाले विद्यार्थियों को प्राचीन विश्वविद्यालय के इतिहास को भी जांनने का मौका मिलेगा। प्रधानमंत्री की इस राजगीर और नालंदा की यात्रा में कई देशों के राजनयिक भी शामिल हो रहे हैं। इन राजनयिकों के माध्यम से नालंदा का इतिहास पूरे विश्व में फैलेगा।
Prime Minister @narendramodi watches the ruins of ancient Nalanda University in Bihar. He will inaugurate the new campus of Nalanda University shortly.#NalandaUniversity pic.twitter.com/yK5LTnB6Tj
— कर्वज्ञ (@eternalroute) June 19, 2024
कब करेंगे उद्घाटन
पीएमओ ऑफिस के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे पहले प्राचीन नालंदा जायेंगे। प्राचीन नालंदा को यूनाइटेड नेशन हेरिटेज ने वर्ष 2016 विरासत स्थल घोषित किया है। यहाँ से प्रधानमंत्री 10 बजे के करीब नए विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचेंगे। ऐसा अनुमान है कि 10.30 से 11:00 बजे के अंदर वह नए विश्वविद्यालय परिसर का उद्घाटन करेंगे।
It’s a very special day for our education sector. At around 10:30 AM today, the new campus of the Nalanda University would be inaugurated at Rajgir. Nalanda has a strong connect with our glorious past. This university will surely go a long way in catering to the educational needs… pic.twitter.com/sJh6cndEve
— Narendra Modi (@narendramodi) June 19, 2024
कितनी है लागत
नालंदा में ही बने इस नए कैंपस की कुल लागत लगभग 1749 करोड़ की बताई जा रही है। इसमें वह तमाम सुविधाएं हैं जो एक अच्छे विश्वविद्यालय के कैंपस में होनी चाहिए।
नए विश्वविद्यालय परिसर के उद्घाटन के बाद से भारत की शिक्षा व्यवस्था में सुधार आने की एक उम्मीद जताई जा रही है।
इमेज: Twitter
इसे भी पढ़ें: महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, टाटा से भी ज्यादा हुई महिंद्रा कंपनी की वैल्यूएशन
लेटेस्ट पोस्ट: जानिये शरीर के लिए क्यों जरुरी है योग, और योग दिवस से जुड़े कुछ रोचक फैक्ट्स
ब्लॉगिंग को पैशन की तरह फॉलो करने वाले आशीष की टेक्नोलॉजी, बिज़नेस, लाइफस्टाइल, ट्रैवेल और ट्रेंडिंग पोस्ट लिखने में काफी दिलचस्पी है।