जानिए हिंदुस्तान की पहली महिला पहलवान हमीदा बानो के बारे में, जिनसे कोई जीत नहीं पाया था
महिला पहलवान
हमीदा बानो भारत की पहली महिला पहलवान थी, जिन्होंने 300 से भी ज्यादा दंगल में जीत हासिल की थी। उन्होंने महिला और पुरुष दोनों पहलवानों को हराया था।
अनोखी चुनौती
हमीदा बानो ने सभी पुरुष पहलवानों के सामने एक चुनौती रखते हुए कहा था कि जो मुझे दंगल में हरा देगा वह मुझसे शादी कर सकता है। परन्तु कोई उन्हें हरा नहीं पाया।
हमीदा बानो का खानपान
ऐसा बताया जाता है कि 107 किलो वजनी हमीदा रोज 5 किलो दूध, सवा लीटर फलों का जूस, एक किलो मटन और दो बिरयानी के अलावा ताकत की बहुत सी चीजें खाती थीं।
गूगल डूडल बनाना
गूगल ने लिखा कि यह डूडल भारतीय पहलवान हमीदा बानो का जश्न मनाता है, जिन्हें भारत की पहली पेशेवर महिला पहलवान माना जाता है।
किसने बनाया है डूडल
बेंगलुरु स्थित कलाकार दिव्या नेगी द्वारा आज का डूडल बनाया गया है। इसमें हमीदा को वनस्पतियों और जीवों से घिरा हुआ देख सकते हैं।