The Rapid Khabar

Geeta Kapur Quits Bollywood- कोरियोग्राफर गीता कपूर ने छोड़ा बॉलीवुड, दूसरों को देना चाहती हैं मौका…

Geeta Kapur Quits Bollywood- कोरियोग्राफर गीता कपूर ने छोड़ा बॉलीवुड, दूसरों को देना चाहती हैं मौका…

Geeta Kapur Quits Bollywood

Geeta Kapur Quits Bollywood-बॉलीवुड की फेमस कोरियोग्राफर गीता कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब वे बॉलीवुड में कोरियोग्राफर की भूमिका ने नजर नहीं आएंगी।

Geeta Kapur Quits Bollywood- बॉलीवुड से दूर हुई कोरियोग्राफर गीता कपूर

काम की है कमी

Geeta kapur quits bollywood

गीता कपूर के मुताबिक इस समय बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में काम की काफी कमी है। अब बनने वाली फिल्मों में पहले की तरह गाने और डांस स्टेप्स भी नहीं हैं। वहीं अगर देखा जाय तो मौजूदा समय में कई बेहतरीन कोरियोग्राफर इंडस्ट्री में हैं जो काफी कम कीमत में भी काम करने को तैयार है।

मशहूर कोरियोग्राफर गीता कपूर के अनुसार इस समय फिल्म इंडस्ट्री में ज्यादा गाने रिलीज नहीं हो रहे। इसी कारण उन्हें कई रियलिटी शो में जज की भूमिका भी निभानी पड़ी।

वापसी का कोई इरादा नहीं

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hindirush (@hindirush)

फिल्म कुछ कुछ होता है से पॉपुलर हुई कोरियोग्राफर Geeta Kapur ने एक इंटरव्यू के दौरान यह बातें बताई हैं। उन्होंने कहा है कि अब जब इंडस्ट्री में नए कोरियोग्राफर मौजूद हैं तो उन्हें काम देने और सिखाने की जिम्मेदारी हम सभी पुराने कोरियोग्राफर की है।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि बॉलीवुड छोड़ने के बाद उनका फिर से वापसी करने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने यह फैसला बहुत ही सोच समझ कर लिया है।

रह चुकी हैं कई शो की जज

Geeta kapur quits bollywood

कोरियोग्राफर गीता कपूर ने टीवी पर कई डांस शोज को जज किया है। इनमें सुपर डांसर, डांस इंडिया डांस, इंडिआज बेस्ट डांसर आदि प्रमुख हैं। उन्होंने ‘दिल तो पागल है’ के अलावा ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘मोहब्बतें’, ‘कल हो ना हो’, ‘मैं हूं ना’, ‘ओम शांति ओम’ और कुछ कुछ होता है जैसी फिल्मों में कोरियोग्राफर की भूमिका निभाई है।

कम उम्र में की थी शुरुआत

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Geetakapur (@geeta_kapurofficial)

सिर्फ 17 साल की उम्र में ही अपना कैरियर शुरू करने वाली गीता कपूर को फराह खान का पूरा साथ मिला। उन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत फराह खान के असिस्टेंट कोरियोग्राफर के रूप में की।

फिल्म कुछ कुछ होता है कि शूटिंग के दौरान फराह खान के बिजी होने पर गीता कपूर ने फिल्म को कोरियोग्राफ किया। यह फिल्म उस समय की सुपरहिट साबित हुई और इसके बाद गीता कपूर फेमस हो गई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Geetakapur (@geeta_kapurofficial)


आज गीता कपूर फिल्म इंडस्ट्री में एक जाना पहचाना नाम हैं। उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। इसके साथ ही उन्होंने छोटे शहरों के कई कोरियोग्राफर को आगे बढ़ाने का भी काम किया है। इनमें धर्मेश का नाम तो आपने सुना ही होगा।

इसके अलावा गीता कपूर रियलिटी शो में भी कोरियोग्राफर को आगे बढ़ाने का काम कर रही हैं। सोर्सेज की मानें तो आज गीता कपूर के पास करोड़ों की संपत्ति है, जिसका श्रेय वह कोरियोग्राफर फराह खान को देती हैं।


इमेज सोर्स: Instagram

भारत में लॉन्च हुआ Vivo Y400 Pro 5G, जानिए कीमत और फीचर्स

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

मनोरंजन

ऑटोमोबाइल

How To