TheRapidKhabar

Top 10 Best Places to Visit in Nepal in 2024: पहाड़ों के बीच स्थित नेपाल में घूमने की 10 बेहतरीन जगह

Top 10 Best Places to Visit in Nepal in 2024: पहाड़ों के बीच स्थित नेपाल में घूमने की 10 बेहतरीन जगह

Top 10 Best Places to Visit in Nepal in 2024

Top 10 Best Places to Visit in Nepal in 2024: हिमालय की गोद में बसा एक ऐसा देश जहाँ की खूबसूरती को जितना निहारो उतना ही कम लगता है। हम बात कर रहे हैं हिमालय की खूबसूरत वादियों के बीच बसे नेपाल की।

चारों तरफ से पहाड़ों से घिरे होने के कारण नेपाल पर्यटकों के लिए एक बेहतरीन घूमने की जगह है। यहाँ लोग पहाड़ों की हसीन वादियों को देखने के अलावा पहाड़ों पर चढ़ने और अनेक दर्शनीय स्थानों पर घूमने आते हैं। गर्मियों के मौसम में यहाँ सैलानियों की भारी भीड़ देखने को मिलती है।

Top 10 best places to visit in nepal in 2024

इस पोस्ट में हम आपको नेपाल के कुछ बेहद खूबसूरत स्थानों में बता रहे हैं जहाँ घूमकर आपको नेपाल की सांस्कृतिक विरासत को देखने और समझने का मौका मिलेगा। साथ ही साथ आप हिमालय की बेहद खूबसूरत बर्फ की वादियों के नज़ारे का भी आनंद ले सकेंगे।

Top 10 Best Places to Visit in Nepal in 2024: नेपाल में घूमने की 10 बेहतरीन जगह

एवरेस्ट बेस कैंप

विश्व की सबसे ऊँची चोटी में शामिल एवरेस्ट दुनिया भर के पर्वतारोहियों के लिए एक बेहद रोमांचक स्थानों में से एक है। एवरेस्ट के समीप ही दो बेस कैंप बनाये गए हैं। जहाँ पर आकर पर्वतारोही एवरेस्ट पर चढ़ने की तैयारी करते हैं।

Top 10 best places to visit in nepal in 2024

अगर आप पहाड़ों की चढ़ाई नहीं भी करना चाहते हैं तो भी यहाँ आकर आपको एक अलग ही रोमांच की अनुभूति होगी क्यूकि ये बेस कैंप चारों तरफ से बर्फ से लदे पहाड़ों से घिरे हुए हैं। इन पहाड़ों के नज़ारे मंत्रमुग्ध करने वाले होते हैं।

काठमांडू

काठमांडू और उसके आस – पास के स्थानों पर आपको ऐसे प्राचीन मंदिर और महल देखने को मिल जायेंगे जो वर्तमान में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में शामिल हैं। इनमें दरबार स्क्वायर, काष्ठमंडप और पशुपतिनाथ मंदिर पूरे विश्व में प्रसिद्ध हैं।

Top 10 best places to visit in nepal in 2024

अन्नपूर्णा सर्किट

पूरे विश्व में ट्रैकिंग के लिए फेमस अन्नपूर्णा सर्किट नेपाल के पहाड़ों में फैला बेहद लम्बा सर्किट है। ट्रैकिंग के लिए फेमस इस सर्किट की लम्बाई 150 से 200 किलोमीटर के बीच बताई जाती है। (Top 10 Best Places to Visit in Nepal in 2024)

बारिश के मौसम को छोड़कर हर समय यहाँ ट्रैकिंग प्रेमियों का जमावड़ा लगा रहता है। यदि आपको भी ट्रैकिंग का शौक है तो आप यहाँ आकर पहाड़ों की सैर कर सकते हैं और प्रकृति का आनंद ले सकते हैं।

Top 10 best places to visit in nepal in 2024

इसे भी देखें: श्रीकांत मूवी रिव्यू और इसके तीन दिन के कलेक्शन के बारे में

पोखरा

सुन्दर झीलों के लिए प्रसिद्ध पोखरा भी टूरिस्ट्स के लिए घूमने का एक बेहतरीन स्थान है। पोखरा में आप अनेक झीलों में घूम सकते हैं। इनमें प्रमुख रूप से फेवा झील, बेगनास झील, दिपांग झील आदि मुख्य हैं। यहाँ आकर आप बोटिंग का भी मज़ा ले सकते हैं। इसके अलावा यदि आप शांत वातावरण की तलाश कर रहे हैं तो पोखरा आपके लिए एकदम सही स्थान है।

Top 10 best places to visit in nepal in 2024

लुंबिनी

भगवान बुद्ध के जन्मस्थान के रूप में प्रसिद्ध लुंबिनी पर्यटकों खासकर बौद्ध भिक्षुओं के बीच बेहद लोकप्रिय है। यहाँ हर साल लाखों की संख्या में बौद्ध भिक्षु के साथ साथ भारत से स्कूल के बच्चे घूमने आते रहते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by NFPJ Nepal (@nfpjnepal)

चितवन राष्ट्रीय उद्यान

पहाड़ों के बीच बसा यह पार्क 1973 में बनकर तैयार हुआ था। यह नेपाल का पहला नेशनल पार्क है जहाँ पर अनेक प्रकार के जानवर पाए जाते हैं। इनमें गैंडा, हाथी, चीतल हिरन, मगरमच्छ मुख्य हैं। अनुमान के मुताबिक यहाँ पर लगभग 500 से भी अधिक प्रजाति के पक्षी और जानवर पाए जाते हैं जोकि एक रिकॉर्ड है। (Top 10 Best Places to Visit in Nepal in 2024)

Top 10 best places to visit in nepal in 2024

ललितपुर

इसे पाटन के नाम से भी जाना जाता है। अगर आप कला प्रेमी हैं तो यह स्थान आपको बेहद पसंद आएगा। पाटन अपनी समृद्ध कला और हैंडीक्राफ्ट के लिए मशहूर है। यहाँ ऐसे स्थान है जिससे आपको नेपाल की संस्कृति का पता चलता है। इनमें दरबार स्क्वायर मुख्य है। यहाँ आपको नेपाल की समृद्ध कला के दर्शन होते हैं।

Top 10 best places to visit in nepal in 2024

नगरकोट

प्रकृति प्रेमियों के लिए नेपाल में इससे बेहतर जगह कोई नहीं हो सकती है। नगरकोट से हिमालय की पहाड़ियों के बीच दिखने वाले सूर्योदय के मनोरम दृश्य को देखने हर साल पूरे विश्व से पर्यटक आते रहते हैं।

पहाड़ों के बीच सूर्योदय का दृश्य इतना सुन्दर दिखाई देता है कि वहाँ से नज़रे ही नहीं हटती हैं। अगर आप नेपाल घूमने का प्लान कर रहे हैं तो इस स्थान पर अवश्य जाना चाहिए।

Top 10 best places to visit in nepal in 2024

नामचे बाज़ार

नामचे बाज़ार नेपाल का एक मुख्य बाज़ार है। यहाँ ट्रैकिंग के लिए आने वालो में यह अत्यंत लोकप्रिय है क्यूकि इस बाजार के चारों तरफ खूबसूरत पहाड़ों की सुंदरता देखने को मिलती है।

Top 10 best places to visit in nepal in 2024

जनकपुर

यह स्थान माता जानकी का जन्मस्थान माना जाता है। यहाँ पर प्रसिद्ध जानकी मंदिर बना हुआ है। जानकी मंदिर का दूसरा नाम नौलखा मंदिर भी है। यह बेहद खूबसूरत दिखाई पड़ता है। जनकपुर को प्राचीन मिथिला की राजधानी भी माना जाता है जो यहाँ की बोलचाल में आपको दिखाई भी पड़ेगा। भारत के बिहार राज्य से आप जनकपुर सीधे सड़क मार्ग से पहुँच सकते हैं।

Top 10 best places to visit in nepal in 2024

इन स्थानों के अलावा भी बहुत से ऐसे स्थान हैं जो घूमने के लिए सैलानियों में बेहद लोकप्रिय हैं।


Image Source: Unsplash & Wikipedia

लेटेस्ट पोस्ट: हिमालय पर्वतों से जुड़े कुछ रोचक तथ्य, जो नहीं जानते होंगे आप

इसे भी देखें: जानिये भारत के वास्तविक चार धाम कौन-कौन से हैं और इनका क्या महत्व है?

 

 

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

मनोरंजन

ऑटोमोबाइल