TheRapidKhabar

Raid 2 Worldwide Box Office Collection: रेड 2 ने दुनियाभर में तोड़े रिकॉर्ड जाट और सिकंदर को भी छोड़ा पीछे।

Raid 2 Worldwide Box Office Collection: रेड 2 ने दुनियाभर में तोड़े रिकॉर्ड जाट और सिकंदर को भी छोड़ा पीछे।

Raid 2 Worldwide Box Office Collection

Raid 2 Worldwide Box Office Collection: जैसा कि आप सब जानते हैं, 1 मई यानी गुरुवार को अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म रेड 2 सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। रिलीज़ होते ही फिल्म ने ज़बरदस्त शुरुआत करते हुए बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया।

फिल्म की ओपनिंग ने ना सिर्फ पुराने रिकॉर्ड्स को तोड़ा, बल्कि कई बड़ी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है।साल 2025 में अगर छावा के बाद किसी फिल्म ने दर्शकों को सबसे ज़्यादा प्रभावित किया है, तो वो है रेड 2। फिल्म के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर शानदार कमाई देखने को मिली थी।

Raid 2 worldwide box office collection

वहीं दूसरे दिन, जो कि एक वीक डे यानी शुक्रवार था, फिर भी फिल्म ने उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया। और आज यानी शनिवार को, जब ऑडियंस का मूड पहले से ही सिनेमाघर जाने का होता है, फिल्म के कलेक्शन में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। तो आइए, नज़र डालते हैं कि रेड 2 ने पहले तीन दिनों में कुल कितनी कमाई की है।

Raid 2 Worldwide Box Office Collection: जाने रेड 2 फिल्म के बारे में।

Raid 2 worldwide box office collection

अगर बात करें फिल्म रेड 2 की, तो ये फिल्म अपने ट्रेलर रिलीज के वक्त से ही जबरदस्त चर्चा में थी। ट्रेलर ने आते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी और कई रिकॉर्ड तोड़ डाले, जिससे दर्शकों की उम्मीदें आसमान छूने लगीं।

फैंस इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित थे, और ट्रेलर ने फिल्म के लिए पहले से ही एक तगड़ा माहौल बना दिया था। Raid 2 एक हिंदी क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसे राजकुमार गुप्ता ने डायरेक्ट किया है।

फिल्म के प्रोड्यूसर हैं भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और अभिषेक पाठक। इस बार अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख और वाणी कपूर भी मुख्य किरदारों में नजर आए हैं। फिल्म की कुल लंबाई करीब 2 घंटे 30 मिनट है, और इसका बजट लगभग 80 करोड़ रुपये बताया गया है।

जाने रेड 2 के तीन दिनों की रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन के बारे में!

फिल्म रेड 2 ने अपने पहले ही दिन लगभग 19 करोड़ 71 लाख रुपए का ओपनिंग डे पर शानदार कलेक्शन करके ये बता दिया था कि ये फिल्म शानदार तो है ही है साथ-साथ कमाई भी ये फिल्म बड़ी करने वाली है।

19 करोड़ 71 लाख रुपए का इंडिया से नेट कलेक्शन था। पहले दिन का फिल्म रेड 2 का और वही फिल्म ने वर्ल्ड वाइड कलेक्शन अपने पहले दिन लगभग 26 करोड़ 60 लाख का किया था।

उसके बाद दूसरा दिन यानी के कल का जो दिन था फ्राइडे का ये पूरी तरह से वर्किंग डे था कोई भी छुट्टी नहीं थी लेकिन फिर भी ये फिल्म फ्राइडे को लगभग 13 करोड़ 5 लाख रुपए करने में कामयाब रही थी और अपने पहले दो दिनों में रेड 2 फिल्म ने 32 करोड़ 76 लाख की कमाई पूरे इंडिया से नेट कर ली थी।

वहीं फिल्म का जो इंडिया में ग्रॉस कलेक्शन था वो 38 करोड़ 50 लाख रुपए हो गया था। वही ओवरसीज से फिल्म ने 4करोड़ कमा लिए थे। फिल्म की जो टोटल कमाई है पूरे वर्ल्ड में अपने पहले दो दिनों में वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन रेड 2 का वो 42 करोड़ 50 लाख रुपए हो चुका है।

अब बात करे अगर इस फिल्म के तीसरे दिन यानी आज के कलेक्शन के बारे में तो ये फिल्म अपने तीसरे दिन भी 16 से 17 करोड़ कमा सकती हैं।


इमेज क्रेडिट: Twitter

Effective Home Remedies For Migraine

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

मनोरंजन

ऑटोमोबाइल