The Rapid Khabar

Netflix Kurukshetra OTT Release Date Announced- नेटफ्लिक्स पर आ रही है एनिमेटेड सीरीज कुरुक्षेत्र, महाभारत को देखिए नए अवतार में

Netflix Kurukshetra OTT Release Date Announced- नेटफ्लिक्स पर आ रही है एनिमेटेड सीरीज कुरुक्षेत्र, महाभारत को देखिए नए अवतार में

Kurukshetra OTT Release Date Announced

Kurukshetra OTT Release Date Announced- नेटफ्लिक्स तेजी से अपने प्लेटफॉर्म का प्रसार कर रहा है। हर हफ्ते और महीने में ओटीटी पर रिलीज होने वाली अधिकांश फिल्मों और सीरीज नेटफ्लिक्स पर ही रिलीज हो रही हैं।

अब Netflix India भारत के दर्शकों के लिए अपनी पहली पौराणिक एनिमेटेड सीरीज लेकर आ रहा है। इस सीरीज का नाम कुरुक्षेत्र है।

Kurukshetra OTT Release Date Announced- नेटफ्लिक्स पर मज़ा लीजिये कुरुक्षेत्र के संग्राम का, देखिए महाभारत एनिमेटेड रूप में

जारी हुआ पोस्टर

Kurukshetra ott release date announced

महाभारत की कहानी को एनिमेटेड तरीके से बताने वाली सीरीज कुरुक्षेत्र का मोशन पोस्टर जारी कर दिया गया है। Netflix ने साथ ही इस सीरीज से जुड़े गीतकार और इसकी स्ट्रीमिंग डेट भी अनाउंस कर दी है।

नेटफ्लिक्स के मुताबिक पॉपुलर गीतकार गुलज़ार सीरीज कुरुक्षेत्र से जुड़े हैं। गुलजार ने इस सीरीज में अपनी आवाज भी दी है। Netflix India के मुताबिक कई अन्य कलाकारों ने भी इस सीरीज के अलग अलग पात्रों की बुलंद आवाज निभाई है।

अक्टूबर में होगी रिलीज

नेटफ्लिक्स के अनुसार एनिमेटेड सीरीज कुरुक्षेत्र अक्टूबर 2025 में रिलीज होगी। महाभारत की कथा को नए एनिमेटेड रूप में देखना काफी दिलचस्प होने वाला है। कुछ समय पहले रिलीज हुई एनिमेटेड फिल्म महावतार नरसिम्हा को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

इस फिल्म में भक्त प्रहलाद की कहानी को एनिमेटेड तरीके से प्रस्तुत किया गया था। इस फिल्म के लोकप्रिय होने के बाद नेटफ्लिक्स ने भी भारतीय संस्कृति को दर्शकों के सामने एनिमेटेड रूप में पेश करने का निर्णय किया है।

Mahavatar narsimha box office collection

धर्म और अधर्म का युद्ध दिखेगा अलग अंदाज में

Netflix India की सीरीज कुरुक्षेत्र में महाभारत युद्ध को भी दिखाया जाएगा। धर्म और अधर्म के बीच हुए इस अविस्मरणीय और अकल्पनीय संग्राम को एनिमे कैरेक्टर के रूप में देखना बेहद रोचक होने वाला है।

महाभारत सिर्फ एक संग्राम नहीं है, यह उस समय से लेकर आज तक हम सभी को धर्म और अधर्म का पाठ सिखाता है। कुरुक्षेत्र में हुए भीषण युद्ध के बीच श्रीकृष्ण ने गीता का उपदेश दिया, जो आज की पीढ़ी को भी न्याय और अन्याय का मार्ग दिखाता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by OTT 🎬 (@ottnights)

कुरुक्षेत्र में चले 18 दिनों के भयंकर संग्राम को एनिमेटेड सीरीज में प्रस्तुत करना बेहद चुनौतीपूर्ण था। सीरीज के निर्माता अनु सिक्का ने बताया कि इस सीरीज के माध्यम से जीवन में काम आने वाले अलग अलग दृष्टिकोण को दर्शकों के सामने रखने का प्रयास किया गया है।

अक्टूबर में रिलीज होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि इस सीरीज ने दर्शकों को धर्म अधर्म की किन बातों को सिखाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। तो तैयार हो जाइए महावतार नरसिम्हा के बाद अब एक नई एनिमेटेड सीरीज को देखने के लिए। कुरुक्षेत्र सीरीज 10 अक्टूबर से Netflix पर रिलीज हो रही है।


इमेज सोर्स: Twitter

रजनीकांत की ‘कूली’ अब थिएटर के बाद OTT पर उपलब्ध

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

ऑटोमोबाइल

How To