Sawan Kawad Yatra 2025 Date- साल 2025 में सावन माह की शुरुआत 11 जुलाई, शुक्रवार से हो रही है। इसी दिन से कांवड़ यात्रा का भी विधिवत शुभारंभ हो जाएगा। सावन आते ही माहौल में कुछ अलग ही खुमारी छा जाती है। ऊपर से कांवड़ यात्रा का नाम सुन लो तो दिल-दिमाग दोनों में एकदम जोश भर जाता है।
ये कोई आम यात्रा नहीं है, ये तो शिवभक्तों के लिए जैसे साल का सबसे बड़ा महोत्सव है। आस्था का असली इम्तिहान और भक्ति का त्योहार है कांवड़ यात्रा। अगर 2025 में आपने भी कांवड़ उठाने का मन बना लिया तो चलो थोड़ी काम की बातें कर लेते हैं।
आखिर कब से शुरू (Kawad Yatra 2025 Date) हो रहा है ये सफर? जलाभिषेक का बेस्ट टाइम कौन सा है? और सबसे खास दिन कौन सा रहेगा ये सब जानना जरूरी है।
Sawan Kawad Yatra 2025 Date- सावन में कांवड़ यात्रा का महत्त्व
कब शुरू हो रही है कांवड़ यात्रा?
View this post on Instagram
काशी के ज्योतिषियों की मानें तो 2025 में सावन की शुरुआत 11 जुलाई, शुक्रवार से हो रही है। उसी दिन से कांवड़िए भी शिवभक्ति के रंग में डूबने के लिए तैयार हो जाएंगे। इसी दिन से कांवड़ यात्रा (Kawad Yatra 2025 Date) का बिगुल बज जाएगा।
अब पंचांग की मानें तो श्रावण कृष्ण प्रतिपदा 11 जुलाई को तड़के 2:06 बजे शुरू होकर अगले दिन 12 जुलाई को 2:08 बजे तक चलेगी। उदयातिथि के अनुसार 11 जुलाई को ही सावन का पहला दिन है। इसी दिन से कांवड़िए बम बम भोले के जयकारों के साथ भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए निकल पड़ेंगे।
कितने दिनों की होगी कांवड़ यात्रा
इस बार की कांवड़ यात्रा पूरे 13 दिन चलेगी। शुरूआत होगी सावन कृष्ण प्रतिपदा से (Sawan Kawad Yatra 2025 Date) और खत्म होगी सावन कृष्ण चतुर्दशी को मतलब शिवरात्रि को। इन 13 दिनों में कावड़ियों द्वारा हर हर महादेव के जयकारे की गूंज चारों ओर सुनाई देगी।
प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद रहेगा।शिवरात्रि चतुर्दशी के खास दिन पर पड़ रही है। अधिकतर कांवड़िए उसी दिन जलाभिषेक करते हैं। वैसे पूरे सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाना तो वैसे भी अच्छा ही माना जाता है पर कांवड़िए शिवरात्रि के लिए अलग ही इंतजार करते हैं। 11 जुलाई से शुरू हुई यह पावन यात्रा 23 जुलाई को सावन शिवरात्रि के दिन समाप्त होगी।
जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त और सबसे अच्छा दिन
भगवान शिव तो स्वयं महाकाल हैं, उन पर काल का कोई प्रभाव नहीं होता। इसलिए उनकी पूजा में राहुकाल या अन्य किसी अशुभ मुहूर्त की गणना नहीं की जाती है। सावन में ब्रह्म मुहूर्त से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ लग जाती है, और जलाभिषेक का क्रम पूरे दिन चलता है। कांवड़ यात्री भी ब्रह्म मुहूर्त से लेकर पूरे दिन कभी भी जलाभिषेक कर सकते हैं।
सावन में जलाभिषेक के लिए सर्वोत्तम दिन
View this post on Instagram
सावन सोमवार – शिवजी को सोमवार से कुछ अलग ही लगाव है। सावन में तो ये दिन और भी खास हो जाता है। लोग व्रत रखते हैं, जल चढ़ाते हैं – इस दिन पूजा-पाठ करने से सौभाग्य मिलता है।
सावन प्रदोष व्रत – अब प्रदोष का टाइम तो वैसे भी शिव पूजा के लिए विशेष दिन है। सावन में जब प्रदोष व्रत आता है तब तो मानो मंदिरों में भक्तों की लाइन लग जाती है। इस दिन अगर जलाभिषेक किया जाए तो सभीख्वाहिशें पूरी हो जाती हैं।
सावन शिवरात्रि – वैसे तो महाशिवरात्रि का अपना ही लेवल है लेकिन सावन की शिवरात्रि भी कम नहीं। असल में कांवड़ियों की पूरी यात्रा का अंतिम दिन होता है। व्रत, पूजा, और भोलेनाथ को खुश करने करने का दिन।
2025 में सावन के कुछ खास शुभ दिनः
- 14 जुलाई, 2025: पहला सावन सोमवार व्रत
- 21 जुलाई, 2025: दूसरा सावन सोमवार व्रत
- 22 जुलाई, 2025: सावन प्रदोष व्रत
- 23 जुलाई, 2025: सावन शिवरात्रि (कांवड़ यात्रा का समापन)
- 28 जुलाई, 2025: तीसरा सावन सोमवार व्रत
- 4 अगस्त, 2025: चौथा सावन सोमवार व्रत
पूरे सावन महीने में भगवान शिव का अभिषेक, दर्शन, पूजन और जयकारे गूंजते ही रहते हैं। सावन में भगवान भोलेनाथ के मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दर्शन के लिए उमड़ती है। लोग घरों में भी दूध, गन्ने के रस, गंगाजल आदि से रुद्राभिषेक और भगवान शिव की आराधना करते हैं।
कांवड़ यात्रा के लिए सरकार भी विशेष सुविधाओं की व्यवस्था करती है। इस दौरान रास्तों में कांवड़ियों के लिए विश्राम स्थल, खाने पीने की उचित व्यवस्था भी होती है। इस बार भी सरकार कांवड़ियों के लिए सावन में विशेष तैयारियों में जुट गयी है।
इमेज सोर्स: इंटरनेट
महाशिवरात्रि व्रत कुंवारी लड़कियां कैसे करें, विधि क्या है?
ब्लॉगिंग को पैशन की तरह फॉलो करने वाले आशीष की टेक्नोलॉजी, बिज़नेस, लाइफस्टाइल, ट्रैवेल और ट्रेंडिंग पोस्ट लिखने में काफी दिलचस्पी है।