TheRapidKhabar

Interesting Facts About Rameswaram Temple: जानिये रामेश्वरम मंदिर से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

Interesting Facts About Rameswaram Temple: जानिये रामेश्वरम मंदिर से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

Interesting Facts About Rameswaram Temple: भारत के चार धामों के बारे में हम सभी जानते हैं। भारतीय धर्म ग्रंथो में बद्रीनाथ, द्वारिका, जगन्नाथ पुरी, और रामेश्वरम की चर्चा चार धामों के रूप में की गई है। आज हम आपको रामेश्वरम धाम से जुड़े कुछ अद्भुत रहस्य के बारे में बताएंगे जिसे जानने के बाद आप भी अपने जीवन काल में रामेश्वरम धाम के दर्शन जरूर करना चाहेंगे।

Interesting facts about rameswaram temple

Interesting Facts About Rameswaram Temple: रामेश्वरम मंदिर से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

1.बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक

रामेश्वरम हिंदू का एक पवित्र तीर्थ है यह तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले में स्थित है। इसके अलावा यहां स्थापित शिवलिंग 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है। भारत के उत्तर में काशी की जो मानता है वहीं दक्षिण में रामेश्वरम की भी है। रामेश्वरम चेन्नई से लगभग 415 मिल दक्षिण पूर्व में है।

आपको बता दे यहां भगवान राम ने लंका पर चढ़ाई करने से पूर्व राम सेतु का निर्माण करवाया था जिस पर चढ़कर वानर सेना लंका पहुंची और वहां पर विजय पाया और भगवान राम ने विभीषण के अनुरोध पर धनुष कोटी नामक स्थान पर यह सेतु तोड़ दिया था। जो कि आज भी इस 30 मील लंबी सेतु के अवशेष आज भी सागर में दिखाई पड़ते हैं।

2. सबसे लंबा गलियारा

Interesting facts about rameswaram temple

रामेश्वरम मंदिर की एक सबसे अद्भुत विशेषता है यहां का गलियारा रामनाथ स्वामी मंदिर का गलियारा सबसे लंबा है जिसकी लंबाई लगभग 6.9 किमी है जिसके कारण इसे दुनिया का सबसे लंबा मंदिर का गलियारा माना जाता है।

3.गर्भ ग्रह में दो शिवलिंग

मंदिर के प्राथमिक देवता शिव लिंगम के रूप में विराजमान है और गर्भ ग्रह में दो लिंगम है। पहले जिसे भगवान श्री राम द्वारा रेत से बनाया गया था, जिसे राम लिंगम कहा जाता है और दूसरा हनुमान द्वारा कैलाश से लाया गया जिसे विश्व लिंगम कहा जाता है। मान्यता के अनुसार भगवान श्री राम ने निर्देश दिया था की सबसे पहले विश्व लिंगम की पूजा की जाएगी जिसकी परंपरा आज भी जारी है।

4.मंदिर के पवित्र कुंड

Interesting facts about rameswaram temple

भारत के तमिलनाडु राज्य के रामेश्वरम मंदिर में 22 पवित्र कुंड मौजूद है जिसे तीर्थम भी कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि इन सभी कुंड में डुबकी लगाने से व्यक्ति के सारे पाप धुल जाते हैं क्योंकि इन तीर्थों में स्नान करना तपस्या के बराबर माना जाता है।

इसे भी देखें: गर्मियों में अपनी आँखों को स्वस्थ रखें इन आसान उपायों से

5. तैरता हुआ पत्थर

रामेश्वर मंदिर के आकर्षण पहलुओं में से एक है, यहां का तैरता हुआ पत्थर जिसे सेतु कराई या तैरता हुआ पत्थर भी कहा जाता है। हिंदू महाकाव्य रामायण के अनुसार भगवान श्री राम रावण तक लंका पहुंचने के लिए इन्हीं पत्थरों का इस्तेमाल लंका तक रामसेतु पुल बनाने के लिए किया था। ‌

6. 108 पवित्र शिवलिंग

तमिलनाडु राज्य में स्थित रामेश्वरम जिसे हम रामनाथस्वामी मंदिर के रूप में भी जानते हैं इस मंदिर के अंदर 108 पवित्र शिवलिंग है जिनमें से प्रत्येक भगवान शिव के अलग-अलग रूप का नेतृत्व करता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार जो भी भक्त पूरी श्रद्धा के साथ इन सभी शिवलिंगों पर पूजा अर्चना या अनुष्ठान करते हैं उनके सभी पाप धुल जाते हैं और सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

7. रामायण काल से संबंध

ऐसा माना जाता है कि रामेश्वरम में स्थित रामनाथस्वामी मंदिर का संबंध रामायण काल से है। हिंदू धर्म ग्रंथो के अनुसार यह वही स्थान है जहां भगवान श्री राम ने लंका के राजा रावण को रावण को मारकर क्षमा मांगने के लिए भगवान शिव का रेत से शिवलिंग बनाकर क्षमा याचना की थी। इसके बाद से भगवान श्री राम द्वारा बनाया गया शिवलिंग रामलिंगम के नाम से जाना जाने लगा। आपको बता दे रामलिंगम मंदिर में आज भी तमिलनाडु के इस मंदिर में स्थित है, जिसकी पूजा आज भी की जाती है।

लेटेस्ट पोस्ट: Cyclone Remal Latest Update: तबाही मचाने आ रहा है चक्रवाती तूफान रेमल, कौन से राज्य होंगे प्रभावित

और देखें: कुछ बेहद जरुरी गैजेट्स जो हर लैपटॉप यूज़र के पास होने चाहिए

Image Credit: Wikipedia

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

मनोरंजन

ऑटोमोबाइल