Best Monsoon Road Trips In India-मानसून का मौसम भारत में प्रकृति को एक नया रूप देता है। बारिश से धुलें पहाड़, हरियाली से भरी वादियां, और झरनों का कल-कल करता पानी, रोड ट्रिप के लिए एक परफेक्ट माहौल बनाते हैं।
अगर आप एडवेंचर और प्रकृति प्रेमी हैं, तो मानसून में भारत में रोड ट्रिप का अनुभव आपके लिए यादगार साबित हो सकता है। हालांकि, कुछ सावधानियां बरतना भी बेहद ज़रूरी है। यहां कुछ बेहतरीन मानसून रोड ट्रिप गंतव्य और उनसे जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें बताई गई हैं।
Best Monsoon Road Trips In India 2025- रोड ट्रिप के हैं शौक़ीन तो मानसून में घूमें इन जगहों पर
दक्षिण भारत के हरे-भरे रास्ते
बेंगलुरु से कुर्ग (कर्नाटक): इसे “भारत का स्कॉटलैंड” भी कहा जाता है। मानसून में कुर्ग के कॉफी बागान और झरने अपनी पूरी रौनक पर होते हैं। रास्ते में आप बादलों को छूते हुए पहाड़ों का लुत्फ़ उठा सकते हैं।
बेंगलुरु से ऊटी (तमिलनाडु): नीलगिरि की पहाड़ियों में बसा ऊटी मानसून में और भी मनमोहक हो जाता है। घुमावदार रास्ते और चारों तरफ फैली हरियाली फोटोग्राफरों के लिए स्वर्ग है।
मुंबई से गोवा: गोवा केवल समुद्र तटों और पार्टियों के लिए ही नहीं जाना जाता, बल्कि मानसून में इसका शांत और हरा-भरा रूप भी अद्भुत होता है। मुंबई से गोवा की सड़क यात्रा के दौरान आपको कई खूबसूरत नज़ारे और ताज़ा समुद्री हवा का अनुभव होगा।
महाबलेश्वर (महाराष्ट्र): पश्चिमी घाट में स्थित यह हिल स्टेशन मानसून में हरियाली से भर जाता है। यहां के झरने और घाटियां इस मौसम में देखने लायक होती हैं।
लोनावाला और खंडाला (महाराष्ट्र): मुंबई और पुणे के पास स्थित ये जुड़वां हिल स्टेशन अपनी धुंध से ढकी पहाड़ियों, घने जंगलों और मौसमी झरनों के लिए प्रसिद्ध हैं, जो बारिश के दौरान (Monsoon Road Trips) सबसे अच्छे लगते हैं।
मुन्नार (केरल): चाय के बागानों से ढकी पहाड़ियों और झरनों के लिए प्रसिद्ध मुन्नार मानसून में और भी जादुई लगता है।
उत्तर और पूर्व भारत की मनमोहक वादियां
दिल्ली से अल्मोड़ा (उत्तराखंड): उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मानसून में भूस्खलन का खतरा रहता है, लेकिन अगर आप अनुभवी ड्राइवर हैं और रास्ते की अच्छी पहचान है, तो दिल्ली से अल्मोड़ा की रोड ट्रिप (Monsoon Road Trips In India) आपको प्रकृति की अद्भुत सुंदरता का अनुभव करा सकती है। रास्ते में मुक्तेश्वर, भीमताल, लैंसडाउन जैसे कई खूबसूरत पड़ाव आते हैं।
दिल्ली से मसूरी (उत्तराखंड): “पहाड़ों की रानी” मसूरी भी मानसून में एक अलग ही रूप ले लेती है। धुंध से ढके पहाड़ और शांत वातावरण एक आरामदायक रोड ट्रिप के लिए बेहतरीन है।
शिलांग (मेघालय): इसे “पूर्व का स्कॉटलैंड” कहा जाता है। मेघालय में मानसून के दौरान भारी बारिश होती है, जिससे चेरापूंजी और शिलांग जैसे स्थान और भी जीवंत हो उठते हैं। यहां के झरने और लिविंग रूट ब्रिज बारिश में देखने लायक होते हैं, लेकिन सड़कों पर फिसलन और जलभराव की समस्या हो सकती है।
पश्चिम भारत के अनूठे नज़ारे
जयपुर से उदयपुर (राजस्थान): मानसून में झीलों का शहर उदयपुर और भी खूबसूरत हो जाता है। जब बारिश के पानी से पिछोला झील और फतेहसागर भर जाते हैं, तो अरावली की पहाड़ियां गहरे हरे रंग की हो जाती हैं और मौसम भी सुहावना हो जाता है।
मानसून रोड ट्रिप के लिए महत्वपूर्ण सुझाव
मानसून में रोड ट्रिप प्लान करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी है। यात्रा के दौरान (Monsoon Road Trips) हमें कई चीजों की जरुरत पड़ सकती है और हर रास्ते पर दुकान मौजूद हो, ये जरुरी नहीं है।
खासकर पहाड़ी इलाकों में दूर दूर तक कोई दिखाई नहीं देता। ऐसे में हमारे पास मौजूद सामान और जरुरी चीजों से सफर आसानी से पूरा हो सकता है।
- मौसम की जानकारी: अपनी यात्रा शुरू करने से पहले और यात्रा के दौरान भी मौसम का पूर्वानुमान ज़रूर जांचें। भारी बारिश या भूस्खलन की चेतावनी वाले इलाकों से बचें।
- सही डेस्टिनेशन चुनें: ऐसी जगहों पर जाने से बचें जहां बाढ़ या भूस्खलन का अधिक खतरा हो, जैसे कि कुछ पहाड़ी और तटीय क्षेत्र। कम जोखिम वाले हिल स्टेशन या ऐसे रिजॉर्ट चुनें जहां सड़क मार्ग सुरक्षित हो।
- फर्स्ट एड बॉक्स रखना: किसी भी यात्रा में बेहद जरुरी फर्स्ट एड किट को साथ रखना चाहिए। इसमें चोट लगने पर मरहम के लिए पट्टी, रुई के अलावा जरुरी दवाइयां शामिल हो सकती हैं।
- ब्रेक लेते रहना: रोड ट्रिप पर गाड़ी चलाते समय थकान से बचने के लिए थोड़ी थोड़ी देर पर ब्रेक जरूर लेते रहना चाहिए। इससे शरीर रिफ्रेश होता रहता है और आप यात्रा का आनंद लेते हुए लंबी दूरी तय कर सकते हैं।
- जरुरी डॉक्यूमेंट साथ रखना: यात्रा के पहले गाड़ी के साथ अपने जरुरी डॉक्यूमेंट साथ रखने चाहिए। भारत में एक जिले से दूसरे जिले में या दूसरे राज्य में ट्रैवल करने पर पुलिस आपके डॉक्यूमेंट को चेक कर सकती है। इसलिए किसी भी आपात स्तिथि से बचने के लिए अपने सभी जरुरी डॉक्यूमेंट्स को साथ रखना चाहिए।
- रात में सफर ना करना: जब भी आप किसी अनजान जगह की यात्रा कर रहे हों, तो कोशिश करना चाहिए कि रात के समय ट्रैवल ना करें। रात के समय पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने से बचें, क्योंकि बारिश के कारण सड़कें और भी खतरनाक हो सकती हैं। हाईवे पर अक्सर रात के समय होने वाले हादसे जानलेवा साबित हो सकते हैं। इस दौरान दुर्घटना होने पर मदद की सम्भावना काफी कम होती है।
- गाड़ी मेंटेन रखना: मानसून के मौसम में रोड ट्रिप के दौरान अपनी बाइक या कार की एक्स्ट्रा देखभाल जरुरी होती है। इस मौसम में एकमात्र गाड़ी ही आपके साथ रहती है। इसलिए अपनी गाड़ी को मेन्टेन करके ही सफर शुरू करना चाहिए।
View this post on Instagram
कैसे करें गाड़ी की तैयारी
- अपनी गाड़ी की अच्छी तरह सर्विस करवा लें।
- टायर, ब्रेक, वाइपर और हेडलाइट्स की जांच करवा लें।
- एक आपातकालीन टूलकिट, टॉर्च, रस्सी साथ रखें।
- रेनकोट, छाता और वाटरप्रूफ जूते ज़रूर साथ रखें।
- अपने गैजेट्स (मोबाइल, कैमरा) को पानी से बचाने के लिए वाटरप्रूफ बैग या कवर का इस्तेमाल करें।
- अतिरिक्त कपड़े और पीने का पानी साथ रखें।
- धीमी गति से गाड़ी चलाएं, क्योंकि सड़कें फिसलन भरी हो सकती हैं।
- अचानक ब्रेक लगाने से बचें।
- मोड़ों पर और पुलों पर अतिरिक्त सावधानी बरतें।
- वाइपर का सही इस्तेमाल करें ताकि विजिबिलिटी बनी रहे।
- बारिश के मौसम में कपड़े और छाता साथ रखें।
- फिसलन से बचने के लिए अच्छे ग्रिप वाले जूते पहनें।
- मौसम की जानकारी पहले से लें और ट्रैवल इंश्योरेंस ज़रूर कराएं।
View this post on Instagram
मानसून में हिल स्टेशन घूमना एक अलौकिक अनुभव होता है। हरियाली, ताजगी और ठंडी फिजाएं मन को सुकून देती हैं। मानसून में रोड ट्रिप (Monsoon Road Trips In India) का अनुभव वास्तव में जादुई होता है।
प्रकृति की सुंदरता का आनंद लेने के साथ-साथ सुरक्षित यात्रा के लिए इन सुझावों का पालन करें । इस मानसून, इन बेहतरीन हिल स्टेशनों की सैर ज़रूर करें और अपने जीवन में कुछ खूबसूरत पल जोड़ें।
इमेज क्रेडिट: Freepik
ऑयली त्वचा के लिए 7 असरदार घरेलू फेस पैक, पाएं चमकदार स्किन
ब्लॉगिंग को पैशन की तरह फॉलो करने वाले आशीष की टेक्नोलॉजी, बिज़नेस, लाइफस्टाइल, ट्रैवेल और ट्रेंडिंग पोस्ट लिखने में काफी दिलचस्पी है।