Miss Grand International Rachel Gupta Controversy- मिस ग्रैंड इंटरनेशनल का खिताब जीतना किसी भी मॉडल के लिए सपने के सच होने से कम नहीं है। ऐसे में जब आप इस ब्यूटी पेजेंट को जीत लें और एक साल के बाद यह खिताब छीन लिया जाय तो बहुत दर्द होगा।
कुछ ऐसा ही हुआ मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2024 का टाइटल जीतने वाली जालंधर की रचेल गुप्ता के साथ। साल 2024 में खिताब जीतने के बाद अब उनसे मिस ग्रैंड इंटरनेशनल की ट्रॉफी और टाइटल छीन लिया गया है। अब इसके पीछे क्या सच है और क्या झूठ ये तो आयोजक और रचेल ही जानती है। फिलहाल हम इस खबर के हर पहलू की जानकारी दे रहे हैं।
Rachel Gupta Controversy- रचेल से वापस लिया गया मिस ग्रैंड इंटरनेशनल का टाइटल
क्यों छीना गया टाइटल
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मिस ग्रैंड इंटरनेशनल का आयोजन करने वाली MGI ने 2024 की विजेता रचेल गुप्ता को पॉलिसी का दुरूपयोग करने का आरोपी पाया है।
MGI के अनुसार मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2024 की विजेता रचेल गुप्ता ने नियमों को ना मानते हुए कई अन्य इवेंट्स में भाग लिया। उन्होंने ऑर्गेनाइजेशन के द्वारा बनाए गए कई नियमों का पालन भी नहीं किया, जिसके कारण उनसे यह टाइटल ले लिया गया है।
क्या कहा रचेल ने
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए ब्यूटी क्वीन रचेल ने लिखा कि दुनिया भर के मेरे सभी फैंस का बहुत बहुत आभार। यह खबर जानकर आपको निराशा होगी, लेकिन बेहद टॉक्सिक माहौल के कारण मैं अपना मिस ग्रैंड इंटरनेशनल का क्रॉउन वापस कर रही हूं।
View this post on Instagram
2024 में इस टाइटल को जीतना अपने आप में एक गर्व वाला क्षण था, लेकिन बेहद दुःखी मन से इसे वापस करना पड़ रहा है। कुछ दिनों के अंदर मैं इससे जुड़ी और भी अपडेट्स दूंगी।
ऑफिशियल अनाउंसमेंट में हुआ खुलासा
रचेल गुप्ता के पोस्ट के बाद ऑर्गेनाइजेशन ने कहा कि यह MGI का फैसला है कि 2024 की विजेता रचेल गुप्ता से यह टाइटल वापस ले लिया जाय। ऑर्गेनाइजेशन ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट करके यह साफ कर दिया है कि अब से रचेल इस टाइटल की हकदार नहीं हैं और उन्हें टर्मिनेट किया जा रहा है।
View this post on Instagram
रचेल ने ऑर्गेनाइजेशन के कई नियमों को तोड़ा है। यह हर प्रतिभागी के लिए जरूरी होता है कि वह ब्यूटी पेजेंट से जुड़े नियमों का पालन करें।
कौन है रचेल गुप्ता
मिस ग्रैंड इंटरनेशनल रचेल गुप्ता से टाइटल वापस लिए जाने पर यह सवाल लोगों के मन में यह सवाल जरूर आ रहा है कि आखिर ये रचेल गुप्ता हैं कौन और किस तरह से इन्होंने ये खिताब जीता। आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं रचेल गुप्ता–
View this post on Instagram
मूल रूप से पंजाब के जालंधर की रहने वाली रचेल ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। मिस ग्रैंड इंटरनेशनल का टाइटल जीतने से पहले भी रचेल गुप्ता ने कई ब्यूटी टाइटल जीता है। इनमें 2022 का मिस सुपर टैलेंट ऑफ द वर्ल्ड टाइटल भी शामिल है।
मॉडल, एंटरप्रेन्योर होने के साथ साथ रचेल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सिर्फ इंस्टाग्राम पर ही उनके 1.4 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं जो उनकी पॉपुलैरिटी को बताते हैं।
Indian Beauty Queen Rachel Gupta who announces her resignation from being Miss Grand International 2024 yesterday posted a video on Instagram today saying she wasn’t properly treated by the organisers in Thailand and accuses the Thai organisers of being more concerns about using… pic.twitter.com/k0NRdg63LI
— Khaosod English (@KhaosodEnglish) May 29, 2025
मिस ग्रैंड इंटरनेशनल का कंपटीशन साल 2013 में थाईलैंड से शुरू हुआ था। उसके बाद से ये हर साल अलग अलग देशों में आयोजित किया जाता है।
इमेज सोर्स: Instagram
प्रभास की अगली 7 फिल्में जो बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगी तहलका
ब्लॉगिंग को पैशन की तरह फॉलो करने वाले आशीष की टेक्नोलॉजी, बिज़नेस, लाइफस्टाइल, ट्रैवेल और ट्रेंडिंग पोस्ट लिखने में काफी दिलचस्पी है।