TheRapidKhabar

Unknown Mysteries About Tirupati Balaji Temple: तिरुपति बालाजी मंदिर के अनसुलझे रहस्य, जिससे विज्ञान भी है हैरान।

Unknown Mysteries About Tirupati Balaji Temple: तिरुपति बालाजी मंदिर के अनसुलझे रहस्य, जिससे विज्ञान भी है हैरान।

Unknown Mysteries About Tirupati Balaji Temple

Unknown Mysteries About Tirupati Balaji Temple: भारत अपनी प्राचीन परंपरा और संस्कृति के लिए दुनिया भर में जाना जाता है खासकर अगर हमारे देश में मंदिरों की बात करें तो उत्तर से लेकर दक्षिण तक सैकड़ो आकर्षित करने वाले प्राचीन मंदिर है। और इन मंदिरों की बनावट कुछ इस प्रकार की है की जो भी उन्हें देखता है उनकी खूबसूरती में खो जाता है।

Unknown mysteries about tirupati balaji temple

इतना ही नहीं भारत में कुछ मंदिर ऐसे भी हैं जो अपने आप में कई रहस्य लिए हुए हैं। इन्हीं मंदिरों में से एक है तिरुपति बालाजी मंदिर। आज के इस ब्लॉग पोस्ट में हम इस मंदिर के विषय में कुछ ऐसे रहस्य को बताएंगे जिनके बारे में सुनकर आप हैरान रह जाएंगे।

Unknown Mysteries About Tirupati Balaji Temple: जानिये तिरुपति बालाजी मंदिर से जुड़े अनसुने रहस्य?

1.भगवान विष्णु का रूप

Unknown mysteries about tirupati balaji temple

तिरुपति बालाजी मंदिर दक्षिण भारत में स्थित आंध्र प्रदेश शहर के तिरुमाला पहाड़ियों पर स्थित है यह मंदिर पहाड़ियों के सातवीं चोटी पर स्थित है इसीलिए इसे “टेंपल ऑफ़ सेवेन हिल्स” भी कहा जाता है। तिरुपति बालाजी भगवान विष्णु का रूप है और ऐसा कहा जाता है कि प्राचीन युग में हुई मुसीबत की वजह मानव जीवन को बचाने के लिए भगवान विष्णु अवतरित हुए थे।

आपको बता दे तिरुपति बालाजी को भगवान वेंकटेश्वर के नाम से भी जाना जाता है और धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक भगवान वेंकटेश्वर अपनी पत्नी के साथ तिरुमाला में निवास करते हैं।

2.सबसे अमीर मंदिरों में से एक

भारत के सबसे प्रसिद्ध इस मंदिर में प्रतिदिन लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ होती है और अपने श्रद्धा और स्थिति के अनुसार सोने-चांदी, या फिर अपने सिर के बाल मुंडवा कर दान करते हैं।

इतना ही नहीं तिरुपति बालाजी मंदिर दुनिया की सबसे अमीर मंदिरों में से एक है इस मंदिर की हर महीने की कमाई लगभग 200 से 300 करोड रुपए है। इस पेज का इस्तेमाल दान पुण्य और समाज सेवा जैसे कार्यों में किया जाता है।

3.भगवान वेंकटेश्वर की प्रतिमा

Unknown mysteries about tirupati balaji temple

शायद आपको यह जानकर हैरानी होगी कि जब भी कोई श्रद्धालु इस मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश करता है तो ऐसा प्रतीत होता है कि भगवान वेंकटेश्वर की प्रतिमा गर्भ ग्रह के मध्य में स्थित है लेकिन जैसे ही श्रद्धालु पूजा करने के बाद गर्भ ग्रह से बाहर आता है तो हैरानी में पड़ जाता है।

क्योंकि हर बार ऐसा प्रतीत होता है कि भगवान वेंकटेश्वर की प्रतिमा मध्य में नहीं बल्कि दाएं ओर स्थित है और ऐसा अनुभव हर एक श्रद्धालु के साथ होता है, जिसे महज एक भ्रम कहना शायद गलत होगा।

4.लहरों की आवाज

इतना ही नहीं तिरुपति बालाजी के  गर्भगृह में दिया बिना किसी घी या तेल के दिन रात जलता रहता है और इसके पीछे का कारण आज तक वैज्ञानिक भी नहीं पता कर पाए हैं। इतना ही नहीं बल्कि यहां पर विराजमान भगवान वेंकटेश्वर की मूर्ति खुद वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं के लिए एक रहस्य बन चुका है और लाखों कोशिशें के बावजूद इस पर से कोई पर्दा नहीं उठा पाया।

दरअसल 32000 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस मूर्ति पर यदि कोई अपना कान लगाकर सुने तो इस प्रतिमा से विशाल सागर की लहरों की आवाज सुनाई देती है। ऐसा भी कहा जाता है कि इसी वजह से भगवान वेंकटेश्वर की मूर्ति में हमेशा नमी बनी रहती है।

5.प्रतिमा पर लगे हुए बाल

कहा जाता है कि भगवान तिरुपति बालाजी तिरुपति बालाजी की प्रतिमा पर लगे हुए बाल असली है, और यह बाल कभी भी उलझते नहीं है और हमेशा ही मुलायम रहते हैं।

इतना ही नहीं तिरुपति बालाजी  की प्रतिमा को किसी इंसान द्वारा नहीं बनाया गया है बल्कि यह मूर्ति खुद यहां पर प्रकट हुई थी। हालांकि यह मूर्ति कब कहां और किस प्रकार प्रकट हुई थी यह आज भी एक रहस्य बना हुआ है।

6.प्रतिमा पर पसीना होना

आपको बता दे भगवान वेंकटेश्वर के लिए हर तरह की सुविधाएं की गई है, इस मंदिर में हमेशा कम टेंपरेचर रखा जाता है लेकिन इसके बावजूद प्रतिमा पर आपको पसीने की बूंदे देखने को मिलती है।

प्राचीन मान्यताओं के अनुसार यह भी कहा जाता है कि इस प्रतिमा में केवल भगवान विष्णु ही नहीं बल्कि माता लक्ष्मी भी विराजमान है। जिसके कारण भगवान वेंकटेश्वर को स्त्री और पुरुष दोनों की ही वेशभूषा धारण कराई जाती है।

7. दरवाजे के दाएं तरफ रखी छड़ी

Unknown mysteries about tirupati balaji temple

तिरुपति बालाजी  मंदिर में मुख्य दरवाजे के दाएं तरफ एक छड़ी देखने को मिलती है जिसके बारे में मान्यता है कि इसी छड़ी से भगवान बालाजी के बचपन में पिटाई की गई थी।

प्राचीन कथाओं के अनुसार छड़ी से पिटाई खाने के बाद भगवान वेंकटेश्वर की थोडी़ पर चोट लग गई थी इसी कारण आज भी भगवान की प्रतिमा की थोड़ी पर चंदन का लेप लगाया जाता है।

लेटेस्ट पोस्ट: गर्मियों में पेट के गर्मी से हैं परेशान, तो 8 चीजें जरूर अपनाएं जिनसे आपके पेट की गर्मी मिंटो में होगी गायब।

और देखें:  आखिर क्यों इतना प्रसिद्ध है केदारनाथ मंदिर, जानें इसके प्रसिद्ध होने के पीछे के अद्भुत रहस्य

Image Credit: Wikipedia

 

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

मनोरंजन

ऑटोमोबाइल

How To