Cyclone Shakti 2025 Update- भारत के कई हिस्सों में अभी भी तेज बारिश हो रही है। मानसून के समाप्त होने के बाद भी लगातार हो रही तेज बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त है। इसी बीच IMD ने एक नया अलर्ट ज़ारी किया है।
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर में चक्रवात शक्ति के तेज होने की संभावना जताई गई है।
Cyclone Shakti 2025 Update- चक्रवात शक्ति से समुद्र में हलचल, तेज हवाओं के साथ भीषण बारिश का हाई अलर्ट
महाराष्ट्र के लिए चेतावनी
चक्रवात शक्ति के तेज होने की वजह से महाराष्ट्र के कई जिलों में तेज बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इनमें मुंबई, ठाणे, पालघर, रत्नागिरी के अलावा रायगढ़ प्रमुख हैं। IMD के अनुसार Cyclone Shakti के अचानक भीषण रूप लेने की वजह से समुद्र और आसपास के क्षेत्रों का मौसम खराब रहने वाला है।
मछुआरों को दी गई स्पष्ट चेतावनी
Cyclonic Storm SHAKTI Arabian Sea & STS MATMO(Paoalo)West Philippines Sea
Light rain likely at some places over New Zealand,South Korea,Andaman Sea,Puducherry,TN,South AP (Tirupati),Meghalaya,Bhutan,Sikkim,East Nepal,Bihar(Patna,Darbhanga, Munger),East UP (Varanasi) pic.twitter.com/PmBOZRzBkT— Dr.Sandeepkaushish (@sandeepkaushis4) October 4, 2025
IMD ने महाराष्ट्र के साथ ही गुजरात के समुद्री इलाकों में मछुआरों को जाने से मना किया है। समुद्र में तूफान का रूप ले रहे Cyclone Shakti की वजह से समुद्र के किनारे का मौसम बहुत खराब हो सकता है।
ऐसे में सावधानी और बचाव ही एकमात्र उपाय है। महाराष्ट्र के लिए मौसम विभाग ने विशेष एडवाइजरी जारी करते हुए सरकार और नागरिकों को सतर्क रहने को कहा है।
देश के कई राज्यों में हो सकती है बारिश
Likely to move W-NW initially and then W-SW and intensify further into a severe cyclonic storm around morning of 4th October, 2025. Thereafter, it is likely to continue to move west-southwestwards and reach central parts of north and adjoining central Arabian Sea by 5th October. pic.twitter.com/yoMBStT6Uc
— India Meteorological Department (@Indiametdept) October 3, 2025
IMD ने यह भी बताया कि अभी गुजरात से लगभग 300 किलोमीटर दूर समुद्र में चक्रवात शक्ति भीषण रूप ले रहा है। इसके जल्द ही महाराष्ट्र के नजदीक पहुंचने की उम्मीद है जिससे महाराष्ट्र में अगले एक दो दिनों में तेज हवा के साथ भयंकर बारिश होने के आसार हैं। इसके साथ ही इस Cyclone Shakti का असर देश के अलग अलग राज्यों में भी देखने को मिल सकता है।
IMD ने राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, पंजाब, हिमाचल प्रदेश आदि के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वोत्तर राज्यों में भी तेज बारिश हो सकती है। सिक्किम के साथ ही ओडिशा के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी है।
4 से 5 दिन होगी भयंकर बारिश
At 1800 UTC of 3 Oct, CS Shakhti lay centered about 340 km west of Dwarka. It is likely to move west-southwestwards and intensify further into a severe cyclonic storm around 0000 UTC of 4 Oct. Thereafter, to reach central parts of north & adj central Arabian Sea by 5th October. pic.twitter.com/IbMDuL5HPx
— India Meteorological Department (@Indiametdept) October 3, 2025
IMD की मानें तो अरब सागर में उठ रहे चक्रवात शक्ति के कारण पूरे देश का मौसम खराब होने वाला है। मौसम में उथल पुथल के कारण अगले 4 से 5 दिन तेज हवा के साथ बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं। मानसून खत्म होने के बाद चक्रवात शक्ति को लेकर ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।
Delhi–NCR में भी बरसेगा बादल
Cyclone Shakti May Hit Gujarat Coast Within 24 Hours, IMD Issues Alert | Gujarat | TV9Gujarati#CycloneShakti #IMDAlert #GujaratWeather #BreakingNews #Saurashtra #Kutch #StormAlert #HeavyRain #FishermenAlert #WeatherUpdate #Gujarat #TV9Gujarati pic.twitter.com/YVUIEMlOxe
— Tv9 Gujarati (@tv9gujarati) October 3, 2025
भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि चक्रवात शक्ति के कारण पूरे देश में बारिश हो सकती है। दिल्ली भी इससे अछूता नहीं रहेगा। आने वाले 6 और 7 अक्टूबर तक दिल्ली में तेज हवा, बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश हो सकती है।
एक अनुमान के अनुसार इन राज्यों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। IMD की चेतावनी के बाद गुजरात, महाराष्ट्र के साथ सभी राज्यों की सरकारों और राहत और बचाव टीमों को अलर्ट कर दिया गया है।
राज्य सरकार भी समुद्री इलाकों में लोगों को ना जाने की चेतावनी दे रही है। टूरिस्टों को भी सुरक्षित जगहों पर पहुंचने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।
इमेज सोर्स: Twitter
कांतारा चैप्टर 1, बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन की शानदार शुरुआत
ब्लॉगिंग को पैशन की तरह फॉलो करने वाले आशीष की टेक्नोलॉजी, बिज़नेस, लाइफस्टाइल, ट्रैवेल और ट्रेंडिंग पोस्ट लिखने में काफी दिलचस्पी है।