The Rapid Khabar

Parag Jain New RAW Chief- केंद्र का अहम फैसला, IPS पराग जैन होंगे नए रॉ चीफ

Parag Jain New RAW Chief- केंद्र का अहम फैसला, IPS पराग जैन होंगे नए रॉ चीफ

Parag Jain New RAW Chief

Parag Jain New RAW Chief-केंद्र सरकार ने भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ ( Research & Analysis Wing) के चीफ को बदल दिया है। अब यह प्रमुख पद सीनियर IPS ऑफिसर पराग जैन संभालेंगे। इसके पहले रॉ के चीफ रवि सिन्हा थे। 30 जून को रवि सिन्हा रिटायर हो रहे हैं। उसके बाद दो साल के लिए पराग जैन इस पद पर बने रहेंगे।

Parag Jain New RAW Chief-ऑपरेशन सिंदूर में अहम भूमिका निभाने वाले पराग जैन होंगे नए R&AW के चीफ

पंजाब कैडर के IPS अधिकारी हैं पराग जैन

Parag jain new raw chief

आईपीएस पराग जैन 1989 बैच के सीनियर आईपीएस अधिकारी हैं। सुपर जासूस के रूप में चर्चित पराग जैन को इंटेलीजेंस विभाग का अच्छा अनुभव है। यह RAW चीफ के रूप में उनकी बहुत मदद करेगा। इसके अलावा IPS पराग जैन को जम्मू कश्मीर के अलावा पंजाब में कई ऑपरेशन पूरा करने का अच्छा खासा अनुभव है।

ऑपरेशन सिंदूर में भी थे शामिल

पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ भारत की जवाबी कार्रवाई के दौरान भी पराग जैन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। ऑपरेशन सिंदूर को सफल बनाने में उनके जम्मू और कश्मीर के साथ पंजाब के क्षेत्रों में किए गए मिशन ने काफी मदद की।

अपने अनुभव के आधार पर ही पराग जैन ने मिसाइलों के सटीक हमलों की रूपरेखा तैयार की थी। इस हमले से पाकिस्तान में मौजूद कई आतंकी लॉन्चपैड को नष्ट कर दिया गया।

कई मिशन को दिया है अंजाम


IPS पराग जैन की बात करें तो रॉ चीफ बनने से पहले उन्होंने भारत के पंजाब के अलावा जम्मू और कश्मीर में कई अहम मिशन को पूरा किया है। इसके अलावा पराग जैन ने कनाडा, श्रीलंका जैसे देशों में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया है।

15 सालों से भी ज्यादा का अनुभव होने के बाद IPS पराग जैन फिलहाल एविएशन रिसर्च सेंटर के प्रमुख हैं। सोर्सेज की मानें तो पराग जैन ने पंजाब के होशियारपुर, बठिंडा, चंडीगढ़ में एसएसपी और लुधियाना में डीआईजी के पद पर रहते हुए सेवा दी है।

सुपर जासूस के रूप में हैं पॉपुलर

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पराग जैन को सुपर जासूस भी कहा जाता है। उन्होंने टेक्नोलॉजी का प्रयोग करके ह्यूमन इंटेलीजेंस (HUMINT) और टेक इंटेलीजेंस (TECHINT) का इस्तेमाल करके कई आतंकी गतिविधियों को नाकाम किया है।

इसके अलावा कनाडा में खलिस्तानी नेटवर्क के बारे में भी कई अहम जानकारी देने का श्रेय पराग जैन को जाता है। उनकी अहम जानकारी के कारण ही कई बार दिल्ली में हमले होने से बचे हैं।

अहम है जिम्मेदारी

Missile defence system of india

सरकार के अनुसार मौजूदा समय में टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल युद्ध में बढ़ता जा रहा है। ऐसे में खुफिया एजेंसी के चीफ के रूप में किसी ऐसे को नियुक्त किया जाना चाहिए जिसे टेक की अच्छी समझ हो और वह बातचीत के माध्यम से भी समस्या का हल निकाल सकता हो।

इसके लिए IPS पराग जैन से बेहतर कोई दूसरा नजर नहीं आ रहा। सरकार के इस फैसले के बाद आईपीएस पराग जैन के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी आ गई है। उन्हें देश की सुरक्षा में टेक्नोलॉजी का बेहतर तरीके से उपयोग करना होगा।

क्या काम है रॉ का

Research & analysis wing

रॉ यानी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग भारत की सबसे महत्वपूर्ण खुफिया एजेंसी है। इसका प्रमुख काम देश की सुरक्षा करना है। अपने अलग अलग सोर्सेज के माध्यम से रॉ यह पता लगाती है कि पूरे विश्व में कहीं भी भारत के खिलाफ कोई साजिश तो नहीं की जा रही।

इसके अलावा इसकी कुछ टीमें भारत के अंदर भी एक्टिव रहती हैं। इनमें से अधिकतर तो आम नागरिकों के बीच ही मौजूद हैं। उन्हें कोई भी पहचान नहीं सकता। देश की सुरक्षा के लिए रॉ अलग अलग सीक्रेट मिशन को अंजाम देती है।

पीएम के साथ होती है मीटिंग

चूंकि रॉ के इंचार्ज खुद भारत के प्रधानमंत्री होते हैं। इसलिए RAW अपने कुछ मिशनों को पीएम के साथ मिलकर करती है। इन सभी मिशन के दौरान यह ध्यान रखा जाता है कि किसी ही नागरिक को कोई नुकसान ना होने पाए। RAW विदेशों में भी अपने सीक्रेट एजेंट को तैनात करती है।

साथ ही पीएम के विदेश दौरों की खबर भी इस खुफिया एजेंसी को रहती है। जब भी भारत के पीएम, राष्ट्रपति, गृह मंत्री या रक्षा मंत्री विदेश दौरे पर होते हैं तो उनकी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी भी रॉ की स्पेशल टीम की ही होती है।


इमेज क्रेडिट: Twitter

जाने भारत की 7 सबसे तगड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

मनोरंजन

ऑटोमोबाइल

How To