Lok Sabha Election 2024 Date: लोकसभा चुनाव का भारत जैसे लोकतान्त्रिक देश में विशेष महत्व है। इस चुनाव पर ही यह निर्भर होता है कि देश में किस पार्टी की सरकार बनेगी। हर 5 सालों में होने वाला यह चुनाव सामान्य रूप से मार्च से जून महीने के बीच ही होता है।
भारत में हर साल लाखों की संख्या में नए वोटर्स अपना नाम रजिस्टर कराते है। ये वो युवा हैं, जो अपने वोट का पहली बार इस्तेमाल करते हैं। इस बार भी लाखों की संख्या में युवाओं ने अपने वोट का इस्तेमाल करने के लिए खुद का वोटर आई डी कार्ड बनवाया है। इस अभियान में निर्वाचन आयोग सहित हमारे देश के पीएम श्री नरेंद्र मोदीजी ने भी युवाओं को खूब प्रोत्साहित किया है।
View this post on Instagram
Lok Sabha Election 2024 Date: वर्तमान में भारत में लाखों युवा ऐसे हैं जो इस 2024 के लोकसभा चुनाव में पहली बार अपने मतों का प्रयोग करेंगें। लोकसभा चुनाव भारत में किसी त्योहार से कम नहीं माना जाता है, क्यूकि इस चुनाव में हम सभी देशवासियों की बराबर भागीदारी होती है। फिर चाहे वह किसी सरकारी दफ्तर का कर्मचारी हो, एक शिक्षक हो, सेना का जवान हो, एक सामान्य नागरिक हो या एक स्टूडेंट ही क्यू ना हो। हम सभी को चुनाव में अपने वोट का सही इस्तेमाल करना चाहिए।
नई दिल्ली में 2024 में होने वाले चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि इस बार लोक सभा के चुनाव 7 चरणों में विभिन्न राज्यों में आयोजित कराये जायेंगे। इस बार के चुनाव में एक ख़ास बात यह भी होगी कि इन चुनावों के साथ-साथ 13 राज्यों की 26 विधानसभा सीटों के लिए भी चुनाव इसी कार्यक्रम में शामिल होंगें।
Lok Sabha Election 2024 Date: कब होंगें लोकसभा चुनाव
View this post on Instagram
ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट: https://www.instagram.com/ecisveep/
पहला चरण
इस चरण में 21 राज्यों में कुल 102 सीटों पर चुनाव होंगे। इनमें अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिज़ोरम, नागालैंड, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बंगाल, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, जम्मू-कश्मीर, लक्षद्वीप और पुडुचेरी राज्य की सीटें शामिल हैं। पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को होगा।
दूसरा चरण
इस चरण में 13 राज्यों में कुल 89 सीटों पर चुनाव होंगे। इनमें असम, बिहार, छत्तीसगढ़, केरल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, मणिपुर, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, बंगाल और जम्मू-कश्मीर राज्य की सीटें शामिल हैं। दूसरे चरण का चुनाव 26 अप्रैल को होगा।
तीसरा चरण
इस चरण में 13 राज्यों में कुल 89 सीटों पर चुनाव होंगे। इनमें असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, बंगाल, दमन-दीव और जम्मू-कश्मीर राज्य की सीटें शामिल हैं। तीसरे चरण का चुनाव 7 मई को होगा।
चौथा चरण
इस चरण में 10 राज्यों में कुल 96 सीटों पर चुनाव होंगे। इनमें बिहार, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, झारखंड, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, बंगाल और जम्मू-कश्मीर राज्य की सीटें शामिल हैं। चौथे चरण का चुनाव 13 मई को होगा।
पाँचवा चरण
इस चरण में 8 राज्यों में कुल 49 सीटों पर चुनाव होंगे। इनमें बिहार, उत्तर प्रदेश, बंगाल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र और लद्दाख़ राज्य की सीटें शामिल हैं। पाँचवे चरण का चुनाव 20 मई को होगा।
छठा चरण
इस चरण में 7 राज्यों में कुल 57 सीटों पर चुनाव होंगे। इनमें बिहार, झारखंड, हरियाणा, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, बंगाल और दिल्ली राज्य की सीटें शामिल हैं। छठें चरण का चुनाव 25 मई को होगा।
सातवां चरण ( अंतिम चरण )
इस चरण में 8 राज्यों में कुल 57 सीटों पर चुनाव होंगे। इनमें हिमाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड, पंजाब, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, बंगाल और चंडीगढ़ राज्य की सीटें शामिल हैं। अंतिम ( सातवें ) चरण का चुनाव 1 जून को होगा।
View this post on Instagram
सोर्स: ऑफिसियल वेबसाइट ECI
अपनी प्रेस वार्ता के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ने यह भी बताया कि चुनावों में मुख्य समस्या 4एम से निपटना है। इनमें मसल्स, मिसइंफॉर्मेशन, मनी और मॉडल कोड वॉयलेशन मुख्य हैं।
अगर हम इन्हें समझें तो ये बाहुबली ताकत से निपटने, धन के दुरूपयोग, फेक सूचनाओं को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से फैलाने से रोकने और निर्वाचन आयोग की आचार संहिता का पालन करने पर ही केंद्रित है। इसके लिए चुनाव आयुक्त द्वारा विशेष टीमों का गठन है, जो इस प्रकार की भ्रामक गतिविधियों पर लगाम लगायेंगी।
सभी प्रकार की जानकारी ऑफिसियल वेबसाइट से ली गयी है। लिंक : https://elections24.eci.gov.in/
इसे भी पढ़ें: Yoddha Movie Box Office Collection Day Two: जानिए योद्धा फिल्म का रिव्यू और कलेक्शन के बारे में।
लेटेस्ट पोस्ट: Lok Sabha Election 2024 and Deepfake Video: लोकसभा चुनाव 2024 और डीपफेक वीडियो का खतरा
ब्लॉगिंग को पैशन की तरह फॉलो करने वाले आशीष की टेक्नोलॉजी, बिज़नेस, लाइफस्टाइल, ट्रैवेल और ट्रेंडिंग पोस्ट लिखने में काफी दिलचस्पी है।