The Rapid Khabar

Kingdom Movie Review 2025- किंगडम से रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार विजय देवरकोंडा, फिल्म रिलीज के बाद कैसी रही दर्शकों की प्रतिक्रिया

Kingdom Movie Review 2025- किंगडम से रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार विजय देवरकोंडा, फिल्म रिलीज के बाद कैसी रही दर्शकों की प्रतिक्रिया

Kingdom Movie Review 2025

Kingdom Movie Review 2025- साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा अपनी नई फिल्म के साथ सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। साउथ सुपरस्टार की मच अवेटेड मूवी किंगडम 31 जुलाई को रिलीज हो चुकी है।

एक्शन और स्पाई थ्रिलर से भरपूर इस फिल्म पर दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। यूजर्स सोशल मीडिया पर मूवी के बारे में अपने रिव्यू दे रहे हैं। आइए जानते हैं कि फिल्म किंगडम कैसी है और यह दर्शकों को कितनी पसंद या नापसंद आ रही है। फिल्म के बारे में जानने के साथ ही यह भी जानेंगे कि किंगडम को दर्शकों ने क्या रिव्यू दिए हैं।

Kingdom Movie Review 2025- एक्शन और थ्रिलर से भरपूर विजय देवरकोंडा की किंगडम हुई रिलीज

Kingdom movie review 2025

Kingdom Movie Review 2025- साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। फिल्म अर्जुन रेड्डी से पॉपुलर होने वाले Vijay Deverakonda ने साउथ के अलावा बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है।

इनमें द फैमिली स्टार, डियर कॉमरेड, द्वारका, नोटा, टैक्सीवाला के अलावा लाइगर जैसी फिल्में शामिल हैं। फिल्म कल्कि 2898 एडी में विजय देवरकोंडा ने कैमियो की भूमिका भी निभाई है।

हालांकि इनमें से अधिकांश फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अधिक कमाई नहीं की, इसके बावजूद विजय की पॉपुलैरिटी में कोई कमी नहीं हुई है। अब विजय देवरकोंडा अपनी नई फिल्म किंगडम में एक नए अवतार में नजर आ रहे हैं।

क्या है फिल्म की कहानी

Kingdom movie review 2025

किंगडम मूवी का जब ट्रेलर लॉन्च हुआ था, तभी से इस फिल्म में सस्पेंस और थ्रिल दिख रहा था। फिल्म के ट्रेलर में ही विजय के एक ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी गई है। फिल्म की कहानी 90 के दशक की है। Vijay Deverakonda एक पुलिसवाले सूरी के किरदार में हैं।

सूरी को श्रीलंका में एक खतरनाक मिशन पर भेजा जाता है। इस मिशन के दौरान ही जाफना की जेल में उसकी मुलाकात अपने भाई से होती है। अब विजय देवरकोंडा उर्फ सूरी अपने भाई को श्रीलंका से वापस ला पाता है और अपने मिशन को पूरा कर पाता है या नहीं, ये तो फिल्म देख कर ही पता चल पाएगा।

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म के कलाकारों की बात करें तो किंगडम में तेलुगु सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के अलावा भाग्यश्री बोरसे, रुक्मिणी वसंत, कौशिक मेहता, सत्यदेव कंचरना, केशव दीपक के अलावा अयप्पा पी. शर्मा मौजूद हैं। फिल्म में मुख्य भूमिका Vijay Deverakonda की ही है और पूरी फिल्म उनके ही इर्द गिर्द घूमती हुई नजर आती है।

कैसा है किंगडम का रिव्यू

फिल्म को देखने के बाद दर्शक बहुत ही उत्साहित दिखाई दिए। फैंस ने मूवी का रिव्यू देते हुए बताया है कि फिल्म एक्शन और थ्रिलर से भरपूर है। कहानी, म्यूजिक और एक्शन दर्शकों को अंत तक थिएटर से हिलने नहीं देते। कुछ दर्शकों ने अपने रिव्यू सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। आइए जानते हैं फिल्म किंगडम दर्शकों और फैंस को कैसी लगी।

फिल्म रिव्यू करने वाले प्लेटफॉर्म Mouthshut के अनुसार

फिल्म किंगडम विजय देवरकोंडा की बेस्ट मूवीज में से एक है। फिल्म में एक्शन, थ्रिल के साथ म्यूजिक को बखूबी इस्तेमाल किया गया है।

एक दूसरे X यूजर के मुताबिक

किंगडम ब्लॉकबस्टर है। एकतरफ जहां विजय देवरकोंडा फिल्म के लीड रोल में हैं तो अनिरुद्ध का म्यूजिक फुल ऑन फायर है। 4.5/5 रेटिंग, जरूर देखें।

सोशल मीडिया पर ही रिव्यू शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा कि

1st हॉफ जबरदस्त है तो इंटरवल के बाद कहानी थोड़ी सुस्त पड़ गई है। फिल्म का एक्शन, म्यूजिक और परफॉर्मेंस ओवरऑल 3/5 है।

अन्य X यूजर ने विजय की एक्टिंग की तारीफ करते हुए कहा है कि

किंगडम में Vijay Deverakonda ने दमदार परफॉर्मेंस दी है। इसके अलावा अनिरुद्ध का बैकग्राउंड म्यूजिक फिल्म में चार चांद लगाता है। क्लाइमेक्स बहुत ही पॉवरफुल है।

मीडिया से बात करते हुए एक महिला ने भी अपनी खुशी जाहिर की है। महिला के अनुसार

फिल्म अच्छी बनी है। 1st हॉफ अच्छा है, लेकिन फिल्म का क्लाइमेक्स जबरदस्त है। कुल मिलाकर विजय देवरकोंडा की यह फिल्म जबरदस्त एक्शन से भरपूर है।

धमाकेदार शुरुआत

सोशल मीडिया पर मिल रही तारीफ और पॉजिटिव रिस्पॉन्स के बीच फिल्म ने धमाकेदार शुरुआत की है। फिल्म रिलीज के दिन ही टॉप 10 तेलुगु प्री बुकिंग्स में शामिल हो चुकी है। लगभग 130 करोड़ के बजट से बनी किंगडम मूवी के सिर्फ भारत में ही 1 लाख 30 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं।

गौतम तिन्नानूरी के डायरेक्शन में बनी फिल्म किंगडम आने वाले दिनों में धमाल मचाने को तैयार है। यूजर्स के मुताबिक फिल्म की सिनेमेटोग्राफी, एडिटिंग और VFX भी कमाल के हैं, जो फिल्म का प्रभाव दर्शकों पर छोड़ने में कामयाब होते हैं।


इमेज सोर्स: X

साल 2025 में आएंगे विनाशकारी भूकंप और सुनामी? बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों से दहशत का माहौल

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

ऑटोमोबाइल

How To