Chagas Disease In USA- अमेरिका में इन दिनों एक नई बीमारी बहुत तेजी से फैल रही है। एक छोटे से पैरासाइट से फैलने वाली यह बीमारी बेहद खतरनाक मानी जाती है। अमेरिका में यह पैरासाइट ( परजीवी ) इतने बड़े स्तर पर फैल चुका है कि वहां कई राज्यों में हाइपोएंडेमिक जोन घोषित कर दिया गया है।
आइए जानते हैं कि किसिंग बग्स के नाम से पॉपुलर हुए ये परजीवी आखिर फैलते कैसे हैं और चागास नाम की बीमारी इतनी खतरनाक क्यों मानी जा रही है।
Chagas Disease In USA- कई अमेरिकी राज्यों में फैली किसिंग बग से जुड़ी चागास बीमारी
क्यों नाम पड़ा किसिंग बग्स
अमेरिकी वैज्ञानिकों के मुताबिक चागास नामक बीमारी एक पैरासाइट ट्रायटोमाइन के काटने से फैलती है। यह परजीवी अक्सर इंसानों के चेहरे पर काटता है जिसके बाद चागास बीमारी फैलती है। चेहरे पर काटने की वजह से ही इसे Kissing Bug भी कहा जाता है।
आखिर क्या है चागास बीमारी
लैटिन अमेरिका के कई देशों में चागास बीमारी तेजी से फैल रही है। इस बीमारी में ट्राइटोमाइन परजीवी इंसानों के चेहरे पर काटता है, जिसके बाद इस पैरासाइट के मल आंखों और मुंह के जरिए शरीर में प्रवेश कर जाते हैं।
इससे चागास बीमारी होती है। कई बार तो यह परजीवी भोजन के साथ भी शरीर के अंदर चला जाता है, जिससे कारण भी चागास बीमारी हो सकती है।
Chagas disease on the rise in the U.S.
Once confined to Latin America, the disease is now spreading across the southern U.S., raising red flags for healthcare & pharma sectors. Urgent focus needed on diagnostics & treatments.
Read more: https://t.co/4PUKbecGTc#ChagasDisease pic.twitter.com/RVS9fhIKYS
— The Lifesciences Magazine (@lifesciencesmag) September 5, 2025
क्या है मुख्य लक्षण
किसिंग बग्स के कारण होने वाली चागास बीमारी के होने का पता कुछ प्रमुख लक्षणों से चलता है। शुरुआती लक्षणों की बात करें तो चागास बीमारी में मरीज के चेहरे और पलकों के आस पास सूजन देखने को मिलती है।
इसके अलावा मरीज को बुखार, शारीरिक थकान, पूरे शरीर में दर्द और शरीर पर चकत्ते भी दिखाई देते हैं। चागास बीमारी के गंभीर रूप लेने पर मरीज के तंत्रिका तंत्र के साथ हार्ट पर और पाचन संबंधी समस्या भी होती है।
Looking forward to hearing Dr. Renato Lopes present the results of the PARACHUTE CHF trial regarding the treatment of #Chagas ’ disease @ESC2025 @TribeMDUS pic.twitter.com/OpxrnZ7Jrh
— C. Michael Gibson MD (@CMichaelGibson) August 26, 2025
अमेरिका में फैल रहे हैं Kissing Bug
चागास बीमारी को फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले छोटे पैरासाइट पहले सिर्फ लैटिन अमेरिका में ही पाए जाते थे। इसकी वजह चिकित्सा सुविधा की कमी और इंसानों का जंगली के बीच में रहना था। ऐसे में ये परजीवी इंसानों के बीच आसानी से पनपते थे और एक दूसरे को बीमार बनाते थे।
लेकिन अब किसिंग बग्स अमेरिका के कई राज्यों में तेजी से फैल रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार ये पैरासाइट अमेरिका के 30 से ज्यादा राज्यों में फैल चुके हैं। इसकी वजह से लाखों इंसानों में चागास बीमारी भी फैल चुकी है।
जानवरों में भी मिल रहा है संक्रमण
पहले Kissing Bug सिर्फ इंसानों के अंदर ही फैलते थे, लेकिन पिछले कुछ सालों में इस परजीवी के टेक्सास, कैलिफोर्निया, एरिजोना, न्यू मेक्सिको में मौजूद जानवरों और कुत्तों में भी संक्रमण देखने को मिले हैं। यह एक बड़ी चिंता का विषय है।
एक्सपर्ट डॉक्टरों के मुताबिक चागास बीमारी का यदि समय से इलाज किया जाय तो इसका उपचार संभव है। लेकिन लैटिन अमेरिका में रहने वाले अधिकतर लोगों को इसकी जानकारी नहीं है। डॉक्टरों के मुताबिक अगर इस बीमारी का इलाज नहीं किया गया तो ये जानलेवा रूप ले लेती है।
खतरनाक रूप ले रही चागास बीमारी
WHO की एक रिपोर्ट के अनुसार चागास एक साइलेंट बीमारी है और यह धीरे धीरे बढ़ रही है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इस बीमारी में शुरू में कोई खास दिक्कत नहीं होती, इसीलिए लोग इसे अनदेखा करते हैं।
हालांकि कुछ समय के बाद यह काफी खतरनाक रूप ले लेती है। WHO की रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि Kissing Bug की वजह से फैलने वाली चागास बीमारी से हर साल लगभग 6 से 7 मिलियन लोग बीमार हो रहे हैं।
कैसे पहचाने Kissing Bug को
This is a fairly sketchy insect to handle because the bites are extremely painful.
Do you see the dagger like sucking mouthpart on the head?
Fun fact, these are assassin bugs similar to the kissing bug that can carry Chagas’ disease, something that affects between 6 and 7… pic.twitter.com/iGgwdgXUWX
— Rob Nelson (@UntamedScience) August 25, 2024
वैज्ञानिकों के अनुसार किसिंग बग्स को पहचान कर ही उनसे बचाव संभव है। यह परजीवी लगभग 1/2 इंच से 1 इंच लंबे और अंडाकार होते हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक इन परजीवी का रंग गहरा भूरा या काला होता है।
साथ ही हल्की नारंगी, लाल या पीली धारियां भी देखने को मिलती हैं। आकार में ये लगभग तिलचट्टे के बराबर ही होते हैं जिन्हें अक्सर एक बदबूदार कीड़ा समझ लिया जाता है।
कैसे बचें चागास बीमारी से?
किसिंग बग्स के जरिए होने वाली चागास बीमारी से बचाव के कुछ उपाय मौजूद हैं। इन्हें अपनाकर आप अपना बचाव कर सकते हैं।
- घर की दीवारों, खिड़कियों के बीच खाली जगह ना रखें। इन जगहों पर ये परजीवी पनप सकते हैं।
- घर की नियमित सफाई करते रहें।
- घर के आस पास कूड़े के ढेर या गंदगी जमा ना होने दें।
- यदि आप पालतू जानवर पालते हैं तो उनके बिस्तर की सफाई के साथ उन्हें भी साफ करती रहें।
- अच्छे से पका हुआ खाना ही खाएं। कभी कभी ये पैरासाइट खाने के साथ भी शरीर में चले जाते हैं।
- हल्के लक्षण को भी गंभीरता से लें और आवश्यक जांच कराएं।
अधिकतर लैटिन अमेरिका में पाए जाने वाले इन परजीवी से होने वाली चागास बीमारी का इलाज संभव है। शुरुआती लक्षणों के दौरान ही दवा लेने से चागास बीमारी के गंभीर परिणामों से बचा जा सकता है।
इमेज सोर्स: Twitter
टाइगर श्रॉफ की बागी 4 बनी दर्शकों की पहली पसंद, एडवांस बुकिंग में मचाया तहलका
ब्लॉगिंग को पैशन की तरह फॉलो करने वाले आशीष की टेक्नोलॉजी, बिज़नेस, लाइफस्टाइल, ट्रैवेल और ट्रेंडिंग पोस्ट लिखने में काफी दिलचस्पी है।