5 Health Benefits Of Gond Katira- गर्मियों का मौसम चल रहा है। स्कूल में बच्चों की छुट्टियां हो चुकी हैं और वे छुट्टियों में धूप में खेलने की जिद करते रहते हैं। इसके अलावा गर्मी के मौसम में ऑफिस जाने वाले लोग भी बेहद परेशान हो जाते हैं। ऐसे में हम सभी को एक ऐसे पदार्थ या जूस की जरूरत होती है जो हमें तुरंत एनर्जी दे सके।
वैसे तो गर्मियों के मौसम के लिए ठंडक और एनर्जी के लिए कई ड्रिंक मौजूद हैं लेकिन इन दिनों गोंद कतीरा बहुत पॉपुलर हो रहा है। भारत में गोंद कतीरा का प्रयोग लंबे समय (Benefits Of Gond Katira) से होता आया है, लेकिन फलों के जूस और पैकेट वाले फ्रूट जूस के बढ़ते उपयोग से लोगों ने इसका उपयोग लगभग बंद कर दिया था।
अब जब लोगों को केमिकल वाले फ्रूट जूस से होने वाले नुकसान का पता चल रहा है तो लोग नेचुरल ऑप्शन की तलाश में जुट गए हैं। गोंद कतीरा को आयुर्वेद में ठंडी तासीर वाला माना गया है, जिसके कारण यह हमारे शरीर को अंदर से ठंडा करता है। गर्मी में चलने वाली भयंकर लू के कारण जब हमें डिहाइड्रेशन और कमजोरी होती है तो गोंद कतीरा बहुत फायदेमंद साबित होता है।
इस पोस्ट में हम जानेंगे कि आखिर यह गोंद कतीरा क्या चीज है और शरीर को फायदा पहुंचाने के लिए हमें इसका किस प्रकार इस्तेमाल करना चाहिए।
5 Health Benefits Of Gond Katira- गोंद कतीरा खाने से शरीर को होता है कई फायदा
क्या है गोंद कतीरा
गोंद कतीरा जिसे Tragacanth Gum भी कहा जाता है, पेड़ों से निकलने वाला एक चिपचिपा पदार्थ है। यह उत्तर भारत के राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में बहुत ही आसानी से मिलता है। इसे आमतौर पर बबूल, नीम के पेड़ों से निकाला जाता है। बबूल आदि के पेड़ बड़ी मात्रा में राजस्थान में पाए जाते हैं, इसीलिए गोंद कतीरा आसानी से वहां से मिल जाता है।
View this post on Instagram
गोंद कतीरा के कुछ अद्भुत फायदे
गोंद कतीरा जेल की तरह दिखने वाला एक पदार्थ होता है। इसको दूध, छाछ, पानी के साथ मिलाकर पीया जा सकता है। चेहरे पर भी इसका इस्तेमाल करके चेहरे की रंगत साफ की जा सकती है। आयुर्वेद में गोंद कतीरा के कुछ अद्भुत फायदे (Benefits Of Gond Katira) बताए गए हैं, जो निम्न हैं –
इम्यूनिटी बढ़ाने में कारगर: गर्मियों में इस्तेमाल किया जाने वाला गोंद कतीरा डिहाइड्रेशन को दूर करता ही है। हमारे शरीर को अंदर से ठंडा रखने और इम्यूनिटी को मजबूत करने में भी बेहद कारगर है।
पेट की गर्मी और कब्ज से दिलाता है राहत: गर्मी के मौसम में कभी कभी मौसम और खानपान की वजह से हमारा पाचन बिगड़ जाता है। इसको सही रखने में गोंद कतीरा का इस्तेमाल (Health Benefits Of Gond Katira) किया जा सकता है। इसे सुबह दूध में मिलाकर पीने से कब्ज, गैस, एसिडिटी जैसी समस्याओं से जल्द आराम मिलता है।
महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद: गोंद कतीरा को महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद बताया गया है। स्त्रियों में होने वाले हार्मोनल बदलाव और पीरियड की समस्या में गोंद कतीरा को दूध के साथ मिलाकर पीने से आराम मिलता है।
कई लेडीज डॉक्टर भी महिलाओं के लिए इसे काफी अच्छा बताया हैं। इसके अलावा यह गर्भवती महिलाओं को बच्चा होने के बाद डॉक्टर की सलाह के बाद दिया जा सकता है। इससे डिलीवरी के बाद होने वाली कमजोरी दूर होती है।
बालों के लिए उपयोगी: गर्मियों में हमारे बाल काफी रुखे हो जाते हैं। ऐसे में गोंद कतीरा के इस्तेमाल से बालों को मजबूत बनाया जा सकता है। ये शरीर के अंदर मौजूद टॉक्सिन्स को बाहर निकालने का काम करता है।
सूजन और जोड़ों के दर्द में कारगर: गोंद कतीरा हमारे शरीर की अंदरूनी सूजन को कम करने में काफी कारगर माना जाता है। इसके साथ ही रोजाना इस्तेमाल से गठिया और जोड़ों का दर्द भी ठीक होने लगता है। ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में भी इसका उपयोग किया जा रहा है।
शरीर के लिए कैसे करें इस्तेमाल
View this post on Instagram
गोंद कतीरा को हम अपने शरीर और स्किन दोनों के लिए उपयोग में ला सकते हैं। यदि आप सिर्फ शरीर से जुड़ी समस्याओं को दूर करना चाहते हैं तो गोंद कतीरा को पानी में भिगो लें। जब यह थोड़ा फुल जाय तो इसको ठंडे दूध में मिलाकर पीयें। शरबत या शेक के रूप में भी इसका उपयोग किया जा सकता है।
कुछ लोगों को गोंद कतीरा का लड्डू भी बहुत पसंद होता है। इसका लड्डू या हलवा भी बनाया जा सकता है। गोंद कतीरा हमारे शरीर को अंदर से मजबूत बनाने का काम (Benefits Of Gond Katira) करता है, इसीलिए इसको हफ्ते में 3–4 दिन जरूर इस्तेमाल करना चाहिए।
स्किन के लिए बनाएं फेस पैक
गोंद कतीरा को स्किन पर इस्तेमाल में लाने के लिए इसका फेस पैक बनाना बेहतर ऑप्शन है। गोंद कतीरा को शहद, मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा के साथ मिलाकर फेस पैक बनाया जा सकता है।
इससे त्वचा में ठंडक रहती है, साथ ही स्किन नर्म और मुलायम बनती है। ये झुर्रियों को कम करने में भी बेहद कारगर है। गर्मियों में होने वाले सनबर्न और एलर्जी से गोंद कतीरा काफी राहत पहुंचाता है। आइए जानते हैं कि इससे फेस पैक कैसे बना सकते हैं –
गोंद कतीरा और मुल्तानी मिट्टी फेस पैक
अगर आपकी स्किन ऑयली है तो यह फेस पैक आपके लिए बेस्ट है। इसके लिए 1 चम्मच भिगोया हुआ गोंद कतीरा लें। उसमें 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी और थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। कुछ देर सूखने के बाद ठंडे ताजे पानी से चेहरे को साफ कर लें।
आपको अलग ताजगी का अनुभव होगा। चूंकि मुल्तानी मिट्टी हमारी त्वचा की गहराई से सफाई करती है और ऑयली स्किन के लिए बेस्ट मानी जाती है और गोंद कतीरा स्किन को मॉइश्चराइज करने का काम करता है। इसलिए ये फेस पैक ऑयली स्किन वालों के लिए बेस्ट घरेलू उपाय है।
गोंद कतीरा और शहद फेस पैक
अगर आपकी स्किन सूख कर बेजान हो गई है और नमी गायब हो रही है तो यह फेस पैक (Benefits Of Gond Katira) स्किन की नमी को वापस लाने में बेहद कारगर है। इसके लिए आप गोंद कतीरा को गुलाब जल के साथ रात भर भिगोकर रखें। सुबह जब यह फूलकर जेल की तरह दिखने लगे तो इसमें 1–2 चम्मच शहद डालकर अच्छे से मिलाएं।
इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और 15 से 20 मिनट के बाद ताजे ठंडे पानी से धो लें। ऐसा कुछ दिनों तक लगातार करने से चेहरे से गायब हो रही नमी वापस आने लगती है। यह फेस पैक त्वचा की जलन, रूखेपन से आराम दिलाता है।
गोंद कतीरा और एलोवेरा फेस पैक
एलोवेरा खुद हमारी स्किन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। अगर इसमें गोंद कतीरा मिला दें तो यह स्किन के लिए बहुत कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए गोंद कतीरा और एलोवेरा जेल को एक बराबर मात्रा में मिलाएं। अच्छे से मिलाने के बाद मिश्रण को चेहरे पर लगा लें।
20 से 25 मिनट के बाद चेहरे को पाने से धो लें। इससे आपके चेहरे पर ठंडक का अहसास होता है। यह फेस पैक गर्मियों में सनबर्न, खुजली, जलन आदि को दूर करके स्किन को रिफ्रेश करने का काम करता है।
इसके अलावा भी गोंद कतीरा के कई बेहतरीन फायदे (Health Benefits Of Gond Katira) हैं। यह गर्मी को दूर भागने वाला एक अच्छा स्रोत है। स्किन के साथ गोंद कतीरा हमारे शरीर की कई बीमारियों को दूर भगाता है।
यदि आपको कोई गंभीर बीमारी है या स्किन प्रॉब्लम है तो गोंद कतीरा के इस्तेमाल से पहले किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह अवश्य लें। अपने मन से इसका इस्तेमाल करने से कभी कभी कुछ साइड इफेक्ट्स भी दिखाई दे सकते हैं।
इमेज सोर्स: Internet
गर्मियों में ऐसे रखें अपने स्किन का ख्याल

ब्लॉगिंग को पैशन की तरह फॉलो करने वाले आशीष की टेक्नोलॉजी, बिज़नेस, लाइफस्टाइल, ट्रैवेल और ट्रेंडिंग पोस्ट लिखने में काफी दिलचस्पी है।