TheRapidKhabar

Char Dham Yatra 2025- केदारनाथ और बद्रीनाथ के कपाट खुले, दर्शन के लिए पहुंच रही भक्तों की भारी भीड़

Char Dham Yatra 2025- केदारनाथ और बद्रीनाथ के कपाट खुले, दर्शन के लिए पहुंच रही भक्तों की भारी भीड़

Char Dham Yatra 2025

Char Dham Yatra 2025- भारत के उत्तराखंड में स्थित प्रसिद्ध केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम हिंदुओं के लिए बेहद पवित्र माने जाते हैं। चार धामों में से एक बद्रीनाथ धाम को आज 4 मई को सभी भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिया गया। इसी के साथ उत्तराखंड के चार धामों की यात्रा और दर्शन अगले 6 महीने तक की जा सकेगी।

Char Dham Yatra 2025- केदारनाथ और बद्रीनाथ के कपाट खुले, चारधाम यात्रा हुई शुरू

Char dham yatra 2025

वैदिक मंत्रोच्चार के बाद खुला कपाट

बद्रीनाथ धाम के कपाट को खोलने से पहले मंदिर के मुख्य पुजारी ने जहां गणेश पूजा और मंत्रोच्चार किया तो वहीं स्थानीय महिलाओं ने लोकगीत भी गाए। भारतीय सेना की गढ़वाल राइफल्स के बैंड ने खास धुन भी बजाई।

सीएम भी पूजा में हुए शामिल

बद्रीनाथ के कपाट खुलने और पूजा के समय उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए। बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही उत्तराखंड के चार धामों की यात्रा (Badrinath Yatra 2025) शुरू हो गई। अब से भक्त गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के दर्शन अगले 6 महीनों तक कर सकेंगे।

केदारनाथ के खुल चुके हैं कपाट

Char dham yatra 2025

विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग केदारनाथ के कपाट पहले ही भक्तों के दर्शन के लिए खोले जा चुके हैं। आपको बता दें कि 2 मई को विधिवत पूजा अर्चना और मंत्रोच्चार के बीच केदारनाथ धाम (Kedarnath Yatra 2025) के कपाट खोल दिए गए थे।

फूलों से सजा दरबार

6 महीने से बंद उत्तराखंड के चारों धामों को अलग अलग प्रकार के फूलों से सजाया गया था। फूलों की सजावट से पहाड़ों के बीच में स्थित केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम (Kedarnath Yatra 2025) की खूबसूरती देखते ही बन रही है।

हजारों की संख्या में पहुंच रहे भक्त

मंदिर के कपाट खुलने के बाद से शुरू हुई यात्रा के बाद हजारों की संख्या में भक्त केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन के लिए आने लगे हैं। बद्रीनाथ धाम में कपाट खुलने के 2 घंटे के अंदर ही दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने (Badrinath Yatra 2025) दर्शन करके नया रिकॉर्ड बनाया है। केदारनाथ में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ बाबा केदार के दर्शन के लिए उमड़ रही है।

बुकिंग के साथ विशेष सुरक्षा हुई लागू

भक्तों की भारी भीड़ को कंट्रोल करने के लिए प्रशासन और पुलिस ने टोकन सिस्टम को शुरू किया है। इसमें हर घंटे में एक निश्चित संख्या में श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति दी जा रही है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के साथ साथ गंगोत्री और यमुनोत्री के लिए हेलीकॉप्टर की बुकिंग भी शुरू हो गई है। इसके लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट पर जा कर बुकिंग कर सकते हैं।


अक्षय तृतीया के बाद से ही उत्तराखंड के चारों धाम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि 6 महीनों तक भगवान शयन करते हैं। इस दौरान मंदिर सभी श्रद्धालुओं के लिए बंद रहता है।

केदारनाथ, बद्री विशाल, गंगोत्री और यमुनोत्री यात्रा शुरू होने के बाद सिर्फ 6 महीनों के अंदर ही लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन करते हैं।


इमेज सोर्स: Instagram

रेड 2 ने दुनियाभर में तोड़े रिकॉर्ड

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

मनोरंजन

ऑटोमोबाइल