TheRapidKhabar

National Dengue Day Theme 2024: जानिये क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय डेंगू दिवस, जानिये इतिहास और इस वर्ष का थीम

National Dengue Day Theme 2024: जानिये क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय डेंगू दिवस, जानिये इतिहास और इस वर्ष का थीम

National Dengue Day Theme 2024

National Dengue Day Theme 2024: राष्ट्रीय डेंगू दिवस जिसे हर साल भारत में मई के महीने में 16 तारीख को मनाया जाता है। यह दिवस भारत में डेंगू के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा एक अनूठी पहल है। जिसका उद्देश्य जन समाज के बीच डेंगू से बचाव के उपाय, लक्षणों की पहचान कर सही इलाज के लिए जागरुकता फैलाना है।

National dengue day theme 2024

देशभर में आज 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर सरकारी स्तर पर कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। तो आज के इस लेख में हम जानेंगे की राष्ट्रीय डेंगू दिवस क्यों मनाया जाता है इसके पीछे का इतिहास क्या है और इस वर्ष 2024 में डेंगू दिवस का क्या थीम है।

National Dengue Day Theme 2024: जानिये क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय डेंगू दिवस?

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक डेंगू के मामले विश्व स्तर पर तेजी से बढ़ रहे हैं और दुनिया के लगभग आधी आबादी को इसका खतरा है संगठन के अनुसार वैश्विक स्तर पर हर साल संक्रमण के 100 से 400 मिलियन मामलों का अनुमान है।

भारत में भी डेंगू विशेष रूप से बारिश के मौसम में होता है और इसे हर साल लाखों लोग प्रभावित होते हैं।ऐसे में भारत में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा डेंगू दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को डेंगू जैसे गंभीर बीमारी से बचाव और उसके प्रति जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है।

जाने क्यूँ होता है डेंगू संक्रमण?

National dengue day theme 2024

आपको बता दें डेंगू एक मच्छर-जनित वायरल संक्रमण है जो गर्म, उष्णकटिबंधीय जलवायु क्षेत्र में आम होता है जो डेंगू वायरस के कारण होता है। यह आमतौर पर डेंगू वायरस से संक्रमित मादा एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से फैलता है। ये छोटे काले रंग के मच्छर होते हैं और जिनके पेट और पैरों पर सफेद धारियां होती हैं। इन मच्छरों को टाइगर मच्छर भी कहा जाता है यह साफ पानी में प्रजनन करते हैं और दिन के उजालों में काटते हैं।

अगर डेंगू बुखार के लक्षणों की बात करें तो यह अचानक बुखार के साथ शुरू होता है इसके बाद तेज सिर दर्द, आंखों के पीछे दर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में असहनीय दर्द और दाने निकल आना आदि शामिल है। जो आमतौर पर 2 से 7 दिन तक रहते हैं इस बीमारी में बुखार के कारण प्लेटलेट्स में तेजी से गिरावट देखने को मिलती है।

डेंगू संक्रमण से बचाव

National dengue day theme 2024

वहीं अगर डेंगू वायरस के बचाव की बात करें तो डेंगू वायरस से लोगों को बचाने के लिए अभी तक किसी वैक्सीन को स्वीकृत नहीं किया गया है। डेंगू संक्रमण को रोकने के लिए विशेष स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मच्छरों की जनसंख्या को नियंत्रित करने तथा लोगों को मच्छरों के काटे जाने से बचाने का सुझाव दिया है। वहीं कहीं क्षेत्र में मच्छरों को नियंत्रित करने के लिए कीटनाशकों का छिड़काव किया जा सकता है।

 

National dengue day theme 2024
इमेज क्रेडिट: freepik

हालांकि वैज्ञानिकों का मानना है कि छिड़काव कोई सहायता नहीं करता है इसके स्थान पर पानी के जमाव को समाप्त करना चाहिए क्योंकि यह मच्छरों को आकर्षित करता है और पानी के जमाव मैं जीवाणु के पैदा होने से लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा मच्छरों के काटने से बचने के लिए पूरी तरह से ढका हुआ कपड़े पहनने चाहिए, तो वहीं सोते वक्त मच्छरदानी का भी उपयोग किया जा सकता है।

National Dengue Day Theme 2024: जानिये वर्ष 2024 में डेंगू दिवस का थीम।

आज 16 मई यानी गुरुवार को देशभर में राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया जाएगा। और इस वर्ष 2024 में राष्ट्रीय डेंगू दिवस की थीम “डेंगू रोकथाम: एक सुरक्षित कल के लिए हमारी जिम्मेदारी है” रखी गई है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि हर साल डेंगू दिवस के लिए अलग-अलग थीम रखी जाती है जिससे लोगों के बीच डेंगू के प्रति जागरूकता फैलाई जा सके।

Latest Post: गर्मी के दिनों में लू लग जाए तो करें आसान सा उपाय जिससे लू से मिलेगा छुटकारा।

इसे भी देखिये: कड़ी धुप और गर्मी में अपने कार को कूल रखने के लिए अपनाये ये आसान टिप्स

Image Source: Freepik

 

 

 

 

 

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

मनोरंजन

ऑटोमोबाइल