Spicejet Plane News- गुजरात से मुंबई आ रहे स्पाइसजेट का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक विमान का एक पहिया टेक ऑफ के दौरान रनवे पर गिर गया, उसके बाद विमान की मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है।
Spicejet Plane News- टेकऑफ के समय प्लेन से गिरा पहिया, पायलट ने कराई इमरजेंसी लैंडिंग
कांडला से उड़ा था विमान
स्पाइसजेट का विमान Q–400 गुजरात के कांडला से मुंबई के लिए उड़ान भर रहा था। इस दौरान कांडला एयरपोर्ट पर टेकऑफ़ के समय प्लेन का एक पहिया रनवे पर निकल गया। जब पहिया निकला तो विमान टेकऑफ़ कर चुका था।
हालांकि इसके पहिए के निकलने की खबर लगते ही प्लेन में मौजूद यात्रियों में हड़कंप मच गया। लोगों के जेहन में अहमदाबाद के विमान हादसे की यादें ताजा हो गई।
पायलट ने दिखाई समझदारी
BREAKING- Full emergency declared at Mumbai Airport after a SpiceJet aircraft’s outer wheel found on the runway.
Video of wheel getting detached from aircraft by passenger.pic.twitter.com/ICkRmXblGh
— Frontalforce 🇮🇳 (@FrontalForce) September 12, 2025
Spicejet प्लेन के एक पहिए की खबर लगते ही पायलट ने समझदारी दिखाते हुए प्लेन को मुम्बई एयरपोर्ट तक ले आने की हिम्मत दिखाई। इसके बाद प्लेन की मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
टला बड़ा हादसा
मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को विमान से उतार लिया गया है। किसी भी यात्री चोटिल होने की कोई खबर नहीं है। पायलट की सूझबूझ की वजह से Spicejet के प्लेन की सुरक्षित लैंडिंग करा ली गई।
हालांकि एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक लैंडिंग के समय हल्की सी चूक एक भयानक हादसे में बदल सकती थी। पायलट की हिम्मत के चलते एक बड़ा हादसा टल गया है।
एयरपोर्ट अथॉरिटी ने दिए जांच के आदेश
#BreakingNews | full emergency declared at Mumbai Airport after a SpiceJet aircraft’s outer wheel found on the runway. pic.twitter.com/vORNyuEsid
— Republic (@republic) September 12, 2025
Spicejet के विमान Q–400 के पहिए के गिरने के बाद उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। प्लेन में सवार सभी 75 यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया है। अब एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इस घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।
अथॉरिटी के मुताबिक यह जांच का विषय है कि आखिर हर बार की सुरक्षा जांच के बाद भी प्लेन का पहिया कैसे गिर गया। इससे एक बड़ा हादसा हो सकता था।
डीजीसीए की टिप्पणी
डीजीसीए ने इस मामले को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि स्पाइसजेट के विमान का पहिया निकलने की घटना बेहद गंभीर है। यह जांच का विषय है कि आखिर पहिया निकला कैसे, परन्तु यहां यह भी अच्छी बात रही कि इस दौरान पायलट ने काफी समझदारी दिखाई।
विमान के टेकऑफ़ करने के बाद जब पायलट को यह बात पता चली होगी तो उसने मुंबई के लंबे रनवे पर प्लेन की लैंडिंग कराना सही समझा। इसी वजह से प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग सुरक्षित हो पाई।
🚨🚨A spicejet plane had to take emergency landing because a tyre fell off from the plane , every passenger is safe . Is passenger safety joke in India ?? #spicejet #emergencylanding pic.twitter.com/RWSRTk3qYD
— ɳ เ ร ɦ α (@itsnisha03) September 12, 2025
चूंकि प्लेन के पहिए दो हिस्सों में होते हैं और उनमें से एक ही अलग हुआ था, इसलिए लोग सुरक्षित बच गए। अगर पहिए के दोनों हिस्से अलग हुए होते तो लैंडिंग के समय प्लेन क्रैश भी हो सकता था।
पायलट के मुंबई एयरपोर्ट के लंबे रनवे पर इमरजेंसी लैंडिंग के फैसले ने सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा दिया। Spicejet ने भी पूरी घटना के जांच के आदेश दिए हैं।
इमेज सोर्स: Twitter
बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद सैयारा ओटीटी पर मचा रही धूम
ब्लॉगिंग को पैशन की तरह फॉलो करने वाले आशीष की टेक्नोलॉजी, बिज़नेस, लाइफस्टाइल, ट्रैवेल और ट्रेंडिंग पोस्ट लिखने में काफी दिलचस्पी है।