TheRapidKhabar

US Jewish Museum Firing- अमेरिका में यहूदी म्यूजियम के बाहर चली गोली, इजराइली एंबेसी के दो लोगों की मौत

US Jewish Museum Firing- अमेरिका में यहूदी म्यूजियम के बाहर चली गोली, इजराइली एंबेसी के दो लोगों की मौत

US Jewish Museum Firing

US Jewish Museum Firing-अमेरिका के वॉशिंगटन में गोलीबारी की खबर मिल रही है। राजधानी वाशिंगटन डीसी में स्थित यहूदी म्यूजियम के सामने 2 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोनों अमेरिका में मौजूद इजरायली एंबेसी में काम करते थे।

US Jewish Museum Firing- यहूदी म्यूजियम के बाहर गोलीबारी में दो इजराइली की मौत

घटना के दौरान लगाया नारा

Us jewish museum firing

अमेरिका में हुई इस घटना के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है। घटना के समय मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोली चलाने वाले व्यक्ति ने “फ्री फिलिस्तीन” के नारे लगाए। नारा लगाने के दौरान ही गोली चलाई गई।

बेहद सुरक्षित माने जाने वाले यहूदी म्यूजियम और इजरायली एंबेसी के पास हुई इस घटना के बाद पुलिस के साथ एफबीआई भी जांच में जुट गई है। पुलिस की अब तक की जांच में गोलीबारी की यह घटना (Jewish Museum Firing) एक साजिश के तहत की गई है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस एक व्यक्ति को अरेस्ट करके पूछताछ कर रही है।

बेहद सुरक्षित माना जाता है यह इलाका

एफबीआई के अधिकारियों के मुताबिक जिस जगह गोलीबारी की घटना हुई, वह काफी सुरक्षित माना जाता है। घटनास्थल के पास यहूदी म्यूजियम और इजरायली एंबेसी होने की वजह से (Jewish Museum Firing) सुरक्षा बेहद कड़ी रहती है। इसके बावजूद गोली चलने की घटना और दो कर्मचारियों की हत्या बेहद गंभीर है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

मरने वालों में दो कर्मचारी

Us jewish museum firing

वॉशिंगटन डी सी में यहूदी म्यूजियम के पास गोलीबारी होने से इजरायली दूतावास में काम करने वाले दो कर्मचारियों की मौत हो गई है। इनमें एक महिला और एक पुरूष हैं।

प्रेसिडेंट ट्रंप ने जताया दुःख


अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनॉल्ड ट्रंप ने घटना पर दुःख जताते हुए कहा कि वॉशिंगटन में हुई घटना यहूदियों के प्रति नफरत को दर्शाती है। अमेरिका में ऐसी विचारधारा वालों के लिए कोई जगह नहीं है। घटना की जल्द से जल्द जांच की जाय।

इजरायली एंबेसी सुरक्षित

सीएनएन से बातचीत में इजरायली एंबेसी के राजदूत ने कहा कि एंबेसी और उसने काम करने वाले बाकी कर्मचारी सुरक्षित हैं। मीडिया से बात करने के दौरान ही इजरायली राजदूत ने कहा कि जिसने भी इस घटना को अंजाम दिया है या जो भी इसके पीछे हैं, उन सभी को खोजकर सजा जरूर दी जाएगी। ऐसी कायरतापूर्ण घटना को इजरायल बर्दाश्त नहीं करेगा।


इमेज सोर्स: Twitter

दिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो फ्लाइट को करना पड़ा टर्बुलेंस का सामना

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

मनोरंजन

ऑटोमोबाइल

How To