The Rapid Khabar

Haridwar Mansa Devi Temple Stampede- मनसा देवी मंदिर मार्ग पर मची भगदड़, कई श्रद्धालु हुए घायल

Haridwar Mansa Devi Temple Stampede- मनसा देवी मंदिर मार्ग पर मची भगदड़, कई श्रद्धालु हुए घायल

Haridwar Mansa Devi Temple Stampede

Haridwar Mansa Devi Temple Stampede- हरिद्वार से एक हृदय विदारक घटना सामने आ रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर मार्ग पर भगदड़ मचने से कई श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई है। इस हादसे में कई श्रद्धालु घायल भी हो गए हैं।

Haridwar Mansa Devi Temple Stampede- मनसा देवी मंदिर मार्ग पर मची भगदड़

कब हुआ हादसा

Haridwar mansa devi temple stampede

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर के मार्ग पर सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ दर्शन के लिए उमड़ी थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक इसी बीच किसी ने करंट फैलने की सूचना दी।

जैसे ही करंट लगने की खबर लोगों को मिली, लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे। इसी भगदड़ में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 35 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है।

पुलिस मौके पर मौजूद

भगदड़ मचने के बाद स्थिति को संभालने के लिए पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई है। पुलिस ने लोगों को शांत कराया है और सभी घायलों को तत्काल हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार मंदिर मार्ग से नीचे सीढ़ियों के पास करंट लगने की अफवाह के कारण भगदड़ मची।

Haridwar mansa devi temple stampede
मनसा देवी मंदिर

आगे की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। साथ ही सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा में भी पुलिस को तैनात किया गया है, जिससे सभी श्रद्धालु मंदिर में आराम से दर्शन कर पाए।

कई श्रद्धालुओं की हुई मौत


करंट लगने की अफवाह के कारण मची भगदड़ से मनसा देवी मार्ग पर 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है।

कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि रास्ते में बिजली का तार टूट कर गिर गया था, जिससे भगदड़ मची। इस भगदड़ में समाचार लिखे जाने तक 35 से ज्यादा लोगों के घायल होने की भी खबर है।

सीएम धामी ने जताया दुःख

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मनसा देवी मार्ग पर मची भगदड़ पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने सभी घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करते हुए हरिद्वार प्रशासन से राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने को कहा है।


आपको बता दें कि सावन का महीना होने के कारण इस समय हरिद्वार में लाखों की संख्या में कांवड़ियों की भीड़ एकत्रित है। प्रशासन भीड़ को नियंत्रित करने में जुटा हुआ है।


इमेज सोर्स: X

रुचि गुज्जर ने निर्माता करण सिंह पर लगाया 23 लाख की ठगी का आरोप

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

मनोरंजन

ऑटोमोबाइल

How To