President Droupadi Murmu Visit Ayodhya: अयोध्या एक ऐसी नगरी जो अपनी प्राचीन संस्कृति के कारण ही नहीं बल्कि प्रभु श्रीराम की जन्मस्थली होने के कारण भी हिंदुओं में पूजनीय है। जब से प्रभु श्रीरामलला मंदिर में विराजमान हुए हैं, देश – विदेश से दर्शन करने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है।
इस लोकसभा चुनाव और आईपीएल के बीच भी अनेक राजनेता और आईपीएल टीमों ने अयोध्या जाकर श्रीरामलला के चरणों में मत्था टेका है। अयोध्या में रोज ही लाखों श्रद्धालु रामलला के दर्शन को रोज ही पहुँच रहे हैं। इसी बीच भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी अयोध्या पहुंची और प्रभु श्रीरामलला के दर्शन किये।
President Droupadi Murmu Visit Ayodhya: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची अयोध्या
राष्ट्रपति कब पहुंची अयोध्या
जानकारी के मुताबिक आज शाम लगभग 7 बजे विशेष विमान से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या पहुंची। उनके इस कार्यक्रम की सुचना कुछ मुख्य लोगों को ही थी। राष्ट्रपति अयोध्या पहुंचते ही सबसे पहले राम मंदिर में रामलला के दर्शन करने गई। रामलला के दर्शन के बाद वह रोज शाम होने वाली संध्या आरती में भी शामिल हुई। (President Droupadi Murmu Visit Ayodhya)
भारत की राष्ट्रपति माननीया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भगवान श्री रामलला सरकार के दर्शन किए एवं आरती में प्रतिभाग लिया।
Hon’ble President Smt Draupadi Murmu had darshan of Bhagwan Shri Ramlalla Sarkar today. Hon’ble President also attended the Aarti. pic.twitter.com/0Df0iLc8vW
— Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra (@ShriRamTeerth) May 1, 2024
हनुमान गढ़ी के अलावा सरयू आरती में हुई शामिल
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रामलला के दर्शन के बाद पूरे विश्व में प्रसिद्ध अयोध्या के हनुमान गढ़ी मंदिर के दर्शन करने भी गई। हनुमान गढ़ी में दर्शन करने के साथ -साथ उन्होंने हनुमान जी के प्रति लायी अपनी भेंट हनुमान गढ़ी के पुजारी को सौंपे। (President Droupadi Murmu Visit Ayodhya)
Ayodhya, Uttar Pradesh: President Droupadi Murmu visited Kuber Teela and offered Pooja today. She also paid obeisance to the statue of Jatayu: Rashtrapati Bhavan pic.twitter.com/N80HDVQORF
— ANI (@ANI) May 1, 2024
इनमें चांदी की गदा और राम दरबार के अलावा चांदी की ही गाय की प्रतिमूर्ति भी शामिल थी। हनुमान गढ़ी में विशेष पूजा अर्चना करने के बाद राष्ट्रपति सरयू नदी के किनारे होने वाली महाआरती में भी शामिल हुई।
LIVE: President Droupadi Murmu visits the Ram Temple at Ayodhya, has Darshan and attends Aarti https://t.co/aTY5MIRtZp
— President of India (@rashtrapatibhvn) May 1, 2024
इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या के नव-निर्मित वाल्मीकि एयरपोर्ट पर पहुंची जहाँ उनका स्वागत उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने किया। इस दौरान पूरे अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए थे।
और देखें: जानिए कोम्बुचा चाय के जबरदस्त फ़ायदे के बारे में
लेटेस्ट पोस्ट: सेगमेंट की सबसे बड़ी सनरूफ के साथ भारत में लांच हुई महिंद्रा की XUV 3XO, मिलेंगे ये शानदार फ़ीचर्स
इमेज सोर्स: Twitter
ब्लॉगिंग को पैशन की तरह फॉलो करने वाले आशीष की टेक्नोलॉजी, बिज़नेस, लाइफस्टाइल, ट्रैवेल और ट्रेंडिंग पोस्ट लिखने में काफी दिलचस्पी है।