TheRapidKhabar

New Skoda Kodiac 2025 Launched- नई स्कोडा कोडियाक 2025 भारत में लॉन्च जानिए कीमत, और फीचर्स!

New Skoda Kodiac 2025 Launched- नई स्कोडा कोडियाक 2025 भारत में लॉन्च जानिए कीमत, और फीचर्स!

New Skoda Kodiac 2025 Launched

New Skoda Kodiac 2025 Launched- Skoda India ने अपनी नई SUV, 2025 Skoda Kodiaq को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इससे पहले इस कार को पहली बार दिल्ली में आयोजित भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में दिखाया गया था।

New skoda kodiac 2025 launched

अब इस एसयूवी को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया गया है। नई कोडियाक में कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं और इसका डिजाइन भी काफी आकर्षक है। यह SUV प्रीमियम लुक और दमदार परफॉर्मेंस के साथ बाजार में उतारी गई है। आइए, जानते हैं इस नई Skoda Kodiaq की खास बातें और पूरी जानकारी।

New Skoda Kodiac 2025 Launched- 2025 स्कोडा कोडियाक – लुक्स, इंटीरियर और सेफ्टी फीचर्स

2025 स्कोडा कोडियाक अब एक नए और मॉडर्न सॉलिड डिज़ाइन के साथ आई है, जो इसे काफी शार्प और आकर्षक लुक देता है। इसका लुक पहले से ज्यादा प्रीमियम और दमदार दिखता है।

New skoda kodiac 2025 launched

इसके इंटीरियर की बात करें तो केबिन पहले से ज्यादा आरामदायक और स्पेशियस है। इसमें कई एडवांस फीचर्स जोड़े गए हैं, जैसे 13 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, हेड-अप डिस्प्ले और नया स्मार्ट डायल कंट्रोल सेटअप, जो यूज़र एक्सपीरियंस को बेहतर बनाते हैं।

New skoda kodiac 2025 launched

सेफ्टी के लिहाज से भी नई कोडियाक मजबूत विकल्प है। इसमें 9 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल होल्ड कंट्रोल और हिल डिसेंट असिस्ट जैसे जरूरी सुरक्षा फीचर्स दिए गए हैं, जो ड्राइव को सुरक्षित और आसान बनाते हैं।

2025 Skoda Kodiaq: इंजन और परफॉर्मेंस

New skoda kodiac 2025 launched

नई Skoda Kodiaq में 2.0 लीटर का 4-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 201 बीएचपी की पावर और 320 एनएम टॉर्क देता है। इसमें ऑल-व्हील ड्राइव (4×4) सिस्टम स्टैंडर्ड तौर पर मौजूद है, जिससे किसी भी सड़क पर अच्छी पकड़ मिलती है।

गाड़ी में 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स (DCT) लगाया गया है, जो स्मूद ड्राइविंग अनुभव देता है। माइलेज की बात करें तो यह SUV प्रति लीटर 14.86 किलोमीटर का एवरेज देती है।

2025 Skoda Kodiaq की कीमत

New skoda kodiac 2025 launched

Skoda ने 2025 Kodiaq को भारत में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। पहला वेरिएंट Sportline है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹47 लाख से शुरू होती है। दूसरा वेरिएंट Laurin & Klement (L&K) है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹49 लाख रखी गई है। दोनों वेरिएंट्स में प्रीमियम फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस का अनुभव मिलता है।

Image- Twitter

Volkswagen Golf GTI भारत में लॉन्च के लिए तैयार, जानिए सभी डिटेल्स

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

ऑटोमोबाइल