The Rapid Khabar

Ram Darbar Ayodhya Pran Pratishtha- विधिवत पूजा अर्चना के बाद हुई राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा, सीएम योगी सहित संत रहे मौजूद

Ram Darbar Ayodhya Pran Pratishtha- विधिवत पूजा अर्चना के बाद हुई राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा, सीएम योगी सहित संत रहे मौजूद

Ram Darbar Ayodhya Pran Pratishtha

Ram Darbar Ayodhya Pran Pratishtha- अयोध्या में आज गंगा दशहरा के अवसर पर राम मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की गई है। अयोध्या में राम दरबार के साथ कुल 8 मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा आज अभिजीत मुहूर्त में 11 बजे से 12 बजे के बीच की गई।

Ram Darbar Ayodhya Pran Pratishtha- पूजा अर्चना के बाद हुई राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा

सीएम योगी रहे मौजूद

Ram darbar ayodhya pran pratishtha

राम दरबार के साथ अन्य मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या में मौजूद रहे। प्राण प्रतिष्ठा के लिए संतों ने 3 जून से ही अनुष्ठान और पूजा प्रारंभ कर दिया था। आज 5 जून गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा के लिए पूरे अयोध्या को सजाया गया है।

सफेद संगमरमर से बनी है मूर्ति

अयोध्या के राम मंदिर के प्रथम तल पर स्थापित हुई राम दरबार की मूर्ति सफेद संगमरमर की है। मूर्तिकार सत्य नारायण पांडेय के अनुसार मूर्ति बनाने के लिए जिस संगमरमर का उपयोग किया गया है, वह लगभग 40 साल पुराना है। राम दरबार की यह मूर्ति लगभग एक हजार सालों तक सुरक्षित रहेगी।

रोज बढ़ेगी चमक

मूर्तिकार सत्य नारायण के अनुसार राम दरबार को जिस संगमरमर से बनाया गया है, उसकी चमक हर रोज बढ़ेगी। इस पत्थर को जितना साफ किया जाएगा और स्नान कराया जाएगा, इसकी चमक उतनी ही बढ़ती जाएगी।

इस बात की पुष्टि खुद आईआईटी के साइंटिस्ट भी कर चुके हैं। कई तरह की जांच के बाद ही इस संगमरमर से मूर्ति का निर्माण किया गया है।

7 फीट से ऊंची है प्रतिमा

Ram darbar ayodhya pran pratishtha

राम मंदिर के फर्स्ट फ्लोर पर स्थापित की गई राम दरबार की मूर्ति 7 फीट से ऊंची है। राम दरबार की प्रतिमा में जहां प्रभु राम और सीता बैठे हुए हैं तो लक्ष्मण और शत्रुघ्न खड़े हैं।

वीर हनुमान और भरत, प्रभु राम और माता जानकी के पैरों के पास बैठ कर उनकी वंदना कर रहे हैं। लक्ष्मण और शत्रुघ्न की मूर्ति की ऊंचाई लगभग 3 फीट और हनुमान और भरत की मूर्ति ढाई फीट ऊंची है।

मनमोहक रूप है राम दरबार का

राम मंदिर में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है। रामलला की तरह ही राम दरबार का रूप भी बड़ा ही मनमोहक है। मूर्तियों को देखकर ऐसा लग रहा है कि ये अभी बोल उठेंगी। ठीक ऐसी ही छवि प्रभु राम के बाल स्वरूप रामलला की भी है।

अन्य मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा भी संपन्न

सुबह 6 बजकर 30 मिनट से राम मंदिर में सभी पूजा और अनुष्ठान शुरू हो गए थे। पूरे राम मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रों की गूंज सुनाई दे रही थी। पूजा, हवन आदि के बाद अभिजीत मुहूर्त में पहले राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा हुई। उसके बाद परकोटे के अन्य देवी देवताओं के मंदिरों में भी प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ।

इस शुभ अवसर पर राम मंदिर को तो सजाया ही गया है, पूरी अयोध्या नगरी फूलों और लाइटों से सजी हुई है। रात के समय अयोध्या की सजावट देखते ही बन रही है। इस शुभ अवसर पर देश विदेश से श्रद्धालु भी दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं।


इमेज सोर्स: Twitter

6 या 7 जून जाने निर्जला एकादशी कब है? जाने पूजा मुहूर्त के बारे में

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

मनोरंजन

ऑटोमोबाइल

How To