Amazing Facts About Brahmaputra River: एक छोटी सी धारा के रूप में बर्फ से पिघल कर निकलने वाली एक ऐसी नदी जो आगे चलकर इतनी ताकतवर हो जाती है कि यह भारत की सारी नदियों को पीछे छोड़कर सबसे ज्यादा पानी वाली एक महानदी बन जाती है।
भले ही यह नदी विश्व के 10 सबसे लंबे नदियों में ना गिनी जाती हो लेकिन इसकी विशालता की वजह से इसकी तुलना अमेजॉन और नील जैसी महान नदियों के साथ की जाती है।
बड़े से बड़े इंजीनियरिंग के बावजूद भी इस नदी पर पुल बना पाना बहुत ही कठिन रहा है। दुनिया की सबसे बड़ी नदियों में गिनी जाने वाली और भारत बांग्लादेश और चीन जैसे देशों में करोड़ों लोगों को जीवन दान देने वाली के रूप में विराजमान विशाल, विकराल, और अद्भुत ब्रह्मपुत्र नदी। आज हम बात करेंगे ब्रह्मपुत्र नदी से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में।
Amazing Facts About Brahmaputra River: जानिये ब्रह्मपुत्र नदी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य
1.ब्रह्मपुत्र नदी की विशाल लंबाई
ब्रह्मपुत्र नदी एक ऐसी नदी जो अपने विशाल लंबाई के लिए जानी जाती है लगभग 2900 किलोमीटर यानी 1800 मील तक फैली ब्रह्मपुत्र नदी दुनिया की सबसे लंबी नदियों में से एक मानी जाती है। ब्रह्मपुत्र नदी का उद्गम हिमालय के उत्तर में तिब्बत के पूरक जिले में स्थित मानसरोवर झील के पास होता है।ब्रह्मपुत्र नदी की औसत गहराई 38 मीटर (124 फीट) तथा अधिकतम गहराई 120 मीटर (380 फिट) है।
2.दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप
ब्रह्मपुत्र नदी दुनिया के सबसे बड़े नदी द्वीप का घर है। यह नदी अपने माजुली द्वीप के लिए प्रसिद्ध है जो दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप है। माजुली द्वीप असम के ब्रह्मपुत्र नदी के मध्य में बसा एक बड़ा द्वीप है। हालांकि प्राकृतिक और मानवजनित कारणों से इसका आकार दिन प्रतिदिन सिकुड़ रहा है, इसके अस्तित्व पर निशाना लगा हुआ है।
3. एकमात्र नदी जिसका Male नाम है
अपनी असीम ताकत और विशाल आकार के कारण ही शायद ब्रह्मपुत्र दुनिया का एकमात्र नदियों में से एक है जिसका नाम Male (पुरुष) नाम है अन्यथा ज्यादातर भारतीय नदियों के नाम फीमेल (स्त्री) होता है।
दुनिया की सबसे बड़ी नदियों में से एक ब्रह्मपुत्र अपने साथ इतना पानी बहता है कि कुछ जगहों में इसकी चौड़ाई 18 किलोमीटर तक हो जाती है। जिसके कारण इसे चलता फिरता महासागर भी कहा जाता है।
4. विभिन्न जानवर एवं पेड़ पौधे
ब्रह्मपुत्र नदी के घाटियों के जंगलों में जंगली जानवर एवं पेड़ पौधों में बहुत विभिन्नता पाई जाती है। और ऐसे दुर्लभ प्रजातियां भी पाई जाती हैं जिनका दुनिया में और कहीं भी अस्तित्व नहीं है।
ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे स्थित विश्व विख्यात असम का काजीरंगा नेशनल पार्क देश ही नहीं बल्कि दुनिया के ऐसे कुछ प्रसिद्ध नेशनल पार्कों में से एक है जहां पर एक सींग वाला भारतीय गैंडा, यानी कि राइनो जो की काजीरंगा नेशनल पार्क की पहचान है।
5. विश्व का सबसे बड़ा नदी डेल्टा
साथ ही ब्रह्मपुत्र के जंगलों में कई ऐसी औषधि के पेड़ पौधे भी पाए जाते हैं जो की बेहद ही खास होते हैं। इसके अलावा जब यह नदी गंगा के साथ मेघना के रूप में समुद्र में जाकर मिलती है तो वहां विश्व का सबसे बड़ा नदी डेल्टा बनाती है। जो कि इतना विशाल और पेड़ पौधों से भरा है कि उसे एक अलग ही वन के नाम से यानी कि सुंदरवन के नाम से जाना जाता है।
6. दुनिया का सबसे बड़ा बहार वन
आपको बता दे सुंदरवन को दुनिया का सबसे बड़ा बहार वन कहा जाता है इस वन की कुल लंबाई किलोमीटर से भी ज्यादा है। सुंदरबन का नाम यहां पर पाई जाने वाली सुंदरी पेड़ के वजह से पड़ा है इस जंगल का ज्यादातर भाग गंगा और ब्रह्मपुत्र के द्वारा बना डेल्टा के ऊपर आता है।
यह जंगल इतना खास है कि इस यूनेस्को द्वारा वर्ल्ड हेरिटेज साइट भी घोषित किया गया है यह दुनिया का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व है जहां पर सबसे रॉयल बंगाल टाइगर का बसेरा है साथ ही इस जंगल के कुछ हिस्से में पूरी दुनिया से विलुप्त हो चुका व्हाइट टाइगर भी पाया जाता है जो कि बेहद ही सुंदर और आकर्षक लगता है।
7. रौद्र रूप धारण करने वाली
ब्रह्मपुत्र नदी केवल देखने में ही खूबसूरत और आकर्षक नहीं है बल्कि यह नदी अपना रौद्र रूप भी धारण करने वाली है। हर साल मानसून में इस नदी का पानी ऊफान पर होता है जिसमें आसपास के लगभग लाखों वर्ग किलोमीटर एरिया जलमग्न हो जाता है और ब्रह्मपुत्र नदी किसी समुद्र की भांति फैल जाती है। ब्रह्मपुत्र अपने आप में एक अद्वितीय और अद्भुत नदी है जिसकी मिसाल दुनिया में और कहीं नहीं मिलती है।
इसे भी पढ़ें: अगर आप यूरिक एसिड कम करना चाहते हैं तो आपको ये 5 चीजें कभी नहीं खानी चाहिए
लेटेस्ट पोस्ट: दुनिया के सबसे अमीर पद्मनाभस्वामी मंदिर के अनसुलझे रहस्य
इमेज सोर्स: Wikipedia
संस्कृति एक ब्लॉगर हैं। संस्कृति को ऑटोमोबाइल, फैक्ट्स, लाइफस्टाइल और ट्रेवल से जुडी पोस्ट लिखना पसंद है।