The Rapid Khabar

Vivek Oberoi Net Worth 2025– विवेक ओबेरॉय की नेटवर्थ जानकर चौक जायेंगे आप, करोड़ों के हैं मालिक

Vivek Oberoi Net Worth 2025– विवेक ओबेरॉय की नेटवर्थ जानकर चौक जायेंगे आप, करोड़ों के हैं मालिक

Vivek Oberoi Net Worth 2025

Vivek Oberoi Net Worth 2025- विवेक ओबेरॉय को आज दुनिया भले ही एक बिजनेसमैन के रूप में जानती हो, लेकिन उन्होंने अपना करियर बॉलीवुड में एक्टिंग से शुरू किया था।

साल 2002 में फिल्म कंपनी के बाद विवेक ओबेरॉय ने कई ऐसी फिल्में की जिसके किरदार आज भी दर्शक याद करते हैं। एक समय के बाद बॉलीवुड में काम ना मिलने पर विवेक ओबेरॉय ने बॉलीवुड से दूरी बना ली और धीरे धीरे बिजनेस की दुनिया में कदम रखा।

Vivek oberoi net worth 2025

आज लोग विवेक ओबेरॉय को एक सफल बिजनेसमैन के रूप में जानते हैं। वे कई इवेंट में भी शामिल होते हैं और लोगों को सही बिजनेस करना के लिए टिप्स भी बताते रहते हैं।

Vivek Oberoi Net Worth 2025- करोड़ों के मालिक हैं विवेक ओबेरॉय

कितनी है नेटवर्थ 2025 में

Vivek oberoi net worth 2025

आज के समय में विवेक ओबेरॉय के एक नहीं बल्कि कई बिजनेस भारत के अलावा दुबई में फैले हुए हैं। इन सभी से विवेक को करोड़ों में इनकम हो रही है। कभी बॉलीवुड फिल्मों में काम करने वाले Vivek Oberai की आज के समय में नेटवर्थ लगभग 1200 करोड़ से भी ज्यादा की बताई जाती है।

यह सिर्फ एक अनुमान है। उनकी वास्तविक कमाई और भी ज्यादा है। बॉलीवुड छोड़ने के बाद 10 सालों से भी ज्यादा समय तक कड़ी मेहनत करने के बाद Vivek Oberai ने इतनी संपत्ति कमाई है।

इनकम के कई सोर्सेज

 

View this post on Instagram

 

A post shared by BNW Developments (@bnw.developments)

कई बड़े और प्रीमियम ब्रांड की शुरुआत करने वाले विवेक ओबेरॉय के आज मल्टीपल इनकम सोर्स हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार विवेक ओबेरॉय रियल एस्टेट, डायमंड बिजनेस, एजुकेशन सेक्टर, खेती के अलावा स्टॉक मार्केट और इन्वेस्टमेंट से भी करोड़ों में कमाते हैं।

विवेक ओबेरॉय ने अपना खुद का रियल एस्टेट ब्रांड BNW Developments खड़ा किया है। यह दुबई की एक लक्जरी रियल एस्टेट कंपनी में से एक है। इसके अलावा विवेक ओबेरॉय कई छोटी बड़ी कंपनियों में इन्वेस्ट भी करते रहते हैं।

करियर और उपलब्धियां

कभी बॉलीवुड की पहचान बन चुके Vivek Oberai आज सभी को बिजनेस करने का मंत्र देते हुए नजर आ जाते हैं। अपने करियर की शुरुआत में विवेक ओबेरॉय ने कई फिल्मों में काम किया। इनमें कंपनी, साथिया, काल, मस्ती, शूटआउट एट लोखंडवाला, कुर्बान और कृष 3 जैसी फिल्में शामिल हैं।

Vivek oberoi net worth 2025

बॉलीवुड में इन्हें शूटआउट एट लोखंडवाला, कृष 3 और मस्ती से काफी पॉपुलैरिटी मिली। लोगों ने शूटआउट में इनके विलेन के किरदार को काफी पसंद किया तो मस्ती में विवेक ओबेरॉय ने अपनी कॉमेडी से लोगों को हंसाया। कृष 3, साथिया के साथ ओमकारा में इनकी एक्टिंग की सभी ने तारीफ की।

आपको शायद ही मालूम हो लेकिन विवेक ओबेरॉय ने साउथ की कई फिल्मों में भी काम किया है। इनकी साउथ की फिल्में विवेगम, Vinaya Vidheya Rama और Kaduva काफी पॉपुलर हुई थीं। विवेक ओबेरॉय फिल्मों में अपनी एक्टिंग के लिए दो बार फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीत चुके हैं।

रहते हैं आलीशान घर में

आज विवेक ओबेरॉय के पास करोड़ों की संपत्ति है। इसके बावजूद उनका स्वभाव काफी सिंपल है। दुबई में उनका एक आलीशान मकान अंदर से देख कर आपके होश उड़ जायेंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vivek Oberoi (@vivekoberoi)


सिंपल लेकिन बहुत ही आलीशान इस घर की कीमत करोड़ों की बताई जाती है। विवेक ओबेरॉय आज दुबई के इसी घर में रहते हैं। भारत आने पर भी Vivek Oberai को सिंपल लुक में ही देखा जाता है।

कई पॉडकास्ट में उन्होंने बताया है कि यह सब ईश्वर की कृपा है। वह भगवान में भी काफी विश्वास रखते हैं। दुबई के इस घर के अलावा भारत में भी उनकी कई प्रॉपर्टी है, जिसकी कीमत का अंदाजा लगाना मुश्किल है।

सोशल मीडिया पर हैं पॉपुलर

विवेक ओबेरॉय आज सोशल मीडिया पर भी एक्टिव दिखाई पड़ते हैं। उन्होंने कई यूट्यूब चैनल के साथ बिजनेस पॉडकास्ट भी किए हैं जिनमें उन्होंने बिजनेस करने के कुछ सिद्धांतों को भी बताया है।

उनके X अकाउंट पर जहां 2.3 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर हैं। इंस्टाग्राम पर भी 2 मिलियन फॉलोवर्स बिजनेस और उनके इवेंट की जानकारी लेते रहते हैं। एक तरह से देखा जाय तो विवेक ओबेरॉय की सोशल मीडिया पर अच्छी फैन फॉलोइंग है।

करते हैं समाज सेवा भी

एक अच्छा बिजनेसमैन होने के बावजूद विवेक ओबेरॉय समाज सेवा से जुड़े हुए हैं। सेना के जवानों के लिए कैंप बनाने से लेकर, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य समाज सेवा के कामों में भी विवेक ओबेरॉय लगे रहते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Parmarth Niketan (@parmarthniketan)


सोर्सेज की मानें तो उन्होंने वृन्दावन में Project Devi भी शुरू किया है। इसमें उन सभी गरीब बच्चियों को पढ़ाने का जिम्मा खुद विवेक ओबेरॉय ने उठा रखा है।

इसके अलावा मुंबई में शेल्टर हाउस बनाने के साथ बाढ़ और राहत कार्यों में भी वे बढ़ चढ़ कर मदद करते हैं। समाज सेवा में उनकी पत्नी भी उनकी पूरी मदद करती हैं।

परिवार है महत्वपूर्ण

आज विवेक ओबेरॉय भले ही करोड़ों के मालिक बन चुके हों, लेकिन उनके लिए परिवार हमेशा से महत्वपूर्ण रहा है। एक समय उनकी लाइफ़ में ऐसा भी आया था कि उनके पास कोई काम नहीं था। बॉलीवुड से काम मिलना बंद हो चुका था तो उन्होंने यह बात अपने पिता सुरेश ओबेरॉय को बताई थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vivek Oberoi (@vivekoberoi)


उस समय उनके पिता ने उन्हें कहा था कि आज यदि तुम अपने पिता की प्रॉपर्टी में हिस्सा लेते हो तो कल कुछ बड़ा नहीं कर पाओगे। इसलिए धीरे धीरे ही सही शुरुआत करो और विवेक ओबेरॉय ने अपने पिता की यह बात मान कर बिजनेस की शुरुआत की। जिसका नतीजा है कि आज उनके पास करोड़ों की प्रॉपर्टी है।

विवेक के पिता सुरेश ओबेरॉय भी बॉलीवुड एक्टर रह चुके हैं। इसके बाद वह कुछ सालों तक राजनीति में भी रहे। हालांकि बाद में उन्होंने अध्यात्म की राह पकड़ ली। विवेक ओबेरॉय अपनी पत्नी प्रियंका और दो बच्चों के साथ फिलहाल दुबई में ही रहते हैं।

रहे हैं पुराने विवाद

कभी बॉलीवुड एक्टर रहे बिजनेसमैन विवेक ओबेरॉय का कई विवादों से संबंध रहा है। इसमें सलमान खान के साथ लड़ाई भी शामिल है। वहीं करियर के शुरुआती दिनों में ही यह अफवाहें भी सामने आईं कि विवेक और ऐश्वर्या राय एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

इस अफवाह के बाद सलमान खान की धमकी भरे फोन आने की भी खबर मीडिया में फैली। जिसका नतीजा यह हुआ कि बॉलीवुड के लोगों ने धीरे धीरे उनसे दूर होना शुरू कर दिया। हालांकि कई इवेंट में उन्हें सलमान खान से माफी मांगते हुए भी देखा गया, इसके बावजूद सलमान और विवेक ओबेरॉय में तकरार कम नहीं हुई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by India Today (@indiatoday)


आज विवेक ओबेरॉय की संपत्ति करोड़ों में है और वे अलग अलग मंच के माध्यम से लोगों को बिजनेस करने के तरीकों के बारे में बताते हैं। अभी कुछ दिन पहले ही News 9 Global Summit में भाग लेते हुए भी Vivek Oberoi ने भारत और दुबई के रिश्तों के साथ बिजनेस के कई मंत्र लोगों को दिए।

उन्होंने बताया कि दुबई बिजनेस के लिए बहुत ही बेहतर जगह है। यहां का माहौल उन्हें काफी पसंद आ रहा है। इसी वजह से वह दुबई शिफ्ट हो गए हैं।


इमेज सोर्स: Instagram

कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं सलमान खान

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

मनोरंजन

ऑटोमोबाइल

How To